मझिआंव : समाज कल्याण विभाग के निर्देश पर महिला बाल विकास एवं सामाजिक सुरक्षा विभाग के द्वारा आकांक्षी प्रखंड मझिआंव के सभागार में जागरूकता अभियान को लेकर सेविकाओं के साथ बैठक की गई।
बैठक के दौरान महिला बाल विकास एवं सामाजिक सुरक्षा परियोजना विभाग गढ़वा के सुपरवाइजर शिमला कुमारी एवं प्रतिमा कुमारी के द्वारा उपस्थित सेविकाओं को पोषण टेकर विषय पर चर्चा करते हुए जागरूक किया गया। इस दौरान उन्होंने गर्भवती महिलाओं को समय पर एमसी एवं टीएचआर करने की विधिवत जानकारी दी।
इसके अलावा गर्भवती महिलाओं का टीएचआर एवं टीकाकरण करने के पश्चात पोषक टेकर में एंट्री करने की जानकारी दी गई। साथ ही नारी सशक्तिकरण को बढ़ावा देने को लेकर सरकार के द्वारा सखी वन स्टॉप सेंटर के द्वारा किसी भी प्रकार की हिंसा से पीड़ित महिलाओं एवं किशोरियों को निःशुल्क सेवा एवं जानकारी के बारे में जागरूक किया गया।
जागरूकता अभियान का मुख्य उद्देश्य दुष्कर्म पीड़ित, घरेलू हिंसा से पीड़ित, यौन शोषण से पीड़ित को बचाना, बाल विवाह, दहेज उत्पीड़न, एसिड अटैक, साइबर क्राइम आदि के बारे में जागरूकता फैलाना है।
बैठक में मझिआंव बाल विकास परियोजना की महिला पर्यवेक्षिका सुमित्रा कुमारी, प्रभा कुमारी सहित आकांक्षी प्रखंड मझिआंव की सेविका मौजूद थी।