whatshotDeveloped by : O2OSELL.COM
💗 27216785
Loading...


तिलकोत्सव के दौरान ऑर्केस्ट्रा कलाकारों पर हमला, मामला सुलझा

location_on रमना access_time 10-Jul-24, 06:49 PM visibility 711
Share



तिलकोत्सव के दौरान ऑर्केस्ट्रा कलाकारों पर हमला, मामला सुलझा


रमना check_circle
संवाददाता



रमना : रमना थाना क्षेत्र के कविसा गांव में बद्री यादव के पुत्र के तिलकोत्सव के अवसर पर आयोजित ऑर्केस्ट्रा प्रोग्राम में गांव के ही मनचले युवकों ने कलाकारों के साथ मारपीट की। इस दौरान बीच-बचाव करने आए लोगों को भी लात-घूंसे और बेल्ट से बेरहमी से पीटा गया। स्थिति बिगड़ती देख ऑर्केस्ट्रा संचालक ने प्रोग्राम बंद कर दिया और जान बचाकर वहां से भागे। घटना के अगले दिन, बुधवार को सुबह, ग्रामीणों और गणमान्य लोगों के समझाने-बुझाने के बाद मामला सुलझा लिया गया। जानकारी के अनुसार, तिलकोत्सव कार्यक्रम में मेहमानों के मनोरंजन के लिए ऑर्केस्ट्रा प्रोग्राम का आयोजन किया गया था। शुरुआत में कार्यक्रम सुचारू रूप से चल रहा था और लोग इसका आनंद ले रहे थे।
लेकिन कुछ समय बाद गांव के ही मनचले युवक नर्तकियों के साथ अभद्र व्यवहार करने लगे। नर्तकियों द्वारा विरोध करने पर युवकों ने एक नर्तकी की बाल पकड़कर लात-घूंसे से पिटाई कर दी। पीड़ित नर्तकियों ने बताया कि वे आर्थिक तंगी के कारण इस पेशे से जुड़ी हैं और इस पेशे से ही उनका परिवार चलता है। लेकिन लोग उनकी मजबूरी का फायदा उठाते हैं और उनके साथ दुर्व्यवहार करते हैं। उनकी स्थिति ऐसी हो गई है कि वे न तो इस पेशे से कमाई कर पा रही हैं और न ही समाजिक बहिष्कार से बच पा रही हैं। इस घटना ने कलाकारों की सुरक्षा और उनके सम्मान को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं, जिससे उनके आर्थिक और सामाजिक दोनों पक्षों पर असर पड़ा है।




Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

#3
देर रात लूट की वारदात का पुलिस ने किया खुलासा, तीन गिरफ्तार, दो फरार

location_on गढ़वा
access_time 13-Jun-25, 03:40 PM

#4
गढ़वा में अवैध हथियार के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार, दो देसी कट्टा बरामद

location_on गढ़वा
access_time 18-Jun-25, 03:42 PM

#5
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM


Latest News

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

पंडित हर्ष द्विवेदी कला मंच ने पूरे किए 21 वर्ष, 22वें वर्ष में प्रवेश — कला, संस्कृति और समाज सेवा का सतत अभियान जारी

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 06:58 PM

जिज्ञासा, तार्किक चिंतन और आत्मविशास को बढ़ाती हैं विज्ञान, कला और शिल्प प्रदर्शनी : अजय कुमार वर्मा

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 10:51 AM

सुसंस्कारित समाज का आधार है संयुक्त परिवार : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 09-Jan-26, 02:30 PM

हनुमान जी की आराधना कलयुग में सबसे सरल और विशेष फलदायी है : डॉ. टी पीयूष

location_on गढ़वा
access_time 30-Dec-25, 09:58 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play