whatshotDeveloped by : O2OSELL.COM
💗 27158969
Loading...


गढ़वा को एक और तोहफा, अत्याधुनिक पुस्तकालय भवन का हुआ शिलान्यास

location_on गढ़वा access_time 20-Jul-24, 05:34 PM visibility 770
Share



गढ़वा को एक और तोहफा, अत्याधुनिक पुस्तकालय भवन का हुआ शिलान्यास


संजय कुमार यादव check_circle
संवाददाता



मंत्री पेयजल एवं स्वच्छता विभाग ने रखी आधारशीला गढ़वा : गढ़वा जिले को एक और तोहफा मिला है। इस तोहफे से गढ़वा सहित अन्य जिलों के विद्यार्थियों को लाभ मिलेगा। झारखण्ड सरकार के मंत्री पेयजल एवं स्वच्छता विभाग- सह-गढ़वा विधानसभा क्षेत्र के माननीय विधायक मिथिलेश कुमार ठाकुर ने आज कल्याणपुर स्थित नया समाहरणालय भवन के पीछे अत्याधुनिक पुस्तकालय भवन की आधारशीला रखी है। इसकी क्षमता एक हजार छात्रों की बैठने की है। माननीय मंत्री ने विधिवत पूजा अर्चना कर भवन निर्माण की अधारशीला रखी। मौके पर उन्होनें शिक्षा विभाग के कई सेवा निवृत शिक्षक सहित अपने गुरूजनों को पुष्प गुच्छ एवं शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया साथ ही तीनों मुख्यमंत्री उत्कृष्ट विद्यालय के प्रधानाध्यापक को भी उन्होने उत्कृष्ट कार्य के लिए सम्मानित किया।
जिला शिक्षा पदाधिकारी, गढ़वा आकाश कुमार द्वारा बताया गया कि 3,71,08000/- (तीन करोड़ एकहतर लाख आठ हजार रूपये) की लागत से यह आधुनिक पुस्तकालय का निर्माण विभाग द्वारा कराया जा रहा है। यह वातानुकूलित के साथ- साथ वाई-फाई की सुविधा से लैस होगी। मंत्री ने कहा कि गढ़वा विधानसभा के सभी क्षेत्रों में आवश्यक विकास किया जा रहा है। मंत्री द्वारा अपने निजी खर्च से कस्तुरबा गाँधी बालिका आवासीय विद्यालय, गढ़वा के छात्राओं को बैण्ड के साथ वैक पाईपर वाद्य यंत्र उपलब्ध कराया गया है। उन्होंने कहा कि प्रत्येक प्रखण्ड स्तर एवं पंचायत स्तर पर पुस्तकालय का निर्माण कराया जाएगा।  आधारशीला कार्यक्रम में उपायुक्त शेखर जमुआर ने कहा कि जिले में प्रतिभावान छात्रों को किसी प्रकार की प्रतियोगिता परीक्षा की तैयारी के लिए उन्हें बाहर जाने की आवश्यकता नहीं होगी।
मौके पर पुलिस अधीक्षक दीपक कुमार पाण्डेय, उप विकास आयुक्त पशुपतिनाथ मिश्रा एवं अन्य पदाधिकारी ने सभा को संबोधित किया। सेवानिवृत शिक्षक बलराम तिवारी ने सभी महाविद्यालयों में सभी विषयों की शिक्षकों को रिक्त पदों को भरने की मांग की, जिसे माननीय मंत्री ने यथाशीघ्र पूर्ण करने का आश्वासन दिया।




Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

#3
देर रात लूट की वारदात का पुलिस ने किया खुलासा, तीन गिरफ्तार, दो फरार

location_on गढ़वा
access_time 13-Jun-25, 03:40 PM

#4
गढ़वा में अवैध हथियार के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार, दो देसी कट्टा बरामद

location_on गढ़वा
access_time 18-Jun-25, 03:42 PM

#5
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM


Latest News

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

पंडित हर्ष द्विवेदी कला मंच ने पूरे किए 21 वर्ष, 22वें वर्ष में प्रवेश — कला, संस्कृति और समाज सेवा का सतत अभियान जारी

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 06:58 PM

जिज्ञासा, तार्किक चिंतन और आत्मविशास को बढ़ाती हैं विज्ञान, कला और शिल्प प्रदर्शनी : अजय कुमार वर्मा

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 10:51 AM

सुसंस्कारित समाज का आधार है संयुक्त परिवार : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 09-Jan-26, 02:30 PM

हनुमान जी की आराधना कलयुग में सबसे सरल और विशेष फलदायी है : डॉ. टी पीयूष

location_on गढ़वा
access_time 30-Dec-25, 09:58 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play