केतार : भाजपा मंडल अध्यक्ष कन्हाई प्रसाद ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा है कि केतार बीडीओ सह सीओ विकास कुमार सिंह के द्वारा अमवाडीह निवासी नागेन्द्र प्रजापति जो भाजपा के मंडल कार्यसमिति सदस्य सह परती पंचायत के प्रभारी हैं। उनके साथ जो दुर्व्यवहार किया गया है। यह बिल्कुल गलत हुआ है। एक पदाधिकारी का जनता के साथ इस तरह का रवैया कहीं से भी अच्छा नहीं है। ऐसे प्रखंड विकास पदाधिकारी सह अंचल पदाधिकारी के प्रति निंदा करते हुए श्री बंशीधर नगर एसडीओ एवं गढ़वा डीसी से मांग किया है कि ऐसे व्यवहार के पदाधिकारी के ऊपर नियम संगत कानूनी कार्रवाई करते हुए केतार के प्रभार से तत्काल हटाया जाय। साथ ही किसी दूसरे पदाधिकारी को केतार का प्रभार दिया जाय।
उन्होंने यह भी कहा कि यदि बीडीओ पर कार्रवाई नहीं हुई तो केतार भाजपा मंडल के नेता व कार्यकर्ता बाध्य होकर आंदोलन करने पर मजबूर होंगे तथा प्रखंड सह अंचल कार्यालय में अनिश्चित कालीन धरना देंगे।