रमना (गढ़वा) : थाना क्षेत्र के गम्हरिया पंचायत के धमधमवा के समीप रमना धुरकी मार्ग के निकट शनिवार के सुबह करीब ग्यारह बजे 11 केवीए करंट प्रवाहित टूट कर गिरे बिजली की तार के चपेट मे आने से सिकंन्दर प्रजापति के एक गाय और एक बैल की मौके पर मौत हो गई जबकि वहीं रामचंद्र प्रजापति के एक दर्जन गाय और बैल चपेट मे आने से घायल हो गया है। घटना स्थल पर पहुंचे ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई।ग्रामीण अमरेंद्र प्रजापति, अंकित सिंह, अनुज कुमार सहित कई लोगों ने अधिकारियों व कर्मचारियो पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए विरोध जताया, कहा कि वर्षों पहले लगाया गया तार पोल जर्जर हो गया, बार - बार दुरुस्त करने की मांग के बावजूद बिजली विभाग मुकदर्शक बनी हुई है।
इधर बसपा नेता ताहिर अंसारी ने पशु मालिकों के लिए स्थानीय प्रशासन से मुआवजा की मांग किया है।