whatshotDeveloped by : O2OSELL.COM
💗 27203374
Loading...


संकट मोचन मंदिर के समीप सामाजिक संस्था द्वारा भंडारा का आयोजन, जरूरतमंदों को भोजन कराया

location_on गढ़वा access_time 16-Jul-24, 05:06 PM visibility 675
Share



संकट मोचन मंदिर के समीप सामाजिक संस्था द्वारा भंडारा का आयोजन, जरूरतमंदों को भोजन कराया


संजय कुमार यादव check_circle
संवाददाता



गढ़वा : सोशल वर्कर संस्था के तत्वाधान में मंगलवार को शहर के रंका मोड़ स्थित संकट मोचन मंदिर के समीप भंडारा का आयोजन किया गया। इस भंडारे में प्रसाद स्वरूप पूड़ी, सब्जी, बुंदिया और रसगुल्ला का वितरण किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अक्षय गुप्ता ने अपने जन्मदिन के उपलक्ष्य में इस भंडारे में सहयोग किया। आकाश केशरी ने कहा कि 'फ़ूड फॉर हंगर' अभियान जरूरतमंदों के लिए वरदान साबित हो रहा है। संस्था द्वारा चलाए जा रहे इस मुहीम के तहत राहगीरों और जरूरतमंदों को भोजन कराया जा रहा है। इस मुहीम में कई लोग अपने जन्मदिन, शादी की सालगिरह और अन्य विशेष अवसरों पर भंडारा करवा कर इस पुण्य के कार्य में हिस्सा ले रहे हैं। संस्था का यह 35वां साप्ताहिक भंडारा सफल रहा।
अक्षय गुप्ता ने इस भंडारे में भरपूर सहयोग किया। शहर के सभी तबके के लोग, समाजसेवी, दुकानदार, महिलाएं, युवा सभी संस्था के भंडारे में अपनी रुचि दिखा रहे हैं और अपने विशेष दिन को और विशेष बनाने के लिए साथ और सहयोग दे रहे हैं। भंडारे में शामिल होकर और लोगों की सेवा करके मन को काफी सुकून मिलता है। इस अवसर पर सदस्य शुभम केशरी, अनमोल कश्यप, उमंग सोनी, शुभम गुप्ता, रीतांशु गुप्ता, बिकी कुमार, शुभ केशरी, बाला केशरी, वैभव गुप्ता, लकी मधेसिया, अमन कश्यप, सत्यम कश्यप, और संस्था के मीडिया प्रभारी अंशु कांस्यकार आदि उपस्थित थे।




Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

#3
देर रात लूट की वारदात का पुलिस ने किया खुलासा, तीन गिरफ्तार, दो फरार

location_on गढ़वा
access_time 13-Jun-25, 03:40 PM

#4
गढ़वा में अवैध हथियार के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार, दो देसी कट्टा बरामद

location_on गढ़वा
access_time 18-Jun-25, 03:42 PM

#5
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM


Latest News

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

पंडित हर्ष द्विवेदी कला मंच ने पूरे किए 21 वर्ष, 22वें वर्ष में प्रवेश — कला, संस्कृति और समाज सेवा का सतत अभियान जारी

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 06:58 PM

जिज्ञासा, तार्किक चिंतन और आत्मविशास को बढ़ाती हैं विज्ञान, कला और शिल्प प्रदर्शनी : अजय कुमार वर्मा

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 10:51 AM

सुसंस्कारित समाज का आधार है संयुक्त परिवार : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 09-Jan-26, 02:30 PM

हनुमान जी की आराधना कलयुग में सबसे सरल और विशेष फलदायी है : डॉ. टी पीयूष

location_on गढ़वा
access_time 30-Dec-25, 09:58 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play