रंका : रंका थाना क्षेत्र के भदुवा घाटी में मोटरसाइकिल दुर्घटना में एक महिला समेत तीन लोग हुए गम्भीर रूप से घायल हो गए हैं। घायलों को रंका सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है ।
घटना के सम्बंध में बताया जाता है कि बरवाडीह गांव निवासी संजय तुरिया (40 वर्षीय) बाइक से अपने दोस्त दिनेश उरांव एवं बसंती देवी के साथ बिश्रामपुर गांव से अपने घर बरवाडीह वापस लौट रहे थे, इसी बीच भदुवा घाटी में मोटरसाइकिल अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गया, जिससे बाइक पर सवार उक्त तीनों लोग गम्भीर रूप से घायल हो गए।
आनन फानन में राहगीरों ने 108 एम्बुलेंस को फ़ोन कर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रंका भेजा गया। जहाँ डॉ संजीत आनंद ने प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल गढ़वा रेफर कर दिया।
वही रंका झारखण्ड मुक्ति मोर्चा वरिष्ठ कार्यकर्ता पिंकू सिंह और युवा प्रखण्ड अध्यक्ष दीपक सोनी एवं झामुमो के प्रखण्ड उपाध्यक्ष अरविंद सोनी घायलों का हॉस्पिटल में हाल जाना एवं सहयोग किया।