whatshotDeveloped by : O2OSELL.COM
💗 27218716
Loading...


चुनाव के समय बरसाती मेढ़क की तरह घूमने वाले लोग नवंबर के बाद गधे की सिंग की तरह गायब हो जायेंगे : मिथिलेश ठाकुर

location_on गढ़वा access_time 15-Jul-24, 06:11 PM visibility 666
Share



चुनाव के समय बरसाती मेढ़क की तरह घूमने वाले लोग नवंबर के बाद गधे की सिंग की तरह गायब हो जायेंगे : मिथिलेश ठाकुर


संजय कुमार यादव check_circle
संवाददाता



जिन लोगों ने ठगा उनकी जमानत जप्त करवायेगी जनता भाजपा एवं आजसू छोड़कर 300 से अधिक लोगों ने थामा झामुमो का दामन गढ़वा : भाजपा एवं आजसू पार्टी छोड़ कर 300 से अधिक लोगों ने मुक्ति मोर्चा का दामन थाम लिया है। सोमवार को मेराल प्रखंड के हासनदाग पंचायत भवन के समीप आयोजित मिलन समारोह में सभी ने झारखंड मुक्ति मोर्चा की सदस्यता ग्रहण की। मौके पर गढ़वा विधायक झारखंड सरकार के पेयजल एवं स्वच्छता मंत्री मिथिलेश कुमार ठाकुर ने सभी को माला पहना कर व पार्टी का पट्टा पहना कर पार्टी में शामिल किया। इस दौरान पार्टी में पंचायत समिति सदस्य, वार्ड सदस्य सहित भाजपा और आजसू के कई पदाधिकारी अपने समर्थकों के साथ शामिल हुए हैं। मौके पर मंत्री श्री ठाकुर ने कहा कि पहली बार गढ़वा की जनता ने मुझे आशीर्वाद देकर सेवा का मौका दिया।
तब से अब तक पूरे गढ़वा की तस्वीर बदल चुकी है। फिर समय आ चुका है। गढ़वा की पूरी जनता तैयार बैठी है कि मिथिलेश ठाकुर को पुनः अपार मतों से विजयी बनाकर विधानसभा भेजना है एवं फिर से सेवा का मौका देना है। उन्होंने कहा कि पूर्व के जनप्रतिनिधियों ने जनता को सिर्फ ठगने का काम किया है। इस बार आप सभी मिलकर ऐसे लोगों का जमानत जप्त करा दें। तभी वैसे लोगों को महसूस होगा कि जनता के साथ झूठ, फरेब, मसखरी नहीं चलेगा। क्षेत्र को विकास चाहिए और विकास करने वाला जनप्रतिनिधि चाहिए। झूठ बोलने के लिए वे अपने विरोधियों को खुला छोड़ दिये हैं। मैं उनकी बातों को नहीं काटूंगा। सिर्फ अपना काम करूंगा। उनकी बातों को जनता काटेगी। सही वक्त आने पर वैसे लोगों को जनता की मुंहतोड़ जवाब देगी।
मंत्री ने कहा कि आज झारखंड सरकार के बेहतर कार्यां का ही परिणाम है कि हर क्षेत्र आंधी सी आयी हुई है। मेराल के हासनदाग, गेरूआ आदि तीन पंचायत के आयोजित कार्यक्रम में अन्य सभी दूसरे दलों के सभी लोग एकजुट होकर झामुमो में शामिल हुए हैं। आज का कार्यक्रम यह बताने के लिए काफी है कि झामुमो के नेतृत्व में सरकार के कार्यां का लाभ जन-जन को मिल रहा है। झामुमो पहले से भी काफी मजबूत था। इसमें और मजबूती आयी है। मंत्री श्री ठाकुर ने कहा कि जो लोग अब बरसाती मेढ़क की तरह घूम रहे हैं, वे नवंबर में चुनाव होने के बाद पुनः गधे के सिंग की तरह गायब हो जायेंगे। जनता अब उनके झांसे में नहीं आने वाली है। उन्होंने कहा कि पार्टी में जितने अधिक लोग शामिल होंगे पार्टी उतनी ही मजबूत होगी।
पार्टी में शामिल होने वाले लोगों से मंत्री श्री ठाकुर ने कहा कि सभी लोग क्षेत्र में सरकार के कार्यां को बतायें एवं जनसमस्याओं का निराकरण करें। हरेक लोगों तक पहुंच कर खुद जुड़ें एवं अपने साथ उन्हें जोड़ें। मौके पर मुख्य रूप से जिलाध्यक्ष तनवीर खान, प्रखंड प्रमुख दीपमाला कुमारी, प्रखंड कार्यकारी अध्यक्ष सूर्य प्रकाश, मुन्ना सिंह, बब्लू सिंह, राजेश बैठा, रेयाज अंसारी, राजू पासवान, सुनील बैठा, मुनर साव, सुदेश्वर चौधरी, कुंदन चौधरी, सुरेंद्र चौधरी, देवकुमार चौधरी, परशुराम चौबे, अखिलेश चौधरी, रमेशी चौधरी, गुलाब चौधरी, कपिल चौधरी सहित काफी संख्या में ग्रामीण मौजूद थे। ये लोग हुए पार्टी में शामिल पार्टी में शामिल होने वाले प्रमुख लोगों में भाजपा छोड़ कर पंचायत समिति सदस्य शंभू चौधरी, आजसू पार्टी के जिला कार्यसमिति सदस्य सुनील चौधरी के नेतृत्व में ग्राम कजराठ से शिवकुमार विश्वकर्मा, संजय विश्वकर्मा, सरजू विश्वकर्मा, मनदीप चौधरी, उपेंद्र चौधरी, गोविंद चौधरी, रामनाथ चौधरी, सुशीला देवी, बुधन चौधरी, छेदी चौधरी, बसंत विश्वकर्मा, शिवपूजन चौधरी आदि का नाम शामिल है।
