whatshotDeveloped by : O2OSELL.COM
💗 27167066
Loading...


सावन के पहली सोमवारी पर उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, 5051 कलशों के साथ निकाली गई भव्य जल यात्रा

location_on मझिआंव access_time 22-Jul-24, 10:03 PM visibility 664
Share



सावन के पहली सोमवारी पर उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, 5051 कलशों के साथ निकाली गई भव्य जल यात्रा
जल यात्रा में शामिल श्रद्धालु


मझिआंव check_circle
संवाददाता



मझिआंव : मझिआंव एवं बरडीहा प्रखंड क्षेत्र में सावन की पहली सोमवारी के अवसर पर श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। हर हर महादेव एवं बोल बम के नारों से पूरा क्षेत्र भक्तिमय हो गया। इधर ब्लॉक रोड स्थित ऐतिहासिक एवं पौराणिक शिवालय से बाबा केशव नारायण दास के नेतृत्व में 5051 कलशो के साथ भव्य जल यात्रा निकाली गई। जल यात्रा मंदिर से निकलकर ब्लॉक रोड मुख्य सड़क के तीन मुहान होते हुए राधा कृष्ण मंदिर पहुंचा। उसके पश्चात सभी श्रद्धालुओं ने मंदिर में विराजमान देवी देवताओं का आशीर्वाद ले कोयल नदी के बैलगाड़ी घाट पहुंचे। इसके पश्चात महंत श्री श्री 108 श्री बाबा केशव नारायण दास एवं विद्वान पंडितो के आह्वान पर वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ कलशों में पवित्र जल भरा गया।
उसके पश्चात सभी श्रद्धालुओं ने कलशो के साथ हर हर महादेव, बोल बम बोल बम, बोल बम का नारा है बाबा एक सहारा है आदि नारे लगाते हुए शिवालय पहुंचे। जहां पर स्थित शिवलिंग पर जलाभिषेक किया गया। इस दौरान भाजपा नेता सह युवा समाजसेवी मारुति नंदन सोनी भी मौजूद रहे, और बाबा केशव नारायण दास से आशीर्वाद प्राप्त किया। इसी प्रकार मझिआंव प्रखंड क्षेत्र के आछोडीह शिव मंदिर से 251 महिला पुरुष शिव भक्त डीजे बाजा के साथ जल भरने मझिआंव कोयल नदी तट पर पहुंचे। और विद्वान पंडितों के द्वारा मंत्रोच्चार कर जल भरवाया गया। और पुणः सभी भक्त जयकारे के साथ नाचते गाते हुए शिव मंदिर पहुंचे और मनीष दुबे, सोनू दुबे,शुभम दुबे,बिरेंदर दुबे, प्रवीन दुबे,नंदलाल मिश्रा, अश्वनी दुबे, गुड्डू चंद्रवंशी, श्री चंद्रवंशी, विष्णु दुबे,आनंद दुबे, बिपिन राम,कोमल दुबे, शंकर प्रसाद सहित हजारों शिव भक्तों ने जलाभिषेक किया।
इसी तरह बोदरा, कामत,ऊंचरी, खजूरी,आमर, बकोईया,रामपुर,खरसोता,मोरबे एवं बरडीहा प्रखंड के तमाम हिंदू बहुल्य क्षेत्रों में स्थित शिवालयों में श्रद्धालुओं के द्वारा जलाभिषेक किया गया।




Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

#3
देर रात लूट की वारदात का पुलिस ने किया खुलासा, तीन गिरफ्तार, दो फरार

location_on गढ़वा
access_time 13-Jun-25, 03:40 PM

#4
गढ़वा में अवैध हथियार के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार, दो देसी कट्टा बरामद

location_on गढ़वा
access_time 18-Jun-25, 03:42 PM

#5
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM


Latest News

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

पंडित हर्ष द्विवेदी कला मंच ने पूरे किए 21 वर्ष, 22वें वर्ष में प्रवेश — कला, संस्कृति और समाज सेवा का सतत अभियान जारी

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 06:58 PM

जिज्ञासा, तार्किक चिंतन और आत्मविशास को बढ़ाती हैं विज्ञान, कला और शिल्प प्रदर्शनी : अजय कुमार वर्मा

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 10:51 AM

सुसंस्कारित समाज का आधार है संयुक्त परिवार : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 09-Jan-26, 02:30 PM

हनुमान जी की आराधना कलयुग में सबसे सरल और विशेष फलदायी है : डॉ. टी पीयूष

location_on गढ़वा
access_time 30-Dec-25, 09:58 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play