whatshotDeveloped by : O2OSELL.COM
💗 27161662
Loading...


जनता को सारी मूलभुत सुविधाएं उपलब्ध कराना जनप्रतिनिधि का परम कर्तव्य है : मंत्री मिथिलेश

location_on गढ़वा access_time 22-Jul-24, 06:01 PM visibility 674
Share



जनता को सारी मूलभुत सुविधाएं उपलब्ध कराना जनप्रतिनिधि का परम कर्तव्य है : मंत्री मिथिलेश
संबोधित करते मंत्री मिथिलेश ठाकुर


संजय कुमार यादव check_circle
संवाददाता



डंडा के विभिन्न गावों में मंत्री ने किया जनता संवाद, समस्याओं का किया निदान गढ़वा : गढ़वा विधायक झारखंड सरकार के पेयजल एवं स्वच्छता मंत्री मिथिलेश कुमार ठाकुर ने सोमवार को गढ़वा विधानसभा क्षेत्र के डंडा प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न गांवों में जनता संवाद का आयोजन किया। इस दौरान मंत्री श्री ठाकुर ने भिखही पंचायत के पपरवा टोला में रामा चौधरी के घर के समीप, भिखही गांव में दुर्गा मंडप के समीप, ग्राम छपरदागा के महुरान टोला में जनता संवाद का आयोजन किया। इस दौरान लोगों की समस्या सुनते हुए कई समस्याओं का ऑन द स्पॉट निदान किया। साथ ही शेष समस्याओं का यथाशीघ्र निदान करने की बात कही। कार्यकर्ताओं एवं ग्रामीणों ने मंत्री का गर्मजोशी के साथ स्वागत किया।
मौके पर मंत्री श्री ठाकुर ने ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कहा कि जब से आपने मुझे अपना आशीर्वाद देकर सेवक चुना है तब से मैं एक दिन भी चैन से नहीं बैठा हूं। लगातर आप के बीच रह कर आपकी सेवा में, आपकी समस्याओं को दूर करने के लिए लगातार प्रयासरत हूं। बिजली, पानी, सड़क, शिक्षा, चिकित्सा, खेल सभी क्षेत्रों में काफी बेहतर कार्य किया हूं। यहां तक कि गढ़वा के लोगों ने मुझे दो बार हार का भी स्वाद चखाया फिर भी मैं जनसेवा में लगा रहा। आपने जो सेवा का आशीर्वाद दिया इसके लिए मैं आजीवन आभारी रहूंगा। आज से साढ़े चार वर्ष पूर्व डंडा की क्या स्थिति थी और आज क्या है, यह सभी के सामने है। आप लोगों ने किसी को 10 साल, किसी को 17 साल मौका दिया। उन लोगों ने अपने कार्यकाल में क्या किया यह उन्हें बताना चाहिए।
मंत्री ने कहा कि जनता को सारी मूलभुत सुविधा उपलब्ध कराना, सरकारी योजनाओं का लाभ घर-घर दिलाना जनप्रतिनिधि का परम कर्तव्य होता है। जनप्रतिनिधि को अपना कार्य इमानदारी पूर्वक करना चाहिए। तभी क्षेत्र का विकास संभव है। लोगों की जनसमस्या सुनते मंत्री मौके पर मुख्य रूप से झामुमो के केंद्रीय प्रवक्ता धीरज दुबे, जिलाध्यक्ष तनवीर आलम, सचिव मनोज ठाकुर, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष रेखा चौबे, प्रमुख आशा देवी, प्रखंड अध्यक्ष कामेश्वर चौधरी, अरविंद, सुडो, रितेश तिवारी, विधायक प्रतिनिधि ओमप्रकाश गुप्ता, दिलीप गुप्ता, नवीन तिवारी, चंदा देवी, सलीम जाफर, रौशन पाठक, राजेश तिवारी सहित काफी संख्या में लोग उपस्थित थे।




Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

#3
देर रात लूट की वारदात का पुलिस ने किया खुलासा, तीन गिरफ्तार, दो फरार

location_on गढ़वा
access_time 13-Jun-25, 03:40 PM

#4
गढ़वा में अवैध हथियार के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार, दो देसी कट्टा बरामद

location_on गढ़वा
access_time 18-Jun-25, 03:42 PM

#5
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM


Latest News

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

पंडित हर्ष द्विवेदी कला मंच ने पूरे किए 21 वर्ष, 22वें वर्ष में प्रवेश — कला, संस्कृति और समाज सेवा का सतत अभियान जारी

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 06:58 PM

जिज्ञासा, तार्किक चिंतन और आत्मविशास को बढ़ाती हैं विज्ञान, कला और शिल्प प्रदर्शनी : अजय कुमार वर्मा

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 10:51 AM

सुसंस्कारित समाज का आधार है संयुक्त परिवार : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 09-Jan-26, 02:30 PM

हनुमान जी की आराधना कलयुग में सबसे सरल और विशेष फलदायी है : डॉ. टी पीयूष

location_on गढ़वा
access_time 30-Dec-25, 09:58 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play