whatshotDeveloped by : O2OSELL.COM
💗 26475835
Loading...


आरके पब्लिक में पेरेंट्स टीचर्स मीटिंग

location_on गढ़वा access_time 10-Jul-24, 09:58 AM visibility 671
Share



आरके पब्लिक में पेरेंट्स टीचर्स मीटिंग
बैठक करते अभिभावक व शिक्षक


संजय कुमार यादव check_circle
संवाददाता



गढ़वा : शहर के आरके पब्लिक स्कूल में पेरेंट्स टीचर्स मींटंग का आयोजन किया गया। इस दौरान विद्यालय के निदेशक सह शिक्षाविद् अलखनाथ पांडेय के निर्देशन में कक्षा 6 से 12वीं के सभी शिक्षक एवं संबंधित कक्षा के अभिभावकों के साथ बैठक की गयी। इससे पूर्व पिछले रविवार को नर्सरी से कक्षा पांच तक के अभिभावक और शिक्षकों की बैठक आयोजित की गयी थी। इस अवसर पर संबंधित शिक्षक व सभी अभिभावकों से उनके बच्चों की पढ़ाई-लिखाई से संबंधित विभिन्न पहलुओं पर चर्चा की गयी। स्कूल की तरफ से सभी अभिभावकों को सुझाव दिया कि वे अपने बच्चों की रीडिंग और राइटिंग पर विशेष ध्यान दें और बच्चों को जंक फूड, स्मार्टफोन एवं स्कूटी, बाइक से दूर रखें। अभिभावकों से यह भी आग्रह किया गया कि वे अपने बच्चों की डायरी नियमित देखें और उनकी गतिविधियों एवं संगति पर नजर रखें।
साथ ही बच्चों के साथ समय व्यतीत करें और उनसे स्कूल की गतिविधियों की जानकारी लेकर समय-समय पर स्कूल को सूचित करें। मौके पर स्कूल के प्राचार्य संतोष पाण्डेय ने कहा कि बच्चों में आत्मविश्वास का होना बहुत जरूरी है, इसके लिए अभिभावक और स्कूल को ध्यान देने पर जोर दिया। उन्होंने अभिभावकों से आग्रह किया कि वे नियमित अपने बच्चों को स्कूल भेजें और बच्चों की डायरी, फेयर कॉपी जरुर चेक करें। उन्होंने स्कूल द्वारा संचालित ऑनलाइन स्कूल एप्प के बारे में भी जानकारी साझा करते हुए कहा कि अब एप्प के माध्यम से भी बच्चों को होमवर्क और अन्य सूचनायें भेजी जा रही हैं। अभिभावक स्कूल के संपर्क में रहें इससे बच्चों पर अनुकूल प्रभाव पड़ेगा।
बैठक में उपस्थित सभी अभिभावकों ने स्कूल के मार्गदर्शन में बच्चों के सर्वांगीण विकास की बात को स्वीकार किया और स्कूल के द्वारा प्रदत्त शिक्षा व आयोजित अन्य गतिविधियों की सराहना की।




Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
देर रात लूट की वारदात का पुलिस ने किया खुलासा, तीन गिरफ्तार, दो फरार

location_on गढ़वा
access_time 13-Jun-25, 03:40 PM

#3
गढ़वा में दो गैस गोदाम शहरी क्षेत्र से अलग हुए शिफ्ट, एक पर कार्रवाई की तैयारी

location_on गढ़वा
access_time 10-Apr-25, 05:38 PM

#4
गढ़वा में अवैध हथियार के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार, दो देसी कट्टा बरामद

location_on गढ़वा
access_time 18-Jun-25, 03:42 PM

#5
सुखबाना गांव में गर्भवती नीलगाय की संदिग्ध मौत, वन विभाग जांच में जुटा

location_on गढ़वा
access_time 19-Jun-25, 12:20 PM


Latest News

पंडित हर्ष द्विवेदी कला मंच ने पूरे किए 21 वर्ष, 22वें वर्ष में प्रवेश — कला, संस्कृति और समाज सेवा का सतत अभियान जारी

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 06:58 PM

जिज्ञासा, तार्किक चिंतन और आत्मविशास को बढ़ाती हैं विज्ञान, कला और शिल्प प्रदर्शनी : अजय कुमार वर्मा

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 10:51 AM

सुसंस्कारित समाज का आधार है संयुक्त परिवार : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 09-Jan-26, 02:30 PM

हनुमान जी की आराधना कलयुग में सबसे सरल और विशेष फलदायी है : डॉ. टी पीयूष

location_on गढ़वा
access_time 30-Dec-25, 09:58 PM

महर्षि वाल्मीकि और गोस्वामी तुलसीदास की परम्परा के वाहक थे रामानन्द सागर

location_on गढ़वा
access_time 30-Dec-25, 10:26 AM

एसडीएम ने राजनीतिक दलों के साथ की बैठक

location_on गढ़वा
access_time 29-Dec-25, 06:13 PM

गोवावल प्रीमियर लीग का भव्य शुभारंभ

location_on गढ़वा
access_time 27-Dec-25, 07:45 PM

नवोदित रचनाकारों को समर्पित “काव्यानुरागी” कार्यक्रम का आयोजन 4 जनवरी को गढ़वा में

location_on गढ़वा
access_time 27-Dec-25, 09:37 AM

नवोदित रचनाकारों को समर्पित “काव्यानुरागी” कार्यक्रम का आयोजन 4 जनवरी को गढ़वा में

location_on गढ़वा
access_time 27-Dec-25, 09:33 AM

गढ़वा जिला वालीबॉल लीग का भव्य समापन, खिलाड़ियों को किया गया सम्मानित

location_on गढ़वा
access_time 27-Dec-25, 09:28 AM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play