whatshotDeveloped by : O2OSELL.COM
💗 27163173
Loading...


केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एसोसिएशन ने दवा दुकानों के मानकों पर दी जानकारी

location_on गढ़वा access_time 04-Jul-24, 07:37 PM visibility 681
Share



केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एसोसिएशन ने दवा दुकानों के मानकों पर दी जानकारी


संजय कुमार यादव check_circle
संवाददाता



गढ़वा : गढ़वा के केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एसोसिएशन ने दावा किया है कि जिले में सभी मेडिकल दुकानें निर्धारित मापदंड के अनुसार ही संचालित हो रही हैं। संगठन की बैठक के बाद अध्यक्ष अद्या शंकर पांडेय ने यह जानकारी दी। संगठन ने बताया कि जिले में तीन प्रकार के लाइसेंस निर्गत किए जाते हैं: थोक, प्रतिबंधित, और फार्मासिस्ट। प्रतिबंधित दुकानों के लिए फार्मासिस्ट की आवश्यकता नहीं होती, और ऐसी अधिकांश दुकानें ग्रामीण क्षेत्रों में स्थित हैं। फार्मासिस्ट की दुकानों में दवाओं का क्रय-विक्रय नियमित रूप से फार्मासिस्ट द्वारा ही किया जाता है। सदर अस्पताल के सामने संचालित सभी दवा दुकानों में दवाओं की क्रय-विक्रय और रखरखाव फार्मासिस्ट द्वारा ही किया जाता है।
एसोसिएशन का कहना है कि अब जिले में फार्मासिस्ट की कमी नहीं के बराबर रह गई है, इसलिए फार्मासिस्ट आधारित लाइसेंस मापदंड के अनुसार संचालित हो रहे हैं। सभी केमिस्ट जीवन रक्षक व्यापार करते हैं और किसी के जीवन के साथ खिलवाड़ नहीं कर सकते। एसोसिएशन आम जनता को बताना चाहती है कि औषधि निरीक्षक द्वारा समय-समय पर जिले की सभी लाइसेंसी दुकानों की जांच-पड़ताल होती रहती है। मानक बिंदुओं पर खरा उतरने पर ही सभी केमिस्ट निर्भय व्यापार करते हैं। बैठक में जिला अध्यक्ष आद्य शंकर पांडेय, जिला सचिव नंद किशोर श्रीवास्तव, जिला कोषाध्यक्ष मनीष कश्यप, संगठन मंत्री मोहम्मद रुस्तम, संगठन मंत्री अशोक गुप्ता, श सचिव सुरेंद्र कश्यप, संतोष दुबे, दीपक तिवारी, बीरेंद्र सिंह, डॉक्टर मुरली गुप्ता, श्री राम धर दुबे, दुर्गा प्रसाद, आलोक कश्यप, विवेक तिवारी, विजय शंकर गुप्ता, और गुड़ु सिंह आदि लोग शामिल थे।




Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

#3
देर रात लूट की वारदात का पुलिस ने किया खुलासा, तीन गिरफ्तार, दो फरार

location_on गढ़वा
access_time 13-Jun-25, 03:40 PM

#4
गढ़वा में अवैध हथियार के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार, दो देसी कट्टा बरामद

location_on गढ़वा
access_time 18-Jun-25, 03:42 PM

#5
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM


Latest News

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

पंडित हर्ष द्विवेदी कला मंच ने पूरे किए 21 वर्ष, 22वें वर्ष में प्रवेश — कला, संस्कृति और समाज सेवा का सतत अभियान जारी

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 06:58 PM

जिज्ञासा, तार्किक चिंतन और आत्मविशास को बढ़ाती हैं विज्ञान, कला और शिल्प प्रदर्शनी : अजय कुमार वर्मा

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 10:51 AM

सुसंस्कारित समाज का आधार है संयुक्त परिवार : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 09-Jan-26, 02:30 PM

हनुमान जी की आराधना कलयुग में सबसे सरल और विशेष फलदायी है : डॉ. टी पीयूष

location_on गढ़वा
access_time 30-Dec-25, 09:58 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play