गढ़वा : गढ़वा कसौधन वैश्य समाज के अध्यक्ष उमेश कश्यप के नेतृत्व में समाज ने शहर के बाइपास कल्याणपुर, फोरलेन पर पौधारोपण अभियान की शुरुआत की। उमेश कश्यप ने बताया कि समाज हर साल पौधारोपण करता है, और उन्होंने इसे जल संरक्षण और शुद्ध ऑक्सीजन प्राप्त करने का महत्वपूर्ण माध्यम बताया।
उन्होंने युवाओं से अपील की कि किसी भी शुभ अवसर जैसे जन्म उत्सव या शादी की सालगिरह पर एक पौधा अवश्य लगाएं। उन्होंने कहा कि वृक्षारोपण से गर्मी का तापमान कम होने के साथ-साथ जल संरक्षण भी होता है।
इस अभियान के तहत समाज ने 50 पौधे लगाए, जिनमें करंज, पीपल, नीम, जामुन, आँवला और बड़ शामिल हैं। समाज के अध्यक्ष उमेश कश्यप, कोषाध्यक्ष मनोज कश्यप, उप कोषाध्यक्ष मनीष कश्यप, मीडिया प्रभारी आशीष कश्यप, विवाह सलाहकार रंजीत कश्यप, कार्यकारिणी सदस्य हरिओम कश्यप, रविन्द्र कश्यप, संतोष कश्यप, युवा टीम के कोषाध्यक्ष अभिषेक कश्यप, और सदस्य मोनू कश्यप इस मौके पर उपस्थित थे।