whatshotDeveloped by : O2OSELL.COM
💗 26471631
Loading...


अहमदाबाद में काम की तलाश में गए भवनाथपुर निवासी की संदिग्ध मौत, गांव में छाया मातम

location_on भवनाथपुर access_time 18-Jul-24, 05:31 PM visibility 734
Share



अहमदाबाद में काम की तलाश में गए भवनाथपुर निवासी की संदिग्ध मौत, गांव में छाया मातम


भवनाथपुर check_circle
संवाददाता



भवनाथपुर : प्रखंड क्षेत्र में पलायित व्यक्तियों की दुर्घटना में मौत थमने का नाम नहीं ले रही है। ताजा मामला प्रखंड अंतर्गत बनसानी पंचायत के भंवरिया के मनसाहीखाडी टोला का है। इस टोले के राजकुमार भुइयां की मौत बीते 14 जुलाई को अहमदाबाद में हो गई। चार माह पूर्व ही राजकुमार अपनी पत्नी पानपति देवी और चार बच्चों के साथ पेट के खातिर काम की तलाश में अहमदाबाद गया था। राजकुमार और उसकी पत्नी पानपति देवी महिसाना जिला के झरोही में पीडब्ल्यूडी के तहत हो रहे सड़क निर्माण में काम कर रहे थे। 15 जुलाई की सुबह, राजकुमार ने अपनी पत्नी से काम पर नहीं जाने की बात कही। जब पत्नी दोपहर में रूम पर लौटी, तो राजकुमार वहां नहीं था। काफी खोजबीन के बाद, अगले दिन सुबह राजकुमार का शव उसके रूम से 3 किमी दूर एक पुल के नीचे मिला।
पत्नी ने आरोप लगाया कि उसके पति की हत्या की गई है और स्थानीय थाने में इसकी लिखित शिकायत भी की है। मृतक का शव पहुंचते ही गांव में छाया मातम : बुधवार की देर रात जब मृतक का शव उसके पैतृक आवास भंवरिया के मनसाहीखाडी टोला पहुंचा, तो गांव में मातम छा गया। परिजनों के करुण क्रंदन से गांव गमगीन हो गया। बीडीओ नंदजी राम, मुखिया पति राजेश्वर पासवान, प्रमुख शोभा देवी, विधायक प्रतिनिधि चंदन ठाकुर, बसपा के विधायक प्रत्याशी पंकज चौबे, पूर्व मुखिया सुखाड़ी भुइयां, संतोष यादव, निरंजन पाठक आदि ने शोक संतप्त परिजनों को सांत्वना दी। बीडीओ ने मृतक के दाह संस्कार के लिए पांच हजार रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान करते हुए सरकारी मुआवजा और अन्य लाभ दिलाने का आश्वासन दिया।
मनरेगा स्कीम की असफलता से मजदूरों में निराशा : बनसानी पंचायत में मनरेगा स्कीम मजदूरों को रोजगार देने में नाकाम हो रही है। रोजगार के अभाव में गरीब तबके के लोग पलायन को मजबूर हैं। बच्चों और पति को लेकर रोजगार की तलाश में महानगरों में जा रहे हैं। मनरेगा योजना के सौ दिन के रोजगार की गारंटी धरातल पर नहीं उतरने के कारण मजदूरों को रोजगार की समस्या का सामना करना पड़ रहा है। मृतक के पिता विश्वनाथ भूईया ने बताया कि यहां मनरेगा से रोजगार नहीं मिल रहा है, जिसके कारण उनके घर से 13 लोग दूसरे राज्यों में काम कर रहे हैं। अगर यहां काम मिलता, तो उनके पुत्र की मौत नहीं होती। बनसानी पंचायत के ग्रामीणों ने स्थानीय स्तर पर रोजगार दिलाने की मांग की है, ताकि और लोगों को पलायन न करना पड़े और उनकी जिंदगी सुरक्षित रहे।




Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
देर रात लूट की वारदात का पुलिस ने किया खुलासा, तीन गिरफ्तार, दो फरार

location_on गढ़वा
access_time 13-Jun-25, 03:40 PM

#3
गढ़वा में दो गैस गोदाम शहरी क्षेत्र से अलग हुए शिफ्ट, एक पर कार्रवाई की तैयारी

location_on गढ़वा
access_time 10-Apr-25, 05:38 PM

#4
गढ़वा में अवैध हथियार के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार, दो देसी कट्टा बरामद

location_on गढ़वा
access_time 18-Jun-25, 03:42 PM

#5
सुखबाना गांव में गर्भवती नीलगाय की संदिग्ध मौत, वन विभाग जांच में जुटा

location_on गढ़वा
access_time 19-Jun-25, 12:20 PM


Latest News

पंडित हर्ष द्विवेदी कला मंच ने पूरे किए 21 वर्ष, 22वें वर्ष में प्रवेश — कला, संस्कृति और समाज सेवा का सतत अभियान जारी

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 06:58 PM

जिज्ञासा, तार्किक चिंतन और आत्मविशास को बढ़ाती हैं विज्ञान, कला और शिल्प प्रदर्शनी : अजय कुमार वर्मा

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 10:51 AM

सुसंस्कारित समाज का आधार है संयुक्त परिवार : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 09-Jan-26, 02:30 PM

हनुमान जी की आराधना कलयुग में सबसे सरल और विशेष फलदायी है : डॉ. टी पीयूष

location_on गढ़वा
access_time 30-Dec-25, 09:58 PM

महर्षि वाल्मीकि और गोस्वामी तुलसीदास की परम्परा के वाहक थे रामानन्द सागर

location_on गढ़वा
access_time 30-Dec-25, 10:26 AM

एसडीएम ने राजनीतिक दलों के साथ की बैठक

location_on गढ़वा
access_time 29-Dec-25, 06:13 PM

गोवावल प्रीमियर लीग का भव्य शुभारंभ

location_on गढ़वा
access_time 27-Dec-25, 07:45 PM

नवोदित रचनाकारों को समर्पित “काव्यानुरागी” कार्यक्रम का आयोजन 4 जनवरी को गढ़वा में

location_on गढ़वा
access_time 27-Dec-25, 09:37 AM

नवोदित रचनाकारों को समर्पित “काव्यानुरागी” कार्यक्रम का आयोजन 4 जनवरी को गढ़वा में

location_on गढ़वा
access_time 27-Dec-25, 09:33 AM

गढ़वा जिला वालीबॉल लीग का भव्य समापन, खिलाड़ियों को किया गया सम्मानित

location_on गढ़वा
access_time 27-Dec-25, 09:28 AM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play