मेराल : मेराल थाना अंतर्गत लातदाग गांव निवासी स्वर्गीय पगल चौधरी की पत्नी कबूतरी कुंवर उम्र करीब 60 वर्ष का शव शुक्रवार की देर शाम संदेहास्पद स्थिति में उसके घर से बरामद किया गया।
कबूतरी की संदेहास्पद मौत की सूचना मिलने के बाद मेराल पुलिस ने मृतक के घर पहुंच शव को कब्जे में लिया। मिली जानकारी के अनुसार घर के लोगों द्वारा कबूतरी को मृत अवस्था में देखा गया, जिसके बाद अफरा - तफरी मच गई तथा आसपास के लोग वहां पहुंच गए।
मौत का कारण अभी तक स्पष्ट नहीं हो सका है। संदेह व्यक्त किया जा रहा है कि जहरीला पदार्थ खाने से उसकी मौत हो गई हो।
शनिवार को मेराल पुलिस द्वारा गढ़वा भेजकर शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद अंतिम संस्कार के लिये परिवार वालों को लौटा दिया गया।
थाना प्रभारी रामेश्वर उपाध्याय ने बताया की कबूतरी की मौत का कारण स्पष्ट नहीं है, पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।