गढ़वा : आजसू पार्टी की जिला समिति की बैठक नवादा मोड़ स्थित उमंग वाटिका के सभागार में जिला अध्यक्ष दीपक शर्मा की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में मुख्य अतिथि पार्टी केंद्रीय महासचिव संजय रंजन और पलामू जिला के अध्यक्ष दिलीप चौधरी उपस्थित थे। आगामी 20 जुलाई को विधानसभा स्तरीय चूल्हा प्रमुख और ग्राम प्रभारी के शपथ ग्रहण समारोह में पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष सुदेश महतो मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे।
मुख्य अतिथि संजय रंजन ने बताया कि झारखंड विधानसभा चुनाव नजदीक हैं और सभी विधानसभा सीटों पर आजसू पार्टी ने तैयारी शुरू कर दी है। गढ़वा विधानसभा भी शीर्ष 10 में है। जिला अध्यक्ष दीपक शर्मा के नेतृत्व में गढ़वा में संगठन का विस्तार और मजबूती आई है, जिससे सुदेश महतो खुश हैं।
Advertisement
20 जुलाई को सुदेश महतो कार्यकर्ताओं में जोश भरने गढ़वा आएंगे और 21 जुलाई को छतरपुर और हुसैनाबाद विधानसभा में कार्यक्रम को संबोधित करेंगे।
जिला अध्यक्ष दीपक शर्मा ने प्रखंड अध्यक्ष, प्रखंड सचिव और प्रखंड प्रभारी को जिम्मेदारी दी कि वे अपने-अपने क्षेत्रों से कार्यकर्ताओं की उपस्थिति सुनिश्चित करें। गढ़वा शहर में 10 स्वागत द्वार बनाए जाएंगे और तिलदाग चौक से सुदेश महतो की अगवानी की जाएगी। नगर मंडल कमेटी बाइक रैली के साथ अगवानी करेगी। पूरे शहर को आजसू पार्टी के झंडे और बैनरों से सजाया जाएगा।
बैठक में कई वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ता आजसू पार्टी की सदस्यता ग्रहण करेंगे। इस अवसर पर पार्टी के केंद्रीय सचिव गुप्तेश्वर ठाकुर, शंकर प्रताप विश्वकर्मा, चंपा देवी, उमाकांत तिवारी, जयराम पासवान, डॉक्टर अफजाल अंसारी, रवींद्रनाथ शर्मा, डॉक्टर इश्तियाक राजा, दशरथ चौधरी, संतोष केसरी, नंदू ठाकुर, केंद्रीय सदस्य राजू प्रसाद, जिला प्रधान सचिव त्रिपुरारी सिंह, महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष रीता देवी, युवा आजसू प्रदेश संयोजक रविंद्रनाथ ठाकुर, छात्र मोर्चा जिला अध्यक्ष कुंदन चंद्रवंशी, जिला सचिव इंदल बैठा, जिला प्रवक्ता गोरखनाथ चौधरी, जिला प्रवर्तक विकास कुमार, गोपाल दुबे, नगर मंडल अध्यक्ष दीनदयाल पासवान, रंका अनुमंडल अध्यक्ष मुकेश शाह, कृष्णा राम, आबिद अंसारी, रंजीत मेहता, कृष्णा पासवान, संजय पासवान, रंजीत कुमार, रंभा देवी, संगीता देवी, मीना देवी सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित थे।