whatshot Developed by O2OSELL.COM favorite 28167648 readers visited
Advertisement
Loading...

Advertisement

आने वाली पीढ़ी के लिए प्रेरणास्त्रोत होगा यह स्वतंत्रता सेनानी सह शहीद द्वार : मंत्री मिथिलेश

location_on गढ़वा access_time 18-Jul-24, 06:38 PM visibility 721
Share



आने वाली पीढ़ी के लिए प्रेरणास्त्रोत होगा यह स्वतंत्रता सेनानी सह शहीद द्वार : मंत्री मिथिलेश
फीता काट कर कार्यक्रम का उद्घाटन करते मंत्री


संजय कुमार यादव check_circle
संवाददाता



अटौला में स्वतंत्रता सेनानी सह शहीद द्वार का मंत्री ने किया लोकार्पण मंत्री के निजी कोश से भव्य शहीद द्वार का हुआ निर्माण सभी शहीदों एवं स्वतंत्रता सेनानियों के परिजनों को मंत्री ने किया सम्मानित गढ़वा : गढ़वा विधानसभा क्षेत्र के मेराल प्रखंड अंतर्गत अटौला बस स्टैंड में भव्य स्वतंत्रता सेनानी सह शहीद द्वार का लोकार्पण गुरूवार को गढ़वा विधायक झारखंड सरकार के पेयजल एवं स्वच्छता मंत्री मिथिलेश कुमार ठाकुर ने किया। मंत्री के निजी कोश से निर्मित इस भव्य द्वार का उद्घाटन मंत्री श्री ठाकुर ने फीता काटकर, शिलापट्ट का अनावरण कर एवं दीप प्रज्जवलित कर किया। इस दौरान मंत्री श्री ठाकुर ने इस क्षेत्र के सभी शहीदों एवं स्वतंत्रता सेनानियों के परिजनों को शॉल ओढ़ाकर एवं बुके देकर सम्मानित किया।
Advertisement
ज्ञात हो कि पूर्व के प्रतिनिधियों ने दो बार इसका शिलान्यास किया था लेकिन निर्माण नहीं हो सका था। शहीद की पत्नी को सम्मानित करते मंत्री मौके पर मंत्री श्री ठाकुर ने कहा कि आज का दिन ऐतिहासिक है। जिनकी बदौलत हम आज स्वतंत्र भारत में चैन की नींद सो रहे हैं। उन्हें सम्मान देना बहुत ही गर्व की बात है। यहां अटौला, खोरीडीह, चेचरिया पंचायत वीरों की भूमि है। हमारे वीर जवान देश व देश वासियों की रक्षा करते हुए अपने प्राणों की आहुति दे देते हैं। ऐसी घटनाओं पर राजनेता व समाजसेवी आते हैं और भाषण देकर चले जाते हैं। लेकिन इनकी गाथा अजर अमर हो ऐसा कार्य कोई नहीं करता है। मंत्री ने कहा कि यह शहीद द्वार आने वाली पीढ़ी के लिए प्रेरणास्त्रोत होगा।
Advertisement
ऐसे कार्यां को करने के लिए इच्छाशक्ति होनी चाहिए। आज नेताओं की धारना बन गयी है कि चुनाव के समय क्षेत्र में जाकर रिश्ता, जात-पात, धर्म आदि के नाम पर लोगों को ठग कर जीत जायेंगे। फिर कभी जनता का सुध नहीं लेंगे। उन्होंने कहा कि पहले गढ़वा के माथे पर पिछड़ेपन का कलंक था। यहां कोई भी मूलभुत सुविधा उपलब्ध नहीं थी। गढ़वा को काला पानी समझा जाता था। परंतु सभी के सहयोग से गढ़वा आज तेजी से विकास के मार्ग पर आगे बढ़ रहा है। श्री ठाकुर ने कहा कि काफी विषम परिस्थितियों के बावजूद उन्होंने गढ़वा के एक-एक पंचायत में जितना काम किया है, उतना पूर्व के जनप्रतिनिधियों ने आजादी के बाद आज तक अपने कार्यकाल में पूरे विधासभा क्षेत्र में भी नहीं किया है।
Advertisement
पिछले 30 वर्षों पर वर्तमान का साढ़े चार वर्ष भारी है। अभी गढ़वा का 50 प्रतिशत ही विकास कार्य हुआ है। बहुत सारी योजनाएं पाईपलाइन में हैं। मंत्री ने कहा कि जब तक क्षेत्र का सर्वांगीण विकास नहीं हो जाता तब तक विकास पूर्ण नहीं होता है। कार्यक्रम में उपस्थित लोग मौके पर एसपी दीपक कुमार पांडेय, डीडीसी पशुपतिनाथ मिश्रा, सीआरपीएफ 172 बटालियन के कमांडेंट नृपेंद्र सिंह, उदय नारायण तिवारी आदि ने भी विचार व्यक्त किया। कार्यक्रम का संचालन झामुमो के केंद्रीय प्रवक्ता धीरज दुबे ने किया। मौके पर मेराल बीडीओ जागो महतो, झामुमो जिलाध्यक्ष तनवीर आलम, सचिव मनोज ठाकुर, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष रेखा चौबे, दीपमाला, विधायक प्रतिनिधि कंचन साहु, ओमप्रकाश गुप्ता, नारद तिवारी, नवीन तिवारी, दिलीप गुप्ता, अंकित पांडेय, मिनहाज, अवधेश कुमार, चेचरिया मुखिया राजेंद्र चौधरी, खोरीडीह मुखिया प्रतिनिधि धर्मराज राम, मिथिलेश दुबे, बबलू तिवारी, सुनील सिंह, प्रिंस पांडेय सहित काफी संख्या में लोग उपस्थित थे।
Advertisement
शहीदों एवं स्वतंत्रता सेनानियों के परिजनों को किया गया सम्मानित : अटौला में स्वतंत्रता सेनानियों सह शहीद द्वार के उद्घाटन मौके पर मंत्री मिथिलेश कुमार ठाकुर ने शहीद स्व. आशीष कुमार तिवारी, स्व. रामपृत ठाकुर, स्वतंत्रता सेनानी स्व. राजेश्वर तिवारी, स्व. बैजनाथ तिवारी, स्व. अमरेश तिवारी, स्व. राजमणि तिवारी, स्व. हलखोरी मिस्त्री, स्व. देवनारायण ठाकुर, स्व. हिरामन ठाकुर, स्व. रामपवन पासवान, स्व. यदुनंदन तिवारी, स्व. देवराज तिवारी, स्व. इंद्रजीत तिवारी आदि के परिजनों अरविंद तिवारी, सनकलिया कुंवर, बृजमोहन ठाकुर, कृष्णा ठाकुर, मिथिलेश ठाकुर, ऋषि कुमार तिवारी, विभुती नारायण तिवारी, श्रीकांत तिवारी, लक्ष्मीकांत तिवारी, हरिवंश तिवारी, सतीश तिवारी, दयानंद तिवारी, सुरेश तिवारी, रमाकांत तिवारी, रामकृष्ण तिवारी, पियुष तिवारी, विजय तिवारी, शंकर शरण तिवारी, शिव कुमार तिवारी, महेंद्र मिस्त्री, मुंद्रिका मिस्त्री आदि को सम्मानित किया।
Advertisement
Advertisement


