whatshotDeveloped by : O2OSELL.COM
💗 27216947
Loading...


रंका पुलिस ने एमसीसी के पूर्व सदस्य झिरग मांझी को किया गिरफ्तार

location_on रंका access_time 08-Jul-24, 05:24 PM visibility 787
Share



रंका पुलिस ने एमसीसी के पूर्व सदस्य झिरग मांझी को किया गिरफ्तार
झिरग मांझी उर्फ निर्मल जी


रंका check_circle
संवाददाता



रंका : रविवार देर शाम रंका बाजार परिसर के सब्जी मंडी में एक खाली शेड के समीप से रंका पुलिस ने प्रतिबंधित उग्रवादी संगठन एमसीसी के पूर्व सक्रिय सदस्य झिरग मांझी उर्फ निर्मल जी को गिरफ्तार कर सोमवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया। जानकारी के अनुसार, रंका थाना क्षेत्र के हांड़ीघाट गांव निवासी झिरग मांझी वर्ष 2002-04 में एमसीसी संगठन का सक्रिय सदस्य था और दक्षिणी जोन में उसका काफी प्रभाव था। उसने कई घटनाओं को अंजाम दिया था। गुप्त सूचना के आधार पर रंका पुलिस ने उसे गिरफ्तार करने की योजना बनाई थी। पहले, पुलिस उसके घर पर पहुंची थी लेकिन झांसा देकर वह फरार हो गया था। उस दौरान पुलिस ने उसके घर से एक रायफल बरामद किया था। काफी समय से फरार चल रहे झिरग मांझी के खिलाफ न्यायालय ने वारंट जारी किया था।
पिछले दिनों पुलिस को सूचना मिली कि झिरग मांझी रंका शहर में है। सूचना के आधार पर सादे लिबास में पुलिस ने सब्जी मंडी में उसकी पहचान की और उसे सूनसान जगह से गिरफ्तार कर लिया। सोमवार को उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।




Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

#3
देर रात लूट की वारदात का पुलिस ने किया खुलासा, तीन गिरफ्तार, दो फरार

location_on गढ़वा
access_time 13-Jun-25, 03:40 PM

#4
गढ़वा में अवैध हथियार के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार, दो देसी कट्टा बरामद

location_on गढ़वा
access_time 18-Jun-25, 03:42 PM

#5
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM


Latest News

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

पंडित हर्ष द्विवेदी कला मंच ने पूरे किए 21 वर्ष, 22वें वर्ष में प्रवेश — कला, संस्कृति और समाज सेवा का सतत अभियान जारी

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 06:58 PM

जिज्ञासा, तार्किक चिंतन और आत्मविशास को बढ़ाती हैं विज्ञान, कला और शिल्प प्रदर्शनी : अजय कुमार वर्मा

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 10:51 AM

सुसंस्कारित समाज का आधार है संयुक्त परिवार : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 09-Jan-26, 02:30 PM

हनुमान जी की आराधना कलयुग में सबसे सरल और विशेष फलदायी है : डॉ. टी पीयूष

location_on गढ़वा
access_time 30-Dec-25, 09:58 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play