बंशीधर नगर : नगर उंटारी - भवनाथपुर मुख्य मार्ग पर तुलसीदामर घाटी के समीप हुए मोटर साइकिल और साइकिल की टक्कर में दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों का इलाज अनुमंडलीय अस्पताल में किया गया।घायलों में भवनाथपुर थाना क्षेत्र के मकरी गांव निवासी रमेश उराव और एक अज्ञात का नाम शामिल है। वहीं जंगीपुर गावं निवासी अजय कुमार मोटर साइकिल अनियंत्रित होकर गिरने से घायल हो गए। घायल का इलाज़ अनुमंडलीय अस्पताल में किया गया।