गढ़वा में शांतिपूर्ण मुहर्रम संपन्न
गढ़वा : हजरत इमाम हसन-हुसैन की शहादत की याद में मुहर्रम मनाया जाता है। कर्बला के मैदान में हजरत इमाम हसन- हुसैन और यजीद की सेना के बीच जंग हुई थी। जिसमें इस्लाम की रक्षा के लिए हजरत इमाम हसन-हुसैन ने अपनी जान की कुर्बान दी थी। इसलिए मुहर्रम महीने के 10वें दिन मुहर्रम को मनाया जाता है। उक्त बातें स्थानीय विधायक सह प्रदेश के पेयजल एवं स्वच्छता मंत्री मिथिलेश कुमार ठाकुर ने मुहर्रम इंतजामिया कमेटी गढ़वा जेनरल के द्वारा मुहर्रम के अवसर पर बीती रात कर्बला के मैदान में आयोजित एक कार्यक्रम में कही।
मंत्री ने कहा कि मुहर्रम इंसानियत के लिए डट कर और हैवानियत के खिलाफ डटे रहने को तैयार रहना सिखाता है।
Advertisement
उस वक्त भी और आज भी यही बात है कि लोग खुद को भगवान और खुदा से बड़ा समझने लगते हैं। उस वक्त अगर इमाम हुसैन झुक जाते तो अपने वतन की हालात कुछ और होती। लेकिन उन्होंने झुका नहीं शहादत दी। मंत्री ने कहा कि आज हमारे एकता और भाईचारे को खंडित करने की कोशिश की जा रही है। ऐसे लोगों को पहचानने की जरूरत है। गढ़वा के जैसा गंगा जमुनी तहजीब कहीं नहीं दिखता है। अपना जिला सहित राज्य और देश की आपसी एकता और समरसता को देख कर ही बाहरी ताकतें चाहती हैं कि एकता को कमजोर करें। अपने यहां के भी कुछ लोग उनसे मिले हुए हैं जो न तो हिंदू हैं और न मुसलमान हैं। आज इसी कर्बला के मैदान में जो भीड़ उमड़ी है उसे देख कर बताया नहीं जा सकता कि कौन हिन्दू और मुसलमान है।
Advertisement
बस इसी खूबसूरती को कायम रखना है। मुहर्रम को मनाना और इबादत करने से केवल नहीं होगा बस अपने यहां की खूबसूरती कायम रहे इसकी कोशिश करनी है। हम आप किसी भी धर्म में पैदा हों लेकिन अपने दिल में इंसानियत जिंदा रहे कोशिश इसकी होनी चाहिए। मंत्री ने कहा कि याद कीजिए कि आपका अपना राज्य झारखंड और आपका जिला गढ़वा विकास के मामले में कहां था और आज कहां है। यह तब संभव हो पाया है जब आपका दिली सहयोग मिला। आपके सहयोग से हम और हमारी सरकार कुछ कर पा रही है। बस आगे भी इसी सहयोग को बनाए रखना है। ताकि जो मेरे और मुख्यमंत्री के दिल में चाहत है गढ़वा को विकास के मामले में अग्रणी बनाने की वो चाहत पूरी कर सकूं। श्री ठाकुर ने कहा कि मैं गढ़वा का विकास कर चुनावी वायदा नहीं बल्कि संकल्प पूरा कर रहा हूं।
Advertisement
विधायक प्रतिनिधि कंचन साहु ने कहा कि गढ़वा सभी धर्मां के आपसी एकता एवं भाईचारा का मिशाल है। मुहर्रम, ईद, बकरीद, होली, रामनवमी, दशहरा, क्रिसमस सभी पर्व त्यौहार को सभी धर्मां के लोग आपस में पूरी सद्भावना के साथ मिलजुल कर मनाते हैं। मौके पर मुहर्रम इंतजामिया कमिटी गढ़वा जेनरल के लोगों ने मंत्री श्री ठाकुर एवं विधायक प्रतिनिधि कंचन साहु को विशेश रूप से हिंदु-मुस्लिम समाज में एकता एवं समन्वय बनाये रखने के लिए सम्मानित किया।
सम्मानित किये गये विधायक प्रतिनिधि कंचन साहु
मौके पर झामुमो जिलाध्यक्ष तनवीर आलम, कांग्रेस जिलाध्यक्ष ओबैदुल्लाह हक अंसारी, सिराज खान, फैयाज खान, शाहबाज खान, दिलीप गुप्ता, अंकित पांडेय सहित काफी संख्या में लोग उपस्थित थे।