whatshot Developed by O2OSELL.COM favorite 28054447 readers visited
Loading...


एनएच 75 पर अंधाधुंध फायरिंग, एक अपराधी गिरफ्तार

location_on मेराल access_time 12-Jul-24, 09:47 AM visibility 697
Share



एनएच 75 पर अंधाधुंध फायरिंग, एक अपराधी गिरफ्तार


मेराल check_circle
संवाददाता



मेराल : मेराल थाना से महज 50 गज की दूरी पर एनएच 75 सड़क चौड़ीकरण कार्य के दौरान गुरुवार की रात करीब पौने आठ बजे पिलर नंबर एक ए के पास अपराधियों ने अंधाधुंध फायरिंग की। अपराधी दहशत फैलाकर भाग रहे थे, तभी कामगारों ने पुलिस के सहयोग से एक अपराधी को दबोच लिया। घटना की जानकारी मिलते ही एसपी दीपक कुमार पांडेय तथा डीएसपी नीरज कुमार मेराल थाना में पहुंचकर मामले की तहकीकात की। गोलीबारी करने से पहले अपराधियों ने काम करा रही कंपनी एमजीसीपीएल कंस्ट्रक्शन के अकलवानी स्थित ऑफिस की रेकी की थी। वहां से आने के बाद वे युवक पिलर नंबर एक ए के पास पहुंचकर पांच राउंड फायरिंग करने लगे। इसके बाद वे बाइक से थाना की ओर भागने लगे, लेकिन थाना पुलिस के सहयोग से कामगारों ने एक अपराधी को दबोच लिया।
पुलिस ने घटनास्थल से गोली का खोखा बरामद किया है। घटना के बाद फ्लाईओवर निर्माण कार्य में लगे मजदूर तथा आसपास के लोगों में दहशत का माहौल है। लोगों में चर्चा है कि लेवी को लेकर किसी अपराधी गैंग द्वारा घटना को अंजाम दिया गया है। घटना की जानकारी मिलने के बाद मेराल थाना में लोगों की भीड़ लग गई है।




Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
गढ़वा में अवैध हथियार के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार, दो देसी कट्टा बरामद

location_on गढ़वा
access_time 18-Jun-25, 03:42 PM

#3
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM

#4
सफलता पाने के लिए मेहनत, धैर्य और समर्पण की होती है आवश्यकता : छाया

location_on गढ़वा
access_time 28-Apr-25, 05:01 PM

#5
गढ़वा में दिनदहाड़े 2.5 लाख की लूट, बहादुर पीड़ित ने लुटेरे को धर दबोचा

location_on गढ़वा
access_time 03-Mar-25, 07:35 PM


Latest News

प्रथम भारतीय स्वाधीनता संग्राम के अमर बलिदानियों को सादर समर्पित तिलक करो इस मिट्टी से... कार्यक्रम सम्पन्न

location_on गढ़वा
access_time 13-May-26, 11:02 AM

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

पंडित हर्ष द्विवेदी कला मंच ने पूरे किए 21 वर्ष, 22वें वर्ष में प्रवेश — कला, संस्कृति और समाज सेवा का सतत अभियान जारी

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 06:58 PM

जिज्ञासा, तार्किक चिंतन और आत्मविशास को बढ़ाती हैं विज्ञान, कला और शिल्प प्रदर्शनी : अजय कुमार वर्मा

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 10:51 AM

सुसंस्कारित समाज का आधार है संयुक्त परिवार : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 09-Jan-26, 02:30 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play