whatshot Developed by O2OSELL.COM favorite 28164614 readers visited
Loading...

Advertisement

50 हज़ार एकड़ में बागवानी का लक्ष्य, बिरसा हरित ग्राम योजना को मिलेगा गति

location_on गढ़वा access_time 15-Jul-24, 04:23 PM visibility 673
Share



50 हज़ार एकड़ में बागवानी का लक्ष्य, बिरसा हरित ग्राम योजना को मिलेगा गति


संजय कुमार यादव check_circle
संवाददाता



गढ़वा : जिला ग्रामीण विकास अभिकरण गढ़वा की ओर से महात्मा गांधी नरेगा के अंतर्गत बागवानी सलाहकार समिति की बैठक उपायुक्त शेखर जमुआर की अध्यक्षता में संपन्न की गई। बिरसा हरित ग्राम योजना के सफल क्रियान्वयन हेतु विभिन्न गतिविधियों पर विशेष चर्चा की गई। उल्लेखनीय है कि बिरसा हरित ग्राम योजना अंतर्गत वित्तीय वर्ष 2024-25 में 50 हज़ार एकड़ भूमि में बागवानी करने का कार्य प्रस्तावित है। उक्त योजना में आवश्यक सहयोग हेतु बागवानी सखी प्रोत्साहन नीति के तहत बागवानी सखी का चयन एवं भुगतान की प्रक्रिया करने की बात कही गई। साथ ही जिला स्तर पर पलाश (जेएसएलपीएस) के संबंधित प्रतिनिधियों के साथ बैठक कर योजना के सफल कार्यान्वयन करने का निर्णय लिया गया।
Advertisement
इस योजना को लोकप्रिय बनाने हेतु तथा उत्पादित आम के व्यापक प्रचार-प्रसार किये जाने हेतु संकुल/प्रखंड/जिला स्तर पर आम उत्सव बागवानी मेला का आयोजन किए जाने का निर्णय लिया गया। इस योजना के तहत वृक्षारोपण कार्य को सफलतापूर्वक करने हेतु सभी हितधारकों, यथा- बीपीओ, एई, जेई, एमआईएस ऑपरेटर, ग्राम रोजगार सेवक, मनरेगा मेट, बागवानी सखी आदि को प्रशिक्षण देने की बात कही गई। सफलतापूर्वक व ससमय योजनाओं के कार्यान्वयन हेतु विभिन्न तिथियों में समय सारणी के अनुसार कार्यक्रम निर्धारित किए गए हैं, जिससे बागवानी और वृक्षारोपण का कार्य योजना ससमय व सफलतापूर्वक किया जा सके। उक्त बागवानी योजना का मुख्य उद्देश्य है कि इस योजना को जन-जन तक पहुंचा कर किसानों के उत्पादन को लोकप्रिय बनाया जा सके एवं उत्पादित फलों को बाज़ार में उपलब्ध कराई जा सके।
Advertisement
इस उद्देश्य की पूर्ति हेतु आम उत्सव सह बागवानी मेला का आयोजन करने का निर्णय लिया गया, ताकि राज्य तथा राज्य के बाहर के व्यापारियों के साथ जोड़ा जा सके। उक्त बैठक में उपरोक्त पदाधिकारियों के अतिरिक्त उप विकास आयुक्त पशुपतिनाथ मिश्रा, वन प्रमंडल पदाधिकारी उतरी एवं दक्षणी, जेएसएलपीएस के डीपीएम समेत सभी संबंधित पदाधिकारी व कर्मी उपस्थित थे।
Advertisement
Advertisement


Advertisement
Advertisement


Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
पर्यावरण हितैषी सामग्रियों से ही बनें पूजा की प्रतिमाएँ : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 21-Sep-26, 11:43 AM

#3
51वें साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा-पाठ में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

location_on गढ़वा
access_time 23-Sep-26, 04:22 PM

#4
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM

#5
सफलता पाने के लिए मेहनत, धैर्य और समर्पण की होती है आवश्यकता : छाया

location_on गढ़वा
access_time 28-Apr-25, 05:01 PM


Latest News

51वें साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा-पाठ में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

location_on गढ़वा
access_time 23-Sep-26, 04:22 PM

श्रीजानकी बाग में आज होगा 51वाँ श्रीहनुमान चालीसा-पाठ और आध्यात्मिक-सांस्कृतिक चर्चा भी

location_on गढ़वा
access_time 22-Sep-26, 03:57 PM

पर्यावरण हितैषी सामग्रियों से ही बनें पूजा की प्रतिमाएँ : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 21-Sep-26, 11:43 AM

प्रथम भारतीय स्वाधीनता संग्राम के अमर बलिदानियों को सादर समर्पित तिलक करो इस मिट्टी से... कार्यक्रम सम्पन्न

location_on गढ़वा
access_time 13-May-26, 11:02 AM

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play