whatshotDeveloped by : O2OSELL.COM
💗 27210762
Loading...


ताजिया व अखाड़ा के साथ मुस्लिम समुदाय ने निकाला जुलूस

location_on गढ़वा access_time 17-Jul-24, 08:15 PM visibility 684
Share



ताजिया व अखाड़ा के साथ मुस्लिम समुदाय ने निकाला जुलूस
जुलूस में शामिल लोग


संजय कुमार यादव check_circle
संवाददाता



गढ़वा : मुहर्रम के मौके पर मुस्लिम समुदाय के लोगों ने ताजिया व अखाड़ा के साथ जुलूस निकाला। इस दौरान जुलूस में शामिल लोग हजरत ईमाम हसन-हुसैन की याद में या हसन, या हुसैन, या अली, कर्बला दूर है, जाना जरूर है...आदि नारे लगा रहे थे। इसके अलावा जुलूस में शामिल लोग मरसिया भी पढ़ रहे थे। मुहर्रम के मौके पर अकीदतमंदों ने रोजा भी रखा। मगरीब अजान के बाद अकीदतमंदों ने रोजा खोला। रांकी मोहल्ला व टंडवा मोहल्ला के जुलूस का मिलान शहर के रंका मोड़ पर किया गया। जबकि उंचरी, सोनपुरवा, इंदिरा गांधी रोड, शरीफ मोहल्ला, मदरसा रोड, जोबरईया आदि के जुलूस का मिलान मझिआंव मोड़ पर किया गया। इसके साथ ही शहर के विभिन्न मोहल्लों द्वारा निकाला गया जुलूस गढ़देवी मोड़ के पास इकट्ठा हुआ।
जहां मुस्लिम बच्चों, नवजवानों व बुजूर्गों द्वारा परंपरगत हथियारों से एक से बढ़कर एक करतब दिखाए गए। इसके बाद जुलूस मझिआंव मोड़ होते हुए कर्बला के मैदान में पहुंचकर मिलनी के बाद समाप्त हो गया। इसके बाद सभी ताजियादार व अखाड़ेदार अपने-अपने ताजिया व अखाड़ा को लेकर चौक के पास पहुंचे। इसके बाद लोगों ने चौक पर सिरनी फातिहा किया। जुलूस के दौरान अप्रिय घटना से बचने के लिए विद्युत विभाग द्वारा जुलूस के समय शहर में बिजली आपूर्ति बंद कर दी गई थी। वहीं जुलूस में शांति व्यवस्था कायम रखने विभिन्न चौक चौराहों पर पुलिस जवान तैनात थे।




Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

#3
देर रात लूट की वारदात का पुलिस ने किया खुलासा, तीन गिरफ्तार, दो फरार

location_on गढ़वा
access_time 13-Jun-25, 03:40 PM

#4
गढ़वा में अवैध हथियार के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार, दो देसी कट्टा बरामद

location_on गढ़वा
access_time 18-Jun-25, 03:42 PM

#5
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM


Latest News

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

पंडित हर्ष द्विवेदी कला मंच ने पूरे किए 21 वर्ष, 22वें वर्ष में प्रवेश — कला, संस्कृति और समाज सेवा का सतत अभियान जारी

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 06:58 PM

जिज्ञासा, तार्किक चिंतन और आत्मविशास को बढ़ाती हैं विज्ञान, कला और शिल्प प्रदर्शनी : अजय कुमार वर्मा

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 10:51 AM

सुसंस्कारित समाज का आधार है संयुक्त परिवार : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 09-Jan-26, 02:30 PM

हनुमान जी की आराधना कलयुग में सबसे सरल और विशेष फलदायी है : डॉ. टी पीयूष

location_on गढ़वा
access_time 30-Dec-25, 09:58 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play