whatshotDeveloped by : O2OSELL.COM
💗 21044518
Loading...


11 वर-वधुओं का सामूहिक विवाह सफलतापूर्वक सम्पन्न

location_on गढ़वा access_time 09-Jul-24, 07:57 PM visibility 482
Share



11 वर-वधुओं का सामूहिक विवाह सफलतापूर्वक सम्पन्न
मंडप में बैठे वर-वधु


संजय कुमार यादव check_circle
संवाददाता



गढ़वा : अवधूत भगवान राम निःशुल्क सामुहिक विवाह समिति प्रयागराज के तत्वावधान में लातेहार जिले के महुआडाढ़ थाना के ग्राम सोहरपाट में 11 वर-वधुओं का सामूहिक विवाह सफलतापूर्वक सम्पन्न कराया गया। सामूहिक विवाह बनौरा आश्रम रायगढ़ छत्तीसगढ़ के परमपूज्य प्रियदर्शी रामजी महाराज के निर्देशन तथा सामूहिक विवाह के आयोजक बाबू दिनेश सिंह विश्वविद्यालय के कुलाधिपति दिनेश प्रसाद सिंह के द्वारा कराया गया। इस सामूहिक विवाह कार्यक्रम में 11 जोड़ा वर-वधुओं का विवाह उनके रिती रिवाज के अनुसार परमपूज्य प्रियदर्शी रामजी महाराज के निर्देशन में कराया गया। जिसमें महाराज के अलावे बाबू दिनेश सिंह विश्वविद्यालय के कुलाधिपति सह सामूहिक विवाह समिति के अध्यक्ष रंजीत सिंह प्रयागराज से आए हुए परमार्थीगण तथा अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।
विवाह कार्य प्रातः 11 बजे प्रारम्भ किया गया तथा 2.30 बजे तक पूज्य बाबाजी के आशीर्वचन के साथ विवाह सम्पन्न किया गया। सभी नव-विवाहित जोड़ों को परमपूज्य प्रियदर्शी रामजी महाराज द्वारा तथा समिति के अध्यक्ष दिनेश प्रसाद सिंह द्वारा उपहार स्वरूप 58 प्रकार के घरेलू समानों को दिया गया। जिसमें बक्सा, पलंग, साईकिल, कुर्सी टेबल, पंखा, बर्तनसेट, गद्दा, तकिया, रजाई सहित कुल 58 प्रकार के समान मौजूद थे। बारातियों का स्वागत करते लोग सामूहिक विवाह समिति के अध्यक्ष दिनेश प्रसाद सिंह ने कहा गया कि इस तरह के कार्यक्रम के आयोजन का मुख्य उद्देश्य समाज में व्याप्त दहेज प्रथा जैसी कुरीतियों को जड़ से समाप्त करना है। साथ ही वैसे गरीब, असहाय जिनका विवाह आर्थिक अभाव के कारण पूर्ण नहीं हो पाता है वैसे गरीब असहाय वर-वधुओं का सामुहिक विवाह कराया जाता है।
बताते चलें कि परमपूज्य प्रातः स्मरणीय अघोरमूर्ति श्रद्धेय सुधीर भैया जी के बह््रमलीन होने के पश्चात उनके द्वारा समाजिक कल्याण कार्य को आगे बढ़ाते हुए उनके द्वारा पूर्व में घोषित कार्यक्रम के अनुरूप सम्पन्न कराया गया। समिति के अध्यक्ष दिनेश प्रसाद सिंह ने कहा कि भविष्य में भी उनके द्वारा प्रारम्भ किए गए सामाजिक कल्याण कार्य को निरन्तर आगे बढ़ाते रहेंगे। मौके पर रंधीर कुमार सिंह, मनोज कुमार सिंह, धीरज कुमार सिंह, कृपा शंकर सिंह, अजय कुमार सिंह, राजीव कुमार सिंह, पंकज कुमार सिन्हा आदि उपस्थित थे।




Trending News

#1
रपुरा गांव में युवक की हत्या, बहन से छेड़छाड़ के कारण उपजा विवाद बना हत्या का कारण

location_on मझिआंव
access_time 21-Sep-24, 09:15 PM

#2
पेड़ से टकराकर लटकी पिकअप वैन, गनीमत रही कोई हताहत नहीं

location_on भवनाथपुर
access_time 21-Sep-24, 05:20 PM

#3
जिले का गौरव: बॉक्सिंग प्रशिक्षक रामप्रवेश तिवारी को मिला महागुरु अवार्ड

location_on गढ़वा
access_time 21-Sep-24, 02:39 PM

#4
गढ़वा में बाढ़ का कहर: अशोक विहार का शहर से संपर्क टूटा, राहत कार्य की मांग

location_on गढ़वा
access_time 15-Sep-24, 12:07 PM

#5
भाजपा परिवर्तन यात्रा की तैयारी, रंका में सभा स्थल का निरीक्षण

location_on गढ़वा
access_time 20-Sep-24, 06:23 PM


Latest News

पूर्व मंत्री के मिलन समारोह में टीम में 100 से अधिक लोग शामिल

location_on गढ़वा
access_time 21-Sep-24, 09:26 PM

ओबीसी एकता अधिकार मंच ने कृषि मंत्री को सौंपा मांग पत्र

location_on गढ़वा
access_time 21-Sep-24, 09:23 PM

रपुरा गांव में युवक की हत्या, बहन से छेड़छाड़ के कारण उपजा विवाद बना हत्या का कारण

location_on मझिआंव
access_time 21-Sep-24, 09:15 PM

रमना में यूरिया खाद की कालाबाजारी जोरों पर

location_on रमना
access_time 21-Sep-24, 08:56 PM

गृहकार्य पूर्ण नहीं करने पर शिक्षिका ने की बेरहमी से पिटाई

location_on कांडी
access_time 21-Sep-24, 08:51 PM

भाजपा में शामिल होने का दर्जनों लोगों ने किया खंडन, थामा झामुमो का दामन

location_on गढ़वा
access_time 21-Sep-24, 06:09 PM

नगर उंटारी में सर्व सुविधा संपन्न अधिवक्ता भवन बनाने के लिए मंत्री मिथिलेश ने की पहल, सीएम को सौंपा ज्ञापन

location_on गढ़वा
access_time 21-Sep-24, 06:07 PM

जायन्ट्स वेलफेयर फाउंडेशन के 52वें स्थापना दिवस पर गढ़वा सहेली द्वारा दो विशेष सेवा कार्यक्रम आयोजित

location_on गढ़वा
access_time 21-Sep-24, 06:03 PM

पूर्व मंत्री का बड़ा हमला: 'बिहारी भगाओ, चिनियां बचाओ' के नारे के साथ राज्य सरकार पर हमला

location_on गढ़वा
access_time 21-Sep-24, 05:53 PM

अग्रवाल परिवार द्वारा 52वें सप्ताह निरंतर प्रसाद रूपी भोजन वितरण

location_on गढ़वा
access_time 21-Sep-24, 05:48 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play