मेराल : मेराल प्रखंड के मेराल पश्चिमी पंचायत भवन के सभागार में 20 पंचायतों के वार्ड सदस्य उपस्थित हुए। सर्वसम्मति से तिसर टेटुका पंचायत के वार्ड सदस्य आकिब अंसारी को अध्यक्ष बनाया गया।
पंचायत के सभी वार्ड सदस्यों ने अपने हक और अधिकार को लेकर विचार-विमर्श किया। अध्यक्ष आकिब अंसारी ने कहा कि वे मेराल प्रखंड के वार्ड सदस्यों के हक और अधिकार की लड़ाई जिला से लेकर राज्य स्तर तक लड़ेंगे।
जिला अध्यक्ष रईस खान ने कहा कि पंचायती राज का सबसे अंतिम स्तंभ वार्ड सदस्य हैं, लेकिन पिछले 12 वर्षों से उनकी आवाज सुनने वाला कोई नहीं है। जिला समन्वयक मुन्ना सिंह ने कहा कि मुखिया और पंचायत सचिव मनमाने तरीके से काम करते हैं, जिससे जरूरतमंद लोगों को सरकारी योजनाओं का लाभ नहीं मिल पाता।
Advertisement
उन्होंने कहा कि सभी सदस्यों को अपने हक और अधिकार के लिए एकजुट होकर काम करना होगा।
कार्यक्रम के अंत में वार्ड सदस्य संघ का गठन किया गया, जिसमें आकिब अंसारी को प्रखंड अध्यक्ष, रवि जायसवाल और शशिकांत चौबे को उपाध्यक्ष, एमडी रमजान अंसारी और भोला राम को सदस्य, गूंजा देवी को महिला मोर्चा अध्यक्ष, किरण देवी को कोषाध्यक्ष और प्रियंका चौबे को सचिव चुना गया। इस मौके पर 20 पंचायतों के उप मुखिया और वार्ड सदस्यगण उपस्थित थे।