whatshotDeveloped by : O2OSELL.COM
💗 27190704
Loading...


विधायक ने किया साइकिल का वितरण

location_on डंडई access_time 07-Jul-24, 07:43 PM visibility 703
Share



विधायक ने किया साइकिल का वितरण
वितरण करते विधायक


डंडई check_circle
संवाददाता



डंडई : प्रखंड कार्यालय परिसर में झारखंड सरकार के कल्याण विभाग द्वारा संचालित योजना उन्नति का पहिया कार्यक्रम के तहत स्थानीय विधायक भानु प्रताप शाही ने सरकारी विद्यालयों में पढ़ने वाले छात्र-छात्राओं के बीच साइकिल का वितरण किया। साइकिल वितरण के पूर्व विधायक भानु प्रताप शाही, प्रखंड प्रमुख कांति देवी, जिला परिषद सदस्य प्रतिनिधि मोहन पासवान, बीडीओ जागो महतो ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। मौके पर विधायक ने कहा कि सुदूर ग्रामीण क्षेत्र में पढ़ने वाले छात्र-छात्राओं को साइकिल मिल जाने से स्कूल आने-जाने में सहूलियत होगी। उन्होंने छात्र-छात्राओं को कहा कि आप लोगों को सरकार के द्वारा जो भी संसाधन उपलब्ध कराया जा रहा है उसका सदुपयोग कीजिए।
सफलता के लिए कुछ भी शॉर्टकट रास्ता नहीं अपनाना चाहिए बल्कि ईमानदारी पूर्वक कठिन परिश्रम करें एक न एक दिन सफलता आपकी कदम चूमेगी। विधायक ने ब्लॉक कर्मियों खासकर कंप्यूटर ऑपरेटर को नसीहत देते हुए कहा कि आप लोग अपने कार्य शैली में सुधार लाएं। आप लोगों की बहुत शिकायत मिल रही है अगर नहीं सुधरे तो निश्चित तौर पर कार्रवाई की जाएगी। वही जेई कुमार विशाल को फटकार लगाते हुए कहा कि प्रखंड के लोगों को योजना वेरिफिकेशन के नाम पर गढ़वा बुलाते हैं यह सही नहीं है। आपको प्रखंड में रहकर कार्य करना होगा अन्यथा आप के खिलाफ कड़ा एक्शन लिया जाएगा। उन्होंने प्रभारी बीडीओ जागो महतो से जेई के खिलाफ चेतावनी लेटर टाइप करने का निर्देश दिया।
कार्यक्रम को प्रमुख पति घूरबिगन बैठा, 20 सूत्री अध्यक्ष मोहम्मद निजामुद्दीन भाजपा महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष अनीता गुप्ता, सांसद प्रतिनिधि उत्तम देव प्रजापति जिला परिषद सदस्य पति मोहन पासवान दयानंद भगत आदि ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता बीडीओ जागो महतो जबकि संचालन अलख निरंजन प्रसाद ने किया। मौके पर मंडल अध्यक्ष श्रवण चंद्रवंशी सहित कई अन्य उपस्थित थे।




Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

#3
देर रात लूट की वारदात का पुलिस ने किया खुलासा, तीन गिरफ्तार, दो फरार

location_on गढ़वा
access_time 13-Jun-25, 03:40 PM

#4
गढ़वा में अवैध हथियार के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार, दो देसी कट्टा बरामद

location_on गढ़वा
access_time 18-Jun-25, 03:42 PM

#5
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM


Latest News

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

पंडित हर्ष द्विवेदी कला मंच ने पूरे किए 21 वर्ष, 22वें वर्ष में प्रवेश — कला, संस्कृति और समाज सेवा का सतत अभियान जारी

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 06:58 PM

जिज्ञासा, तार्किक चिंतन और आत्मविशास को बढ़ाती हैं विज्ञान, कला और शिल्प प्रदर्शनी : अजय कुमार वर्मा

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 10:51 AM

सुसंस्कारित समाज का आधार है संयुक्त परिवार : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 09-Jan-26, 02:30 PM

हनुमान जी की आराधना कलयुग में सबसे सरल और विशेष फलदायी है : डॉ. टी पीयूष

location_on गढ़वा
access_time 30-Dec-25, 09:58 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play