धुरकी : धुरकी थाना के भंडार पंचायत के लिखनीधौरा उर्फ कदवा गांव से पुलिस ने भुमि विवाद मे नामजद दो अभियुक्तों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
इस संबंध मे जानकारी देते हुए थाना प्रभारी गोपाल शर्मा ने बताया की लिखनीधौरा उर्फ कदवा गांव के पिंटू गुप्ता और हरिकेश गुप्ता पर धुरकी थाने भुमि विवाद मे हुए मारपीट को लेकर प्राथमिकी दर्ज कराया गया था। थाना प्रभारी ने बताया की उक्त दोनों नामजद अभियुक्त महिनों दिन से फरार घुम रहे थे जिसे पुलिस ने गुरूवार की शाम गिरफ्तार कर शुक्रवार को जेल भेज दिया है।