whatshotDeveloped by : O2OSELL.COM
💗 26476114
Loading...


भवनाथपुर में शिक्षा का स्तर होगा बेहतर, मकरी और झगराखाड़ में विद्यालयों का दर्जा बढ़ा

location_on भवनाथपुर access_time 05-Jul-24, 06:06 PM visibility 672
Share



भवनाथपुर में शिक्षा का स्तर होगा बेहतर, मकरी और झगराखाड़ में विद्यालयों का दर्जा बढ़ा


भवनाथपुर check_circle
संवाददाता



भवनाथपुर : "शिक्षा उस शेरनी का दूध है, जो जितना पियेगा वह उतना ही दहाड़ेगा।" यह बात क्षेत्रीय विधायक भानु प्रताप शाही ने शुक्रवार को राजकीय मध्य विद्यालय मकरी को हाई स्कूल और हाई स्कूल झगराखाड को प्लस टू उच्च विद्यालय का दर्जा मिलने पर आयोजित शैक्षणिक कार्य के लोकार्पण के दौरान कही। विधायक शाही ने अपने तीन बार के कार्यकाल में मकरी मध्य विद्यालय को हाई स्कूल और झगराखाड़ हाई स्कूल को प्लस टू का दर्जा दिलाना अपना महत्वपूर्ण कार्य बताया। उन्होंने कहा कि मकरी पंचायत पूरे पलामू प्रमंडल का सबसे बड़ा राजस्व ग्राम है, और यहां के बच्चों को शिक्षा की बेहतर सुविधा प्रदान करने के लिए यह कदम उठाया गया है। उन्होंने बताया कि प्रमंडल के 40 हाई स्कूलों में से 10 हाई स्कूलों का दर्जा भवनाथपुर विधानसभा क्षेत्र में दिलाया गया है।
शाही ने झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि पिछले चार वर्षों में शैक्षणिक व्यवस्था चौपट हो गई है। झामुमो सरकार में न तो एक भी विद्यालय भवन का निर्माण हुआ और न ही पारा शिक्षकों का स्थायीकरण किया गया। कोरोना काल में बच्चों की पोशाक और क्षतिपूर्ति की राशि भी हड़प ली गई। उन्होंने आश्वासन दिया कि भाजपा की सरकार बनने पर एक लाख पारा शिक्षकों को स्थायी नियुक्ति दी जाएगी और शिक्षा विभाग में बड़े परिवर्तन देखने को मिलेंगे। कार्यक्रम में अनुमंडल विधायक प्रतिनिधी दयानंद सोनी, भानु गुप्ता, सुनील सिंह, विपिन चौबे, भगत दयानंद यादव, मंडल अध्यक्ष सोना किशोर यादव, रवि पाल, लल्लू ठाकुर, एचएम संजय जायसवाल, खुर्शीद, रविप्रकाश यादव, राजीव मिश्रा सहित अन्य लोग मौजूद थे। कार्यक्रम का संचालन शिक्षक द्वारा किया गया।




Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
देर रात लूट की वारदात का पुलिस ने किया खुलासा, तीन गिरफ्तार, दो फरार

location_on गढ़वा
access_time 13-Jun-25, 03:40 PM

#3
गढ़वा में दो गैस गोदाम शहरी क्षेत्र से अलग हुए शिफ्ट, एक पर कार्रवाई की तैयारी

location_on गढ़वा
access_time 10-Apr-25, 05:38 PM

#4
गढ़वा में अवैध हथियार के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार, दो देसी कट्टा बरामद

location_on गढ़वा
access_time 18-Jun-25, 03:42 PM

#5
सुखबाना गांव में गर्भवती नीलगाय की संदिग्ध मौत, वन विभाग जांच में जुटा

location_on गढ़वा
access_time 19-Jun-25, 12:20 PM


Latest News

पंडित हर्ष द्विवेदी कला मंच ने पूरे किए 21 वर्ष, 22वें वर्ष में प्रवेश — कला, संस्कृति और समाज सेवा का सतत अभियान जारी

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 06:58 PM

जिज्ञासा, तार्किक चिंतन और आत्मविशास को बढ़ाती हैं विज्ञान, कला और शिल्प प्रदर्शनी : अजय कुमार वर्मा

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 10:51 AM

सुसंस्कारित समाज का आधार है संयुक्त परिवार : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 09-Jan-26, 02:30 PM

हनुमान जी की आराधना कलयुग में सबसे सरल और विशेष फलदायी है : डॉ. टी पीयूष

location_on गढ़वा
access_time 30-Dec-25, 09:58 PM

महर्षि वाल्मीकि और गोस्वामी तुलसीदास की परम्परा के वाहक थे रामानन्द सागर

location_on गढ़वा
access_time 30-Dec-25, 10:26 AM

एसडीएम ने राजनीतिक दलों के साथ की बैठक

location_on गढ़वा
access_time 29-Dec-25, 06:13 PM

गोवावल प्रीमियर लीग का भव्य शुभारंभ

location_on गढ़वा
access_time 27-Dec-25, 07:45 PM

नवोदित रचनाकारों को समर्पित “काव्यानुरागी” कार्यक्रम का आयोजन 4 जनवरी को गढ़वा में

location_on गढ़वा
access_time 27-Dec-25, 09:37 AM

नवोदित रचनाकारों को समर्पित “काव्यानुरागी” कार्यक्रम का आयोजन 4 जनवरी को गढ़वा में

location_on गढ़वा
access_time 27-Dec-25, 09:33 AM

गढ़वा जिला वालीबॉल लीग का भव्य समापन, खिलाड़ियों को किया गया सम्मानित

location_on गढ़वा
access_time 27-Dec-25, 09:28 AM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play