हासनदाग से द्वारिका चौधरी एवं राजबली चौधरी के नेतृत्व में भाजपा छोड़कर कमलेश चौधरी, जितेंद्र चौधरी, बसंती देवी, कान्ती देवी, छोटेलाल चौधरी, महेंद्र चौधरी, शिवदयाल चौधरी, झाउल चौधरी, अकलु चौधरी, सुरेश चौधरी, तेतरी देवी, अनिल चौधरी। भाजपा मेराल प्रखंड युवा मोर्चा महामंत्री संतोष चौधरी के नेतृत्व में उनके साथ विनोद चौधरी, केतारू चौधरी, गोपाल चौधरी, महेंद्र चौधरी, रौशन राम, कृश्णा चौधरी, गीता देवी, सुरेंद्र चौधरी, विरेंद्र चौधरी, मुकेश चौधरी, वार्ड सदस्य राजेंद्र चौधरी एवं प्रदीप चौधरी के नेतृत्व में जितेंद्र चौधरी, मलु चौधरी, धर्मदेव चौधरी, जगदीश चौधरी, सरिता देवी, सुरेंद्र भुईयां, रंजन चौधरी, कपिल देव चौधरी, सुरेश चौधरी, परिक्षित चौबे, बिपिन विश्वकर्मा, ग्राम गेरूआ वार्ड 6 से अजय राम, रामचंद्र राम, सत्येंद्र कुमार रवि, अशोक राम, सुजीत राम, रविकांत भारती, दीपक कुमार भारती, अरविंद कुमार, राकेश कुमार भारती, सुनील राम, साकेत कुमार भारती, वार्ड सदस्य रीमा देवी, सविता देवी, मनिता कुमारी, लीलावती देवी, सीमा देवी, सुशमा देवी, ललिता देवी, काजल कुमारी, लालो देवी आदि, वार्ड 8 के बबीता देवी, प्रमोद कुमार राय, विश्वनाथ कुमार सोनी, सुशमा देवी, सरिता देवी आदि, पश्चिम टोला हासनदाग से पुनम कुमारी के नेतृत्व में उशा देवी, सुमन देवी, बसंती देवी, अकली देवी, ललिता देवी, रानी देवी, प्रमिला देवी, कविता देवी, गीता देवी, प्रभा देवी आदि, सदर मुजाबर अंसारी, गुफ्फुर अंसारी, मुबारक अंसारी, गुलबास अंसारी, एनुल अंसारी, कौसर अंसारी, मो. हुसैन, रीमा देवी, संगीता देवी, संजु देवी, अमोला देवी, रीना देवी, महेश चौधरी, वार्ड सदस्य रामप्रवेश चौधरी, महेंद्र चौधरी, मनोज चौधरी, सुदन चौधरी, नवल चौधरी आदि सहित 300 से अधिक लोगों का नाम शामिल है।




Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

#3
देर रात लूट की वारदात का पुलिस ने किया खुलासा, तीन गिरफ्तार, दो फरार

location_on गढ़वा
access_time 13-Jun-25, 03:40 PM

#4
गढ़वा में अवैध हथियार के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार, दो देसी कट्टा बरामद

location_on गढ़वा
access_time 18-Jun-25, 03:42 PM

#5
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM


Latest News

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

पंडित हर्ष द्विवेदी कला मंच ने पूरे किए 21 वर्ष, 22वें वर्ष में प्रवेश — कला, संस्कृति और समाज सेवा का सतत अभियान जारी

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 06:58 PM

जिज्ञासा, तार्किक चिंतन और आत्मविशास को बढ़ाती हैं विज्ञान, कला और शिल्प प्रदर्शनी : अजय कुमार वर्मा

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 10:51 AM

सुसंस्कारित समाज का आधार है संयुक्त परिवार : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 09-Jan-26, 02:30 PM

हनुमान जी की आराधना कलयुग में सबसे सरल और विशेष फलदायी है : डॉ. टी पीयूष

location_on गढ़वा
access_time 30-Dec-25, 09:58 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play