whatshot Developed by O2OSELL.COM favorite 28159082 readers visited
Loading...

Advertisement

जो लोग समाज में विभेद पैदा करते हैं वे न तो हिंदु हैं, न मुसलमान हैं, वे हैं शैतान : मंत्री मिथिलेश

location_on गढ़वा access_time 17-Jul-24, 05:28 PM visibility 734
Share



जो लोग समाज में विभेद पैदा करते हैं वे न तो हिंदु हैं, न मुसलमान हैं, वे हैं शैतान : मंत्री मिथिलेश
संबोधित करते मंत्री मिथिलेश ठाकुर


संजय कुमार यादव check_circle
संवाददाता



मुहर्रम से अन्याय के विरूद्ध लड़ने की प्रेरणा मिलती है मुहर्रम पर विभिन्न गावों में आयोजित कार्यक्रम में मंत्री हुए शामिल गढ़वा :मुहर्रम के मौके पर बुधवार को जिले के विभिन्न क्षेत्रों में कार्यक्रम आयोजित की गई। विभिन्न गावों में आयोजित कार्यक्रम में गढ़वा विधायक झारखंड सरकार के पेयजल एवं स्वच्छता मंत्री मिथिलेश कुमार ठाकुर शामिल हुए। मुहर्रम इंतजामिया कमिटी की ओर से आयोजित कार्यक्रम ग्राम दरमी, सिदे, कादरी नगर चमरही, संग्रहे खुर्द, कल्याणपुर, छतरपुर, चरका पत्थर मेराल, बीरबंधा तथा जिला मुख्यालय स्थित कर्बला के मैदान में आयोजित कार्यक्रम में मंत्री श्री ठाकुर शामिल हुए। इस दौरान कमिटी के लोगों ने मंत्री श्री ठाकुर का भव्य स्वागत किया।
Advertisement
कमिटी के लोगों ने माला पहनाकर, शॉल ओढ़ाकर, तलवार देकर एवं तीर-धनुष प्रदान कर मंत्री को सम्मानित किया। तीर-धनुष देकर मंत्री का स्वागत करते लोग मौके पर मंत्री श्री ठाकुर ने कहा कि मुहर्रम महीने का हर दिन मुस्लिम समुदाय के लोगों के लिए अहम होता है। इस महीने का 10वां दिन बहुत ही खास माना जाता है। इसी दिन हजरत इमाम हुसैन की शहादत हुई थी। मुस्लिम समुदाय मुहर्रम को गम के रूप में मनाते हैं। उन्होंने कहा कि इमाम हुसैन साहब ने अन्याय, बुराई के विरूद्ध घुटने नहीं टेके। बड़ी से बड़ी ताकतों के आगे वे झुके नहीं। यदि वे हार मान जाते या समझौता कर लेते तो आज इस्लाम का वजूद नहीं रहता। उनसे हम सभी को प्रेरणा लेनी चाहिए। अपने हक अधिकार के लिए हमें बड़ी से बड़ी ताकतों के आगे झुकना नहीं चाहिए।
Advertisement
बल्कि आगे बढ़कर अपना हक अधिकार लेना चाहिए। मंत्री ने कहा कि जो लोग समाज को कमजोर करते हैं, अधर्म के रास्ते पर ले जाते हैं, समाज में विभेद पैदा करते हैं वैसी ताकतों से डटकर मुकाबला करना चाहिए। उन्होंने कहा कि गढ़वा आपसी, एकता एवं भाईचारा का मिशाल है। यहां सभी जाति, धर्म के लोग आपस में मिलजुलकर एक-दूसरे के पर्व त्यौहार एवं सुख-दुख में हिस्सा लेते हैं। जो लोग इसमें खलल डालने की कोशिश करते हैं सभी लोग मिलकर मुंहतोड़ जवाब देते हैं। मंत्री ने कहा कि जो लोग समाज में एक-दूसरे को आपस में लड़़वाने, बांटने एवं विभेद पैदा करने का काम करते हैं वे न तो मुस्लिम हैं, न हिंदु हैं, न सिक्ख हैं, न इसाई हैं। वैसे लोग शैतान होते हैं। वैसे लोगों से हमें सावधान रहने की जरूरत है।
Advertisement
मौके पर मुख्य रूप से झामुमो जिलाध्यक्ष तनवीर आलम, सचिव मनोज ठाकुर, मिथिलेश पासवान, सोनल पासवान, संजय चौधरी, अनिल पासवान, सलीम जाफर, दिलीप गुप्ता, अंकित पांडेय, साकिर अंसारी, एनुल खान, सुलतान अंसारी, कमालु, सरपरस्त मो. इब्राहिम अंसारी, सदर नौजवान कमिटी इरफान अंसारी, सदर शमीम अंसारी, शहाबुद्दीन अंसारी, अयूब अंसारी, सदर अख्तर खां, शेख रहमतुल्लाह हाजी, शेख फहीम, शेख मंसूर हाजी, शेख एजाजुल, एकबाल खां, हाजी जसीमुद्दीन खां, परिखन विश्वकर्मा, जैदुल्लाह, शफीक खां, तहजीब खां, उपेंद्र सिंह, डॉ बीरबल विश्वकर्मा, निसार खान, सत्येंद्र सिंह, तहजीब आलम, प्रेम कुमार, मुंद्रिका राम, सदर रहमत खान, सेक्रेटरी युनूस खान, बाबर खान, मोजम्मिल अंसारी, शहंशाह आलम, अनवर हुसैन सरपरस्त, खुसमुद्दीन खां, सलाहुद्दीन खान, इश्फाक खान सहित काफी संख्या में लोग उपस्थित थे।
Advertisement
Advertisement


Advertisement
Advertisement


Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
पर्यावरण हितैषी सामग्रियों से ही बनें पूजा की प्रतिमाएँ : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 21-Sep-26, 11:43 AM

#3
51वें साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा-पाठ में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

location_on गढ़वा
access_time 23-Sep-26, 04:22 PM

#4
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM

#5
सफलता पाने के लिए मेहनत, धैर्य और समर्पण की होती है आवश्यकता : छाया

location_on गढ़वा
access_time 28-Apr-25, 05:01 PM


Latest News

51वें साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा-पाठ में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

location_on गढ़वा
access_time 23-Sep-26, 04:22 PM

श्रीजानकी बाग में आज होगा 51वाँ श्रीहनुमान चालीसा-पाठ और आध्यात्मिक-सांस्कृतिक चर्चा भी

location_on गढ़वा
access_time 22-Sep-26, 03:57 PM

पर्यावरण हितैषी सामग्रियों से ही बनें पूजा की प्रतिमाएँ : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 21-Sep-26, 11:43 AM

प्रथम भारतीय स्वाधीनता संग्राम के अमर बलिदानियों को सादर समर्पित तिलक करो इस मिट्टी से... कार्यक्रम सम्पन्न

location_on गढ़वा
access_time 13-May-26, 11:02 AM

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play