whatshotDeveloped by : O2OSELL.COM
💗 24884095
Loading...


सभी कार्यकर्ता आपसी समन्वय बनाकर, संगठन की मजबूती के लिए निरंतर कार्य करें : राजकिशोर

location_on रमकंडा access_time 10-Jul-24, 06:31 PM visibility 659
Share



सभी कार्यकर्ता आपसी समन्वय बनाकर, संगठन की मजबूती के लिए निरंतर कार्य करें : राजकिशोर


रमकंडा check_circle
संवाददाता



रमकंडा : प्रखंड मुख्यालय स्थित झामुमो कार्यालय में बुधवार को झारखंड मुक्ति मोर्चा प्रखंड इकाई की बैठक आयोजित की गई। बैठक में मुख्य रूप से झामुमो के केंद्रीय सचिव सह प्रखंड 20 सूत्री अध्यक्ष राजकिशोर यादव, 20 सूत्री उपाध्यक्ष श्रवण प्रसाद कमलापुरी, युवा प्रखंड अध्यक्ष इम्तियाज अहमद के अलावे जेएमएम का बूथ, गांव, पंचायत व प्रखंड कमिटी के सभी कार्यकर्ता उपस्थित थे। मौके पर उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए झामुमो के केंद्रीय सदस्य राजकिशोर यादव ने कहा कि आसन्न विधानसभा चुनाव की तैयारी में हम सबों को अभी से लगने की जरूरत है। सभी कार्यकर्ता आपसी समन्वय बनाकर और संगठन की मजबूती के लिए निरंतर कार्य करें। वहीं उन्होंने कहा कि जिस पंचायत व गांव में बूथ कमिटी का गठन नहीं हुआ है वहां सभी जेएमएम के सिपाही तन-मन के साथ कमिटी का पुनर्गठन करने का काम करें।
उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव में जिस बूथ पर उनकी पार्टी व इंडिया गठबंधन के दल को कम वोट मिला है, वैसे बूथों को चिन्हित कर एक मजबूत बूथ कमिटी का निर्माण करने का काम करें। वहीं उपाध्यक्ष श्रवण प्रसाद ने कहा कि झामुमो का एक-एक कार्यकर्ता अपने क्षेत्र में जाकर राज्य सरकार की योजनाओं की जानकारी लोगों को देने का काम करें। साथ ही सरकारी योजनाओं से वंचित लोगों को जल्द से जल्द सरकारी योजनाओं से जोड़कर लाभ दिलाने का काम करें।




Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM

#3
सफलता पाने के लिए मेहनत, धैर्य और समर्पण की होती है आवश्यकता : छाया

location_on गढ़वा
access_time 28-Apr-25, 05:01 PM

#4
गढ़वा में होटल मालिक पर गोली चलाने के मामले का उद्भेदन, चार अपराधी गिरफ्तार, हथियार और बाइक बरामद

location_on गढ़वा
access_time 24-May-25, 03:31 PM

#5
होटल में संदिग्ध गतिविधियों का खुलासा, तीन मुख्य आरोपी जेल भेजे गए

location_on गढ़वा
access_time 03-Jun-25, 08:30 PM


Latest News

हर घर तिरंगा अभियान के तहत गढ़वा में महापुरुषों की प्रतिमा की साफ-सफाई व माल्यार्पण

location_on गढ़वा
access_time 13-Aug-25, 11:18 PM

गढ़वा जिला पाल महासभा ने राजमाता अहिल्याबाई होलकर की पुण्यतिथि पर किया माल्यार्पण

location_on गढ़वा
access_time 13-Aug-25, 09:59 PM

देशभक्ति के रंग में रंगा जीएन कॉन्वेंट स्कूल – तिरंगे की निर्माण यात्रा पर परिचर्चा एवं प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 13-Aug-25, 09:56 PM

शहीदों का स्मरण हमारी परंपरा : 172 बटालियन सीआरपीएफ ने शहीद आशीष कुमार तिवारी को दी श्रद्धांजलि

location_on गढ़वा
access_time 26-Jul-25, 10:14 PM

शिक्षक प्रशिक्षण से ही संभव है गुणवत्तापूर्ण शिक्षा : मदन प्रसाद केशरी

location_on गढ़वा
access_time 26-Jul-25, 10:10 PM

ऑक्सफोर्ड पब्लिक स्कूल, गढ़वा में द्वितीय आवधिक मूल्यांकन (PA-II) का परिणाम घोषित, अभिभावकों ने जताया संतोष

location_on गढ़वा
access_time 26-Jul-25, 10:04 PM

केसरवानी वैश्य सभा, गढ़वा का प्रेरणादायी समाजसेवा कार्य — हिमेश केसरी ने किया रक्तदान

location_on गढ़वा
access_time 26-Jul-25, 10:01 PM

गढ़वा डाक जीवन बीमा ने रचा कीर्तिमान, एक करोड़ से अधिक का व्यवसाय पूरा कर मनाया जश्न

location_on गढ़वा
access_time 26-Jul-25, 09:57 PM

अटल क्लिनिक का नाम बदलने पर भाजयुमो का विरोध प्रदर्शन, हेमंत सरकार का फूंका पुतला

location_on गढ़वा
access_time 26-Jul-25, 06:54 PM

कारगिल विजय दिवस पर वीर शहीदों को किया गया नमन, पूर्व सैनिकों का हुआ सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 26-Jul-25, 05:40 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play