धुरकी : धुरकी प्रखंड मे मनरेगा कर्मी शुक्रवार को अपने-अपने कार्य पर लौट चुके हैं। इससे पुर्व सभी मनरेगा कर्मी अपनी पांच सुत्रि मांग को लेकर गत 27 जुलाई से अनिश्चितकाल के लिए हड़ताल पर चले गए थे। वहीं हड़ताल के 45 दिन की अवधि के अंदर सरकार से दो बार वार्ता भी हुई थी लेकिन दोनो बार की वार्तालाप विफल रही थी। जिसके बाद राज्य के सभी मनरेगा कर्मी अनिश्चितकालीन हड़ताल पर अपनी पांच सुत्रि मांग को लेकर डटे रहे इसी बीच, 10 सितंबर यानी हड़ताल अवधि के 45 वें दिन को ग्रामीण विकास विभाग के मंत्री से वार्ता हुई जिसमे तीन मांगों पर समझौता किया गया। वहीं 46वें दिन शुक्रवार को सभी मनरेगा कर्मी अपने-अपने काम पर वापस लौट चुके हैं।
जिसमे रोजगार सेवक सह मनरेगा कर्मी संघ के प्रखंड अध्यक्ष आरफीन जलाल अंसारी व दिनेश रवि, मनोज ठाकुर, श्रीराम, राजीव, शशि, पंकज सिंह, रोजगार सेवक औऱ राकेशरंजन जे ई ने प्रखंड कार्यालय मे योगदान दिया।