गढ़वा : नगर परिषद क्षेत्र में सभी वार्डो में कचरा नहीं उठाये जाने से संपूर्ण गढ़वा शहर में कचरे की अंबार लगते जा रही है।
कोरोना के इस महामारी में जहाँ पूरे भारत में साफ सफाई किया जा है वहीं नगर परिषद क्षेत्र गढ़वा में कचरे के डम्पिंग यार्ड नहीं होने से 1 से लेकर 21 वार्ड में सफाई कर्मी साफ करने तो आते हैं, लेकिन सफाई कर सूखा कचरा और गिला कचरा संबंधित मोहल्ले में ही एक जगह जमा कर छोड़ देते हैं। इससे नगर परिषद क्षेत्र के वासियों में बीमारी फैलने का डर सता रहा है। अगल- बगल के लोग कचरे के दुर्गंध से अस्वस्थ हो रहे हैं, सांस लेना मुश्किल हो रहा है।
आखिर कर्मी लोग कर तो करे क्या? उठा कर कहाँ ले जाकर कचरा को डम्प करे। आज तक इस समस्या का स्थायी निवारण नहीं हो पाया है।
जबकि गढ़वा नगर परिषद के गठन हुये आज कई साल हो गया। इतने वर्षों से जैसे - तैसे कचरा को फेंकते थे। कुछ दिनों तक बाई पास रोड़ में जमा होता था। वहाँ भारी विरोध का सामना नगर परिषद को झेलना पड़ा।
आखिर कब तक इस परेशानी से छुटकारा मिलता है आने वाला समय ही बता सकता है।