whatshotDeveloped by : O2OSELL.COM
💗 27163178
Loading...


मनरेगा कर्मियों ने विधायक भानु प्रताप शाही को सौंपा एकसूत्री मांग पत्र

location_on भवनाथपुर access_time 06-Jul-24, 06:09 PM visibility 686
Share



मनरेगा कर्मियों ने विधायक भानु प्रताप शाही को सौंपा एकसूत्री मांग पत्र


भवनाथपुर check_circle
संवाददाता



भवनाथपुर : झारखंड राज्य मनरेगा कर्मचारी के बैनर तले मनरेगा कर्मियों ने 'वादा निभाओ, स्थायी करो' मुहिम के तहत शनिवार को विधायक भानु प्रताप शाही के आवास पर पहुंचकर उन्हें अपनी एकसूत्री मांग पत्र सौंपा। इस मांग पत्र के माध्यम से मनरेगा कर्मियों ने विधायक को अवगत कराया कि वे 2007 से मनरेगा योजना के क्रियान्वयन हेतु ग्रामीण विकास विभाग अंतर्गत कार्यरत हैं और अब स्थायीकरण और वेतनमान की मांग कर रहे हैं। मनरेगा कर्मियों ने कहा कि वे बीते 17 वर्षों से अपनी सेवाएं दे रहे हैं, लेकिन अल्प मानदेय के अतिरिक्त सरकार द्वारा अन्य कोई सुविधा नहीं दी जा रही है। विभागीय अधिकारी और सूबे के हुक्मरान मनरेगा कर्मियों की बेबसी का फायदा उठाकर उनका आर्थिक शोषण कर रहे हैं।
उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार उनकी स्थायीकरण की मांग को पूरा करने में आनाकानी कर रही है। वर्तमान मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने 2019 में संविदा संवाद एवं रात्रि चौपाल कार्यक्रम के दौरान मनरेगा कर्मियों को स्थायी करने का वचन दिया था, लेकिन सरकार गठन के चार साल बाद भी यह वादा पूरा नहीं हुआ। मनरेगा कर्मियों ने कई बार आंदोलन भी किया, लेकिन उनकी मांगें अब तक पूरी नहीं हुई हैं। मनरेगा कर्मियों ने चेतावनी दी है कि अगर उनकी मांगें पूरी नहीं होती हैं, तो राज्य के सभी मनरेगा कर्मी 22 जुलाई 2024 से अनिश्चित कालीन हड़ताल पर चले जाएंगे। उन्होंने विधायक भानु प्रताप शाही से सरकार पर दबाव डालने की मांग की, ताकि उनकी सेवा शर्त नियमावली में सुधार कर सेवा स्थायीकरण एवं वेतनमान का प्रावधान किया जा सके।
मांग पत्र सौंपने वालों में संघ के जिलाध्यक्ष बसंत सिंह, सचिव अभिमन्यु तिवारी, अनुमंडल अध्यक्ष बिरेंद्र प्रसाद यादव, सचिव रोहित शुक्ला, बीपीओ दयानंद प्रजापति, तहमीद अंसारी, परमानंद ठाकुर, रामकुमार प्रजापति, शशि कुमार, मनोज गुप्ता, विष्णुकांत उरांव सहित अन्य कर्मी शामिल थे।




Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

#3
देर रात लूट की वारदात का पुलिस ने किया खुलासा, तीन गिरफ्तार, दो फरार

location_on गढ़वा
access_time 13-Jun-25, 03:40 PM

#4
गढ़वा में अवैध हथियार के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार, दो देसी कट्टा बरामद

location_on गढ़वा
access_time 18-Jun-25, 03:42 PM

#5
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM


Latest News

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

पंडित हर्ष द्विवेदी कला मंच ने पूरे किए 21 वर्ष, 22वें वर्ष में प्रवेश — कला, संस्कृति और समाज सेवा का सतत अभियान जारी

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 06:58 PM

जिज्ञासा, तार्किक चिंतन और आत्मविशास को बढ़ाती हैं विज्ञान, कला और शिल्प प्रदर्शनी : अजय कुमार वर्मा

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 10:51 AM

सुसंस्कारित समाज का आधार है संयुक्त परिवार : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 09-Jan-26, 02:30 PM

हनुमान जी की आराधना कलयुग में सबसे सरल और विशेष फलदायी है : डॉ. टी पीयूष

location_on गढ़वा
access_time 30-Dec-25, 09:58 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play