whatshotDeveloped by : O2OSELL.COM
💗 27209918
Loading...


ओ.बी.सी. एकता अधिकार मंच की बैठक, हेमंत सोरेन सरकार को बधाई और 11 सूत्री मांगें प्रस्तुत

location_on गढ़वा access_time 14-Jul-24, 07:27 PM visibility 698
Share



ओ.बी.सी. एकता अधिकार मंच की बैठक, हेमंत सोरेन सरकार को बधाई और 11 सूत्री मांगें प्रस्तुत


संजय कुमार यादव check_circle
संवाददाता



गढ़वा : आदर्श होटल, मझिआंव मोड़ में ओ.बी.सी. एकता अधिकार मंच, झारखंड प्रदेश की बैठक केंद्रीय अध्यक्ष ब्रह्मदेव प्रसाद की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक का संचालन गोरखनाथ चौधरी ने किया। इसके बाद प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया, जिसमें झारखंड मुक्ति मोर्चा (जे.एम.एम.) की नवगठित हेमंत सोरेन सरकार और पूरे मंत्रिमंडल को हार्दिक शुभकामनाएं और बधाई दी गई। साथ ही उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई। ब्रह्मदेव प्रसाद ने कहा कि सभी को उम्मीद है कि राज्य के विकास में ईमानदारी पूर्वक अपने दायित्व का निर्वहन करेंगे। उन्होंने मंच के माध्यम से ओ.बी.सी. के लिए जाति आधारित जनगणना कार्य जल्द से जल्द कराने और जनसंख्या के अनुपात में सभी क्षेत्रों में हिस्सेदारी और भागीदारी सुनिश्चित करने की मांग की।
मंच ने 11 सूत्री मांगों को राज्य सरकार से अविलंब लागू करने और केंद्र सरकार के अंतर्गत आने वाले मांगों को पारित कराकर केंद्र को प्रस्ताव भेजने का आग्रह किया। श्री प्रसाद ने चिंता जताई कि मंत्रिमंडल के गठन में ओ.बी.सी. समाज को उचित भागीदारी नहीं मिल पाई है। मंच ने मांग की कि सभी क्षेत्रों में ओ.बी.सी. का उचित भागीदारी सुनिश्चित की जाए। उन्होंने पलामू प्रमंडल में ओ.बी.सी. स्वर्णकार व्यवसायियों के साथ हो रही लूट, चोरी और गोलीबारी की घटनाओं पर भी चिंता जताई। मंच ने मांग की कि सभी व्यवसायियों को इन घटनाओं से निजात दिलाई जाए, अन्यथा जिला से लेकर राज्य तक घेराव कर शासन का विरोध किया जाएगा। इस अवसर पर यूगल किशोर प्रसाद, बिनोद कुमार, डॉ. इस्तियाक राजा, रविंद्र नाथ ठाकुर, बरूण बिहारी यादव, वीरेंद्र साव, अब्दुल मन्नान, विजय साव, कृष्ण प्रजापति, सीताराम साहू, अशोक प्रसाद, उपेंद्र कुशवाहा, गुड्डू, संजय साहू, विजेंद्र साहू, विजय कमलापुरी, देवेंद्र कुमार यादव, दीपक प्रसाद, अमित कुमार शर्मा, राकेश कुमार, रंजीत कुमार, राजू गुप्ता, कमलेश विश्वकर्मा, मंदिश प्रसाद, नरेश चंद्रवंशी, विनोद विश्वकर्मा, दिलदार अंसारी, कमलेश मेहता, मो. सफी, सतेश्वर मेहता, राजनाथ साव, पंचानंद विश्वकर्मा, राजकुमार साव, कृष्ण देव प्रजापति, सीताराम साव, मोती कुमार साव, संजय कुमार गुप्ता, जवाहर चौधरी और अन्य लोग मौजूद थे।




Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

#3
देर रात लूट की वारदात का पुलिस ने किया खुलासा, तीन गिरफ्तार, दो फरार

location_on गढ़वा
access_time 13-Jun-25, 03:40 PM

#4
गढ़वा में अवैध हथियार के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार, दो देसी कट्टा बरामद

location_on गढ़वा
access_time 18-Jun-25, 03:42 PM

#5
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM


Latest News

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

पंडित हर्ष द्विवेदी कला मंच ने पूरे किए 21 वर्ष, 22वें वर्ष में प्रवेश — कला, संस्कृति और समाज सेवा का सतत अभियान जारी

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 06:58 PM

जिज्ञासा, तार्किक चिंतन और आत्मविशास को बढ़ाती हैं विज्ञान, कला और शिल्प प्रदर्शनी : अजय कुमार वर्मा

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 10:51 AM

सुसंस्कारित समाज का आधार है संयुक्त परिवार : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 09-Jan-26, 02:30 PM

हनुमान जी की आराधना कलयुग में सबसे सरल और विशेष फलदायी है : डॉ. टी पीयूष

location_on गढ़वा
access_time 30-Dec-25, 09:58 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play