whatshot Developed by O2OSELL.COM favorite 28159021 readers visited
Loading...

Advertisement

जनता दरबार में वन पट्टा, जब्त वाहन मुक्त कराने और रोजगार सहित विभिन्न समस्याओं का हुआ निराकरण

location_on गढ़वा access_time 16-Jul-24, 03:45 PM visibility 772
Share



जनता दरबार में वन पट्टा, जब्त वाहन मुक्त कराने और रोजगार सहित विभिन्न समस्याओं का हुआ निराकरण


संजय कुमार यादव check_circle
संवाददाता



गढ़वा : उपायुक्त, गढ़वा शेखर जमुआर के निर्देश पर आज जिला आपूर्ति पदाधिकारी रामगोपाल पांडेय द्वारा समाहरणालय स्थित सभाकक्ष में जनता दरबार का आयोजन किया गया। जनता दरबार में आए फरियादियों की समस्याएं बारी-बारी से सुनी गई एवं समस्याओं के निष्पादन हेतु संबंधित पदाधिकारी को निर्देश दिया गया। आज के जनता दरबार में वनाधिकार अधिनियम के तहत भूमि पट्टा दिलाने, जब्त वाहन को मुक्त कराने, रोजगार/नौकरी देने आदि समेत अन्य समस्याओं को लेकर उपस्थित हुए ग्रामीणों की बारी-बारी से समस्या सुनी गई एवं यथाशीघ्र उनके समस्याओं के निराकरण करने हेतु संबंधित पदाधिकारियों को निदेशित किया गया। सर्वप्रथम सदर प्रखंड के तुलबुला ग्राम निवासी सुरेश घासी एवं इंदल घासी ने आवेदन पत्र समर्पित करते हुए वन पट्टा निर्गत करने का अनुरोध किया है।
Advertisement
आवेदन के माध्यम से उन लोगों ने बताया कि उनके पास कोई जमीन नहीं है, वें भूमिहीन हैं। वन पट्टा प्राप्त करने हेतु उन्होंने आवेदन दिया है परंतु अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है। इसी प्रकार वन अधिकार पट्टा प्राप्त करने हेतु खरौंधी प्रखंड के पिपरा निवासी रामजय चेरो, विनोद चेरो, गोकुल चेरो, माथुर चेरो, श्रीकांत पासवान, अखिलेश पासवान, जगदीश राम, योगेंद्र पासवान, बाबूलाल राम, उपेंद्र सिंह आदि कुल 50 आम नागरिकों ने आवेदन समर्पित किया। अजीत कुमार यादव, ग्राम खैराबाद, जिला गिरिडीह ने आज के जनता दरबार में अपना आवेदन समर्पित करते हुए राजसात वाद के तहत जब्त वाहन को मुक्त कराने के संबंध में आवेदन दिया। उन्होंने बताया कि न्यायालय के द्वारा सुनवाई होने के उपरांत अभी तक उनके जब्त वाहन को मुक्त नहीं किया गया है, जिसके चलते उनके समक्ष भुखमरी की स्थिति उत्पन्न हो गई है।
Advertisement
अतः उन्होंने अपने वाहन को मुक्त करने का अनुरोध किया है। सदर प्रखंड के ग्राम करमडीह की संध्या देवी ने आवेदन समर्पित करते हुए रोजगार उपलब्ध कराने/अनुसेवक के पद पर रखने हेतु अनुरोध किया है। इस प्रकार बारी-बारी से अन्य लोगों ने भी विभिन्न प्रकार की समस्याओं को पदाधिकारी के समक्ष रखा। आमजनों से प्राप्त शिकायतों का समाधान हेतु संबंधित पदाधिकारीयों को आवश्यक कार्रवाई हेतु को निर्देशित किया गया।
Advertisement
Advertisement


Advertisement
Advertisement


Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
पर्यावरण हितैषी सामग्रियों से ही बनें पूजा की प्रतिमाएँ : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 21-Sep-26, 11:43 AM

#3
51वें साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा-पाठ में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

location_on गढ़वा
access_time 23-Sep-26, 04:22 PM

#4
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM

#5
सफलता पाने के लिए मेहनत, धैर्य और समर्पण की होती है आवश्यकता : छाया

location_on गढ़वा
access_time 28-Apr-25, 05:01 PM


Latest News

51वें साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा-पाठ में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

location_on गढ़वा
access_time 23-Sep-26, 04:22 PM

श्रीजानकी बाग में आज होगा 51वाँ श्रीहनुमान चालीसा-पाठ और आध्यात्मिक-सांस्कृतिक चर्चा भी

location_on गढ़वा
access_time 22-Sep-26, 03:57 PM

पर्यावरण हितैषी सामग्रियों से ही बनें पूजा की प्रतिमाएँ : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 21-Sep-26, 11:43 AM

प्रथम भारतीय स्वाधीनता संग्राम के अमर बलिदानियों को सादर समर्पित तिलक करो इस मिट्टी से... कार्यक्रम सम्पन्न

location_on गढ़वा
access_time 13-May-26, 11:02 AM

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play