whatshotDeveloped by : O2OSELL.COM
💗 27161663
Loading...


63वीं सुब्रतो कप मुखर्जी इंटरनेशनल फुटबॉल टूर्नामेंट में लातेहार ने गढ़वा को हराकर जीता खिताब

location_on गढ़वा access_time 04-Jul-24, 07:22 PM visibility 682
Share



63वीं सुब्रतो कप मुखर्जी इंटरनेशनल फुटबॉल टूर्नामेंट में लातेहार ने गढ़वा को हराकर जीता खिताब
विजेता टीम को ट्रॉफी प्रदान करते अतिथि


संजय कुमार यादव check_circle
संवाददाता



गढ़वा : प्रमंडल स्तरीय 63वीं सुब्रतो कप मुखर्जी इंटरनेशनल फुटबॉल टूर्नामेंट 2024-25 का आयोजन मुख्यमंत्री उत्कृष्ट उच्च विद्यालय रामासाहू के स्टेडियम में किया गया। इस प्रतियोगिता में मुख्य रूप से अंडर-17 बालक वर्ग के गढ़वा, पलामू एवं लातेहार जिलों की टीमों ने भाग लिया। तीनों टीमों के बीच आपसी लीग मैच के माध्यम से अंक आधारित निर्णय चयन समिति द्वारा लिया गया, जिसमें गढ़वा जिला ने प्रथम स्थान, लातेहार जिला ने द्वितीय स्थान और पलामू जिला ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। फाइनल मैच के लिए गढ़वा और लातेहार की टीमों ने क्वालीफाई किया, जिसमें लातेहार की टीम ने गढ़वा को 2-0 से हराकर खिताब अपने नाम किया। विजेता टीम लातेहार और उपविजेता टीम गढ़वा के खिलाड़ियों को मेडल और ट्रॉफी जिला शिक्षा पदाधिकारी गढ़वा द्वारा प्रदान की गई।
मैन ऑफ द मैच और मैन ऑफ द सीरीज का ट्रॉफी क्रमशः लातेहार और रंका के खिलाड़ियों को देकर सम्मानित किया गया। जिला शिक्षा पदाधिकारी ने इस अवसर पर कहा कि इस तरह के टूर्नामेंट सरकारी विद्यालयों में पढ़ने वाले बच्चों की छिपी हुई प्रतिभा को उजागर करते हैं और उनकी शारीरिक एवं मानसिक स्थिति को मजबूत बनाते हैं। सहायक कार्यक्रम पदाधिकारी सह खेल प्रभारी ने कहा कि खेल के प्रति विभाग अत्यंत ही गंभीर है और इस तरह का आयोजन प्रत्येक वर्ष भव्य तरीके से किया जाएगा। इस प्रतियोगिता में प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी संतोष कुमार दुबे, पूनम श्री, वीरेंद्र प्रसाद, सुनीता कुजूर, विभा रानी, रवि सिंह, एडमोन कच्छप, रवि वैद्य, रेणु बाला, संकुल साधन सेवी देवेंद्र नाथ उपाध्याय, शारीरिक शिक्षक सुशील कुमार तिवारी, शमशाