whatshotDeveloped by : O2OSELL.COM
💗 21041354
Loading...


झामुमो संपूर्ण झारखंड वासियों की अपनी पार्टी है, इसे और अधिक मजबूत बनायें : मंत्री मिथिलेश

location_on गढ़वा access_time 22-Jul-24, 05:57 PM visibility 511
Share



झामुमो संपूर्ण झारखंड वासियों की अपनी पार्टी है, इसे और अधिक मजबूत बनायें : मंत्री मिथिलेश
पार्टी में शामिल लोगों के साथ मंत्री मिथिलेश कुमार ठाकुर


संजय कुमार यादव check_circle
संवाददाता



मधेया पंचायत के दो दर्जन से अधिक लोग झामुमो में शामिल गढ़वा : गढ़वा विधानसभा क्षेत्र के गढ़वा प्रखंड अंतर्गत मधेया पंचायत के दो दर्जन से अधिक लोग विभिन्न दलों को छोड़ कर झारखंड मुक्ति मोर्चा में शामिल हो गए हैं। सोमवार को गढ़वा विधायक झारखंड सरकार के पेयजल एवं स्वच्छता मंत्री मिथिलेश कुमार ठाकुर के गढ़वा स्थित आवास पर सभी ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। मंत्री श्री ठाकुर ने सभी को माला व पार्टी का पट्टा पहना कर पार्टी में शामिल किया। मौके पर मंत्री श्री ठाकुर ने कहा कि जितने अधिक से अधिक लोग झामुमो में शामिल होंगे पार्टी और भी ज्यादा मजबूत होगी। झामुमो संपूर्ण झारखंड वासियों की अपनी पार्टी है। इसे अधिक से अधिक मजबूत बनाना सभी झारखंड वासियों का कर्तव्य है।
उन्होंने कहा कि राज्य में जब से माटी की पार्टी झामुमो के नेतृत्व में महागठबंधन की सरकार बनी है तब से लगातार पूरे राज्य में सर्वांगीण विकास हो रहा है। यही कारण है कि गढ़वा के प्रत्येक गांव प्रत्येक टोला के लगभग सारे लोग दूसरे दलों को छोड़कर झामुमो में शामिल हो रहे हैं। मंत्री ने कहा कि सभी लोग सरकार की नीति, सिद्धांतो एवं जनहित में चलाये जा रहे योजनाओं की जानकारी जन-जन पहुंचायें। साथ ही योजनाओं का लाभ भी लोगों को दिलायें। पार्टी में शामिल होने वालों में मुख्य रूप से गोलू तिवारी, रौशन चौबे, दीपरंजन कुमार, पवन कुमार, वेद प्रकाश, प्रताप कुमार, अंजय कुमार, तरूण कुमार, हरिओम तिवारी, प्रतीक कुमार आदि का नाम शामिल है। मौके पर मुख्य रूप से झामुमो के केंद्रीय प्रवक्ता धीरज दुबे, जिलाध्यक्ष तनवीर आलम, सचिव मनोज ठाकुर, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष रेखा चौबे, विधायक प्रतिनिधि ओमप्रकाश गुप्ता, दिलीप गुप्ता, नवीन तिवारी, चंदा देवी, सलीम जाफर सहित काफी संख्या में लोग उपस्थित थे।




Trending News

#1
रपुरा गांव में युवक की हत्या, बहन से छेड़छाड़ के कारण उपजा विवाद बना हत्या का कारण

location_on मझिआंव
access_time 21-Sep-24, 09:15 PM

#2
पूर्व मंत्री के मिलन समारोह में टीम में 100 से अधिक लोग शामिल

location_on गढ़वा
access_time 21-Sep-24, 09:26 PM

#3
पेड़ से टकराकर लटकी पिकअप वैन, गनीमत रही कोई हताहत नहीं

location_on भवनाथपुर
access_time 21-Sep-24, 05:20 PM

#4
गृहकार्य पूर्ण नहीं करने पर शिक्षिका ने की बेरहमी से पिटाई

location_on कांडी
access_time 21-Sep-24, 08:51 PM

#5
ओबीसी एकता अधिकार मंच ने कृषि मंत्री को सौंपा मांग पत्र

location_on गढ़वा
access_time 21-Sep-24, 09:23 PM


Latest News

पूर्व मंत्री के मिलन समारोह में टीम में 100 से अधिक लोग शामिल

location_on गढ़वा
access_time 21-Sep-24, 09:26 PM

ओबीसी एकता अधिकार मंच ने कृषि मंत्री को सौंपा मांग पत्र

location_on गढ़वा
access_time 21-Sep-24, 09:23 PM

रपुरा गांव में युवक की हत्या, बहन से छेड़छाड़ के कारण उपजा विवाद बना हत्या का कारण

location_on मझिआंव
access_time 21-Sep-24, 09:15 PM

रमना में यूरिया खाद की कालाबाजारी जोरों पर

location_on रमना
access_time 21-Sep-24, 08:56 PM

गृहकार्य पूर्ण नहीं करने पर शिक्षिका ने की बेरहमी से पिटाई

location_on कांडी
access_time 21-Sep-24, 08:51 PM

भाजपा में शामिल होने का दर्जनों लोगों ने किया खंडन, थामा झामुमो का दामन

location_on गढ़वा
access_time 21-Sep-24, 06:09 PM

नगर उंटारी में सर्व सुविधा संपन्न अधिवक्ता भवन बनाने के लिए मंत्री मिथिलेश ने की पहल, सीएम को सौंपा ज्ञापन

location_on गढ़वा
access_time 21-Sep-24, 06:07 PM

जायन्ट्स वेलफेयर फाउंडेशन के 52वें स्थापना दिवस पर गढ़वा सहेली द्वारा दो विशेष सेवा कार्यक्रम आयोजित

location_on गढ़वा
access_time 21-Sep-24, 06:03 PM

पूर्व मंत्री का बड़ा हमला: 'बिहारी भगाओ, चिनियां बचाओ' के नारे के साथ राज्य सरकार पर हमला

location_on गढ़वा
access_time 21-Sep-24, 05:53 PM

अग्रवाल परिवार द्वारा 52वें सप्ताह निरंतर प्रसाद रूपी भोजन वितरण

location_on गढ़वा
access_time 21-Sep-24, 05:48 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play