whatshotDeveloped by : O2OSELL.COM
💗 27123829
Loading...


निःशुल्क ह्रदय रोग जाँच शिविर रविवार 21 जुलाई को

location_on गढ़वा access_time 18-Jul-24, 06:08 PM visibility 731
Share



निःशुल्क ह्रदय रोग जाँच शिविर रविवार 21 जुलाई को
वरिष्ठ हार्ट सर्जन डॉ विकास केशरी


संजय कुमार यादव check_circle
संवाददाता



गढ़वा : जायंट्स क्लब गढ़वा एवं नारायणा सुपर स्पेशलिटी अस्पताल, गुरुग्राम के सयुंक्त तत्वधान में आयोजित किये जाने वाले मासिक ह्रदय रोग जांच शिविर का आयोजन रविवार 21 जुलाई को किया जाएगा. इस अवसर पर नई दिल्ली के अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान से प्रशिक्षित वरिष्ठ हार्ट सर्जन डॉ विकास केशरी परामर्श के लिए उपलब्ध रहेंगे. यह सुविधा सिर्फ ह्रदय रोगियों के लिए उपलब्ध है एवं ह्रदय के जन्मजात रोगों से ग्रसित रोगी, हार्ट में छेद, हार्ट वाल्व की खराबी, हार्ट की नसों में रूकावट, हार्ट के ट्यूमर एवं हार्ट से सम्बंधित किसी भी बिमारी से ग्रसित रोगी इस सुविधा का लाभ उठाते हुए परामर्श ले सकते हैं. छोटे चीरे से हार्ट का ऑपरेशन करने में विशेष दक्षता प्राप्त डॉ विकास केशरी इस से सम्बंधित परामर्श भी प्रदान करेंगे. जायंट्स ग्रुप के सदस्यों ने आम जनता से इस सुविधा का अधिक से अधिक लाभ उठाने की प्रार्थना की. डॉ विकास ने बताया की उनके अस्पताल में दो वर्ष से 20 वर्ष की आयु तक के रोगियों की निःशुल्क ओपन हार्ट सर्जरी की सुविधा उपलब्ध है एवं आर्थिक रूप से पिछड़े अन्य व्यस्क रोगियों की यथा संभव आर्थिक सहायता का आश्वाशन भी दिया. डॉ विकास ने उपचार में हुए विलंब को हृदय से संबंधित रोगों के असाध्य होने का सबसे बड़ा कारण बताते हुए ज़िले के सभी नागरिकों को हृदय रोगों की उपेक्षा नहीं करते हुए सही समय पर सही उपचार करवाने का आग्रह किया।




Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

#3
देर रात लूट की वारदात का पुलिस ने किया खुलासा, तीन गिरफ्तार, दो फरार

location_on गढ़वा
access_time 13-Jun-25, 03:40 PM

#4
गढ़वा में अवैध हथियार के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार, दो देसी कट्टा बरामद

location_on गढ़वा
access_time 18-Jun-25, 03:42 PM

#5
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM


Latest News

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

पंडित हर्ष द्विवेदी कला मंच ने पूरे किए 21 वर्ष, 22वें वर्ष में प्रवेश — कला, संस्कृति और समाज सेवा का सतत अभियान जारी

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 06:58 PM

जिज्ञासा, तार्किक चिंतन और आत्मविशास को बढ़ाती हैं विज्ञान, कला और शिल्प प्रदर्शनी : अजय कुमार वर्मा

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 10:51 AM

सुसंस्कारित समाज का आधार है संयुक्त परिवार : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 09-Jan-26, 02:30 PM

हनुमान जी की आराधना कलयुग में सबसे सरल और विशेष फलदायी है : डॉ. टी पीयूष

location_on गढ़वा
access_time 30-Dec-25, 09:58 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play