whatshotDeveloped by : O2OSELL.COM
💗 27220058
Loading...


गढ़वा में पर्यटन विकास की असीम संभावनाएं, अन्नराज डैम में पर्यटन विकास से स्थानीय को मिलेगा रोजगार : मंत्री

location_on गढ़वा access_time 23-Jul-24, 05:35 PM visibility 683
Share



गढ़वा में पर्यटन विकास की असीम संभावनाएं,
अन्नराज डैम में पर्यटन विकास से स्थानीय को मिलेगा रोजगार : मंत्री
अन्नराज डैम को पर्यटन के रूप में विकसित किए जाने की गतिविधियों का लोकार्पण करते मंत्री, डीसी एवं एसपी


संजय कुमार यादव check_circle
संवाददाता



गढ़वा : मिथिलेश कुमार ठाकुर, मंत्री पेयजल एवं स्वच्छता विभाग,झारखंड सरकार, जिला परिषद अध्यक्ष, उपायुक्त, पुलिस अधीक्षक एवं अन्य पदाधिकारियों ने आज गढ़वा जिले के अन्नराज डैम को पर्यटन के रूप में विकसित किए जाने की गतिविधियों का लोकार्पण किया। माननीय मंत्री ने इस मौके पर कहा कि जिले में पर्यटन के विकास की असीम संभावनाएं है। वनों से आच्छादित घने जंगल, पहाड़ियाँ, घाटियाँ, और जलप्रपात से भरपूर गढ़वा जिला पर्यटन की दृष्टि से अत्यंत मनमोहक और समृद्ध है। हम जिले में पर्यटक स्थलों के समुचित विकास, आवश्यक मूलभूत सुविधाओं की स्थापना, पर्यटकों के लिए उपयुक्त आवास व्यवस्था, गंतव्यों तक सुगम परिवहन की सुविधा, और पर्यटकों को आकर्षित करने के लिए व्यापक प्रचार-प्रसार एवं प्रशिक्षण के लिए सरकार कृतसंकल्पित है।
उपायुक्त शेखर जमुआर ने कहा कि अन्नराज डैम को पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने के उद्देश्य से जिला प्रशासन गढ़वा द्वारा जल क्रीड़ा एवं साहसिक क्रीड़ा की योजना तैयार की गई है। यह योजना पर्यटन, कला-संस्कृति, खेलकूद, एवं युवा कार्य विभाग, झारखंड सरकार को भेजी गई थी, जिसके आधार पर ₹70,00,000 का आवंटन प्राप्त हुआ है। इस राशि से विभिन्न प्रकार की जल क्रीड़ा सामग्री, जैसे स्पीड मोटर बोट, पैडल बोट, कयाकिंग, और जेट्टी आदि की व्यवस्था की गई है। परियोजना के तहत सभी पर्यटकों के लिए सुरक्षा के उच्चतम मानकों का पालन करते हुए लाइफ जैकेट्स और अन्य सुरक्षा उपकरण भी उपलब्ध कराए गए हैं। स्थानीय लोगों को मोटर बोट संचालित करने और पर्यटकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए विशेष प्रशिक्षण दिया गया है।
इस प्रशिक्षण का आयोजन गिरिडीह स्थित एडवेंचर ट्रैवलर्स एकेडमी द्वारा किया गया, जिससे पर्यटकों की सुरक्षा सुनिश्चित हो सके। जल क्रीड़ा एवं साहसिक क्रीड़ा के माध्यम से पर्यटक डैम के सुंदर दृश्यों का आनंद ले सकेंगे और साहसिक गतिविधियों में भाग ले सकेंगे। अन्नराज डैम के संचालन, रखरखाव, और सुरक्षा के संदर्भ में ओबरा स्थित पंचायत भवन में बैठक कर स्थानीय निवासियों को पर्यटन के महत्व से अवगत कराया गया और डैम के सही संचालन हेतु दिशा-निर्देश दिए गए हैं। साथ ही, स्थानीय निवासियों को रोजगार के अवसर विकसित करने के बारे में भी जानकारी दी गई। इस परियोजना के बाद अन्नराज डैम एक प्रमुख पर्यटन स्थल के रूप में उभरेगा। इससे ना केवल स्थानीय अर्थव्यवस्था को बढ़ावा मिलेगा, बल्कि पर्यटकों को भी एक नया और रोमांचक अनुभव प्राप्त होगा।
अन्नराज डैम का आकर्षण और बढ़ाने के लिए और इसे पर्यटन के मानचित्र पर स्थापित करने हेतु जिला प्रशासन गढ़वा और जिला पर्यटन विभाग द्वारा वॉच टावर, इको पार्क, और बजट होटल जैसी सुविधाओं के साथ एक विस्तृत योजना तैयार की जा रही है। मौके पर गिरिडीह स्थित एडवेंचर ट्रैवलर्स एकेडमी से प्रशिक्षण प्राप्त करके लौटे नौ लोगों को प्रशिक्षण कार्ड दिया गया। मौके पर उप विकास आयुक्त, डीएफओ दक्षिणी एवं उत्तरी, जिला खेल, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी एवं पर्यटन पदाधिकारी सहित अन्य जिला अधिकारी एवं जनप्रतिनिधि उपस्थित थे।




Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

#3
देर रात लूट की वारदात का पुलिस ने किया खुलासा, तीन गिरफ्तार, दो फरार

location_on गढ़वा
access_time 13-Jun-25, 03:40 PM

#4
गढ़वा में अवैध हथियार के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार, दो देसी कट्टा बरामद

location_on गढ़वा
access_time 18-Jun-25, 03:42 PM

#5
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM


Latest News

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

पंडित हर्ष द्विवेदी कला मंच ने पूरे किए 21 वर्ष, 22वें वर्ष में प्रवेश — कला, संस्कृति और समाज सेवा का सतत अभियान जारी

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 06:58 PM

जिज्ञासा, तार्किक चिंतन और आत्मविशास को बढ़ाती हैं विज्ञान, कला और शिल्प प्रदर्शनी : अजय कुमार वर्मा

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 10:51 AM

सुसंस्कारित समाज का आधार है संयुक्त परिवार : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 09-Jan-26, 02:30 PM

हनुमान जी की आराधना कलयुग में सबसे सरल और विशेष फलदायी है : डॉ. टी पीयूष

location_on गढ़वा
access_time 30-Dec-25, 09:58 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play