whatshot Developed by O2OSELL.COM favorite 28168632 readers visited
Advertisement
Loading...

Advertisement

जनता दरबार: अधिकारियों ने जन शिकायतें सुनीं, कार्रवाई का आश्वासन दिया

location_on गढ़वा access_time 12-Jul-24, 02:37 PM visibility 697
Share



जनता दरबार: अधिकारियों ने जन शिकायतें सुनीं, कार्रवाई का आश्वासन दिया


संजय कुमार यादव check_circle
संवाददाता



गढ़वा : उपायुक्त, गढ़वा शेखर जमुआर के निर्देश पर आज उप विकास आयुक्त पशुपतिनाथ मिश्रा द्वारा समाहरणालय स्थित अपने कार्यकाल कक्ष में जनता दरबार का आयोजन किया गया। जनता दरबार में आए फरियादियों की समस्याएं बारी-बारी से सुनी गई एवं समस्याओं के निष्पादन हेतु संबंधित पदाधिकारी को निर्देश दिया गया। आज के जनता दरबार में भूमि कब्जा, पारिवारिक विवाद, भूमि सीमांकन, म्युटेशन, अनुकम्पा आधारित नौकरी, भूमि विवाद, मुआवजा आदि समेत अन्य समस्याओं को लेकर उपस्थित हुए ग्रामीणों की बारी-बारी से समस्या सुनी गई एवं यथाशीघ्र उनके समस्याओं के निराकरण करने हेतु संबंधित पदाधिकारियों को निदेशित किया गया। सर्वप्रथम बरडीहा प्रखंड के की कलिंदा देवी ने अनुकंपा के आधार नौकरी देने के संबंध में आवेदन दिया है।
Advertisement
उन्होंने कहा कि उनके पति सुरेश रजवार प्रखंड कार्यालय बरडीहा में अनुसेवक के पद पर कार्यरत थें, जिनकी मृत्यु उपरांत सरकारी पावनाओं का भुगतान व अनुकम्पा आधारित आश्रितों को नौकरी नहीं मिली है। उन्होंने अनुकम्पा आधारित नौकरी हेतु अनुरोध किया है। उप विकास आयुक्त द्वारा मामले में जांच एवं आवश्यक कार्रवाई हेतु प्रखंड विकास पदाधिकारी बरडीहा को निर्देशित किया गया। सदर प्रखंड अवस्थित बस स्टैंड गढ़वा में दुकान आवंटित कराने हेतु ललन ठाकुर द्वारा आवेदन समर्पित किया गया। उन्होंने कहा कि पूर्व से बस स्टैंड में उनका दुकान था, परंतु नए बस स्टैंड के के निर्माण हेतु दुकान को हटाया गया था। पुनः दुकान आवंटन हेतु उन्होंने फॉर्म भी भरा है, परंतु उन्हें दुकान आवंटित नहीं हो सकी।
Advertisement
अतः उन्होने एक दुकान आवंटित करने का अनुरोध किया है। आवश्यक कार्रवाई हेतु कार्यपालक पदाधिकारी नगर परिषद गढ़वा को निदेशित किया गया। डंडई प्रखंड के पचौर निवासी धर्मराज पासवान ने ग्राम पंचायत पचौर में स्वयं को चौकीदार के पद पर बहाल करने हेतु आवेदन दिया है। उन्होंने बताया कि वर्तमान में उक्त पंचायत में कोई भी चौकीदार नहीं है, आवश्यकतानुसार चौकीदार संबंधी सभी कार्य उनके द्वारा ही किया जाता है। उक्त के आलोक में प्रभारी पदाधिकारी सामान्य शाखा को आवश्यक कार्रवाई हेतु निदेशित किया गया। सदर प्रखंड के ग्राम झूरा निवासी निरंजन कुमार तिवारी एवं मुकेश तिवारी आवेदन समर्पित करते हुए आवास योजना के तहत आवास देने के संबंध में अनुरोध किया है।
Advertisement
उन्होंने बताया कि इस वर्षा ऋतु में वर्षापात के कारण उनका मिट्टी का मकान गिर कर ध्वस्त हो चुका है, जिसके चलते रहने में कठिनाई हो रही है। बारिश का पानी शेष बचे स्थानों पर प्रवेश कर रही है एवं आवारा पशुओं से भी खतरा है। उप विकास आयुक्त ने आवश्यक कार्रवाई हेतु संबंधित पदाधिकारी को निदेशित किया। इस प्रकार बारी-बारी से अन्य लोगों ने भी विभिन्न प्रकार की समस्याओं को पदाधिकारी के समक्ष रखा। आमजनों से प्राप्त शिकायतों का समाधान हेतु संबंधित पदाधिकारीयों को आवश्यक कार्रवाई हेतु को निर्देशित किया गया।
Advertisement
Advertisement


Advertisement
Advertisement


Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
पर्यावरण हितैषी सामग्रियों से ही बनें पूजा की प्रतिमाएँ : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 21-Sep-26, 11:43 AM

#3
51वें साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा-पाठ में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

location_on गढ़वा
access_time 23-Sep-26, 04:22 PM

#4
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM

#5
सफलता पाने के लिए मेहनत, धैर्य और समर्पण की होती है आवश्यकता : छाया

location_on गढ़वा
access_time 28-Apr-25, 05:01 PM


Latest News

51वें साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा-पाठ में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

location_on गढ़वा
access_time 23-Sep-26, 04:22 PM

श्रीजानकी बाग में आज होगा 51वाँ श्रीहनुमान चालीसा-पाठ और आध्यात्मिक-सांस्कृतिक चर्चा भी

location_on गढ़वा
access_time 22-Sep-26, 03:57 PM

पर्यावरण हितैषी सामग्रियों से ही बनें पूजा की प्रतिमाएँ : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 21-Sep-26, 11:43 AM

प्रथम भारतीय स्वाधीनता संग्राम के अमर बलिदानियों को सादर समर्पित तिलक करो इस मिट्टी से... कार्यक्रम सम्पन्न

location_on गढ़वा
access_time 13-May-26, 11:02 AM

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play