whatshot Developed by O2OSELL.COM favorite 28169871 readers visited
Advertisement
Loading...

Advertisement

हड़ताल पर गए झारखण्ड राज्य अनुसचिवीय कर्मचारी संघ के कर्मी, सरकार से नौ सूत्री मांगों की पूर्ति की अपील

location_on गढ़वा access_time 24-Jul-24, 01:25 PM visibility 682
Share



हड़ताल पर गए झारखण्ड राज्य अनुसचिवीय कर्मचारी संघ के कर्मी, सरकार से नौ सूत्री मांगों की पूर्ति की अपील
अनिश्चितकालीन हड़ताल पर बैठे कर्मचारी


संजय कुमार यादव check_circle
संवाददाता



गढ़वा जिला में तीसरा दिन हड़ताल जारी है गढ़वा : झारखण्ड राज्य अनुसचिवीय कर्मचारी संघ (समाहरणालय संवर्ग) के कर्मचारियों ने अपनी नौ सूत्री मांगों को लेकर राज्य सरकार के खिलाफ हड़ताल शुरू कर दी है। 22 जुलाई 2024 से ये कर्मचारी अनिश्चितकालीन हड़ताल पर हैं और जब तक उनकी न्यायोचित मांगें पूरी नहीं हो जातीं, वे काम पर नहीं लौटेंगे। राज्य संघ के द्वारा निम्नलिखित मांगें की गई हैं: 1. ग्रेड वेतन में सुधार: सरकार द्वारा अनुमोदित उच्चस्तरीय समिति की अनुशंसा के अनुसार निम्नवर्गीय लिपिक, उच्चवर्गीय लिपिक, प्रधान लिपिक, कार्यालय अधीक्षक और प्रशासी अधिकारी के ग्रेड वेतन में सुधार किया जाए। 2. पद सृजन: उच्चस्तरीय समिति की अनुशंसा के अनुसार अविलम्ब पद सृजन की कार्रवाई की जाए।
Advertisement
3. प्रोन्नति: निम्नवर्गीय लिपिक से उच्चवर्गीय लिपिक के लिए प्रोन्नति की कालावधि को 8 वर्ष से घटाकर 4 वर्ष किया जाए। अन्य उच्चतर पदों के लिए भी प्रोन्नति की अवधि में 50% की छूट दी जाए। 4. एमएसीपी की अवधि: एमएसीपी की कालावधि 10 वर्षों से घटाकर 8 वर्ष की जाए और पदक्रम के अनुसार वेतनमान का लाभ प्रदान किया जाए। 5. पदनामों का संशोधन: लिपिकीय पदनामों में संशोधन कर नए नाम जैसे समाहरणालय सहायक, समाहरणालय वरीय सहायक, मुख्य अनुसचिवीय पदाधिकारी आदि अपनाए जाएं। 6. राजपत्रित पद: कार्यालय अधीक्षक के पद को राजपत्रित पद घोषित किया जाए। 7. उपसमाहर्त्ता परीक्षा: झारखण्ड प्रशासनिक सेवा की 25% मूल कोटि हेतु उपसमाहर्त्ता सीमित प्रतियोगिता परीक्षा की शर्तों को समाप्त कर सभी लिपिकीय कर्मियों को मौका दिया जाए और 50% सीटें समाहरणालय संवर्ग के लिपिकों के लिए आरक्षित की जाएं।
Advertisement
8. प्रोन्नति और सेवा नियमितीकरण: चतुर्थवर्गीय कर्मियों को बिना परीक्षा के लिपिकीय संवर्ग के 15% पदों पर प्रोन्नति दी जाए। संविदा कर्मियों की सेवा नियमित की जाए और आउटसोर्सिंग कर्मियों की सेवा राज्य सरकार के अधीन की जाए। 9. सेवानिवृति की उम्र सीमा: कर्मियों की सेवानिवृति की उम्र सीमा को 60 वर्ष से बढ़ाकर 65 वर्ष किया जाए। झारखण्ड राज्य अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ के प्रदेश उपाध्यक्ष राजीव कुमार दूबे ने इन मांगों का समर्थन किया है और सरकार से अपील की है कि जल्द से जल्द इन मांगों को पूरा किया जाए, अन्यथा महासंघ द्वारा अन्य आंदोलनात्मक कार्रवाई करने का निर्णय लिया जाएगा।
Advertisement
Advertisement


Advertisement
Advertisement


Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
पर्यावरण हितैषी सामग्रियों से ही बनें पूजा की प्रतिमाएँ : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 21-Sep-26, 11:43 AM

#3
51वें साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा-पाठ में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

location_on गढ़वा
access_time 23-Sep-26, 04:22 PM

#4
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM

#5
सफलता पाने के लिए मेहनत, धैर्य और समर्पण की होती है आवश्यकता : छाया

location_on गढ़वा
access_time 28-Apr-25, 05:01 PM


Latest News

51वें साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा-पाठ में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

location_on गढ़वा
access_time 23-Sep-26, 04:22 PM

श्रीजानकी बाग में आज होगा 51वाँ श्रीहनुमान चालीसा-पाठ और आध्यात्मिक-सांस्कृतिक चर्चा भी

location_on गढ़वा
access_time 22-Sep-26, 03:57 PM

पर्यावरण हितैषी सामग्रियों से ही बनें पूजा की प्रतिमाएँ : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 21-Sep-26, 11:43 AM

प्रथम भारतीय स्वाधीनता संग्राम के अमर बलिदानियों को सादर समर्पित तिलक करो इस मिट्टी से... कार्यक्रम सम्पन्न

location_on गढ़वा
access_time 13-May-26, 11:02 AM

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play