whatshotDeveloped by : O2OSELL.COM
💗 27161370
Loading...


भवनाथपुर की जनता विकास के लिए परिवर्तन चाहती है: पंकज चौबे

location_on भवनाथपुर access_time 13-Jul-24, 05:00 PM visibility 702
Share



भवनाथपुर की जनता विकास के लिए परिवर्तन चाहती है: पंकज चौबे


भवनाथपुर check_circle
संवाददाता



भवनाथपुर : भवनाथपुर विधानसभा क्षेत्र की जनता विकास के लिए परिवर्तन चाहती है। पिछले ढाई दशकों से इस क्षेत्र की जनता के सपनों को दो जनप्रतिनिधियों ने बारी-बारी से कुचलने का काम किया है। समाजसेवी पंकज चौबे ने भवनाथपुर के होटल अनुराग में आयोजित प्रेस वार्ता में यह बातें कहीं। उन्होंने कहा कि यदि आगामी चुनाव में जनता भारी बहुमत से उन्हें विजयी बनाती है, तो वे क्षेत्र में रोजगार, शिक्षा और किसानों की तकदीर बदलने का कार्य करेंगे। पंकज चौबे ने कहा कि भवनाथपुर विधानसभा क्षेत्र ही नहीं, बल्कि पलानी प्रमंडल तक मशहूर टाउनशिप सेल सिटी भी इन दोनों प्रतिनिधियों की उदासीनता के कारण वीरान हो गया है। हजारों लोगों की रोजी-रोटी चली गई, लेकिन इन जनप्रतिनिधियों ने एक बार भी पहल नहीं की।
सेल का तुलसीदामर डोलोमाइट माइंस बंद हो गया, जिससे मजदूरों की नौकरी चली गई। मजदूर अब विभिन्न प्रदेशों में पलायन करने को मजबूर हैं। इन जनप्रतिनिधियों ने केवल अपनी तिजोरी भरने का काम किया है। यही वजह है कि क्षेत्र की जनता अब बदलाव चाहती है। भवनाथपुर में हर सीजन में लोग अपने घर-परिवार को छोड़कर पड़ोसी राज्य बिहार, यूपी में मजदूरी करने जाते हैं। जनप्रतिनिधियों ने इस समस्या को कभी विधानसभा में नहीं रखा। पिछले 25 वर्षों में भवनाथपुर की जनता केवल गली-नाली सड़क तक सीमित है। रोजगार, कृषि, और शिक्षा के क्षेत्र में क्षेत्र की स्थिति आज भी बदहाल है। पंकज चौबे ने कहा कि वे क्षेत्र की जनता की मांग पर सेवा करने के लिए मैदान में उतरे हैं।
उनका लक्ष्य है कि भवनाथपुर विधानसभा क्षेत्र से पलायन खत्म हो और लोगों को रोजगार मिले। क्षेत्र में सिंचाई की व्यवस्था नहीं है, जिससे हर साल सूखा पड़ता है और किसान प्रभावित होते हैं। श्री चौबे ने यह भी कहा कि यदि जनता ने भरोसा जताया तो वे पिछड़ा, अति पिछड़ा, एससी, एसटी को मुफ्त शिक्षा दिलाने के दिशा में काम करेंगे। महिलाओं को प्रतिमाह 1500 रुपये पेंशन दिलाने, उद्योग लगाकर 20000 लोगों को प्रत्यक्ष रूप से रोजगार देने, बेरोजगारी भत्ता दिलाने, मेडिकल कॉलेज और इंजीनियरिंग कॉलेज खुलवाना उनकी प्राथमिकता होगी। प्रेस वार्ता में मुकेश गुप्ता, चंदन दुबे, विनोद सिंह, बबलू सिंह, सचिता यादव, महफूज आलम, साकेत चौबे, सुशील चौबे, दूदून चौबे, और उपेंद्र चौबे सहित अन्य लोग उपस्थित थे।




Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

#3
देर रात लूट की वारदात का पुलिस ने किया खुलासा, तीन गिरफ्तार, दो फरार

location_on गढ़वा
access_time 13-Jun-25, 03:40 PM

#4
गढ़वा में अवैध हथियार के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार, दो देसी कट्टा बरामद

location_on गढ़वा
access_time 18-Jun-25, 03:42 PM

#5
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM


Latest News

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

पंडित हर्ष द्विवेदी कला मंच ने पूरे किए 21 वर्ष, 22वें वर्ष में प्रवेश — कला, संस्कृति और समाज सेवा का सतत अभियान जारी

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 06:58 PM

जिज्ञासा, तार्किक चिंतन और आत्मविशास को बढ़ाती हैं विज्ञान, कला और शिल्प प्रदर्शनी : अजय कुमार वर्मा

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 10:51 AM

सुसंस्कारित समाज का आधार है संयुक्त परिवार : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 09-Jan-26, 02:30 PM

हनुमान जी की आराधना कलयुग में सबसे सरल और विशेष फलदायी है : डॉ. टी पीयूष

location_on गढ़वा
access_time 30-Dec-25, 09:58 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play