Advertisement
Advertisement


Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
पर्यावरण हितैषी सामग्रियों से ही बनें पूजा की प्रतिमाएँ : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 21-Sep-26, 11:43 AM

#3
51वें साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा-पाठ में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

location_on गढ़वा
access_time 23-Sep-26, 04:22 PM

#4
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM

#5
सफलता पाने के लिए मेहनत, धैर्य और समर्पण की होती है आवश्यकता : छाया

location_on गढ़वा
access_time 28-Apr-25, 05:01 PM


Latest News

51वें साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा-पाठ में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

location_on गढ़वा
access_time 23-Sep-26, 04:22 PM

श्रीजानकी बाग में आज होगा 51वाँ श्रीहनुमान चालीसा-पाठ और आध्यात्मिक-सांस्कृतिक चर्चा भी

location_on गढ़वा
access_time 22-Sep-26, 03:57 PM

पर्यावरण हितैषी सामग्रियों से ही बनें पूजा की प्रतिमाएँ : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 21-Sep-26, 11:43 AM

प्रथम भारतीय स्वाधीनता संग्राम के अमर बलिदानियों को सादर समर्पित तिलक करो इस मिट्टी से... कार्यक्रम सम्पन्न

location_on गढ़वा
access_time 13-May-26, 11:02 AM

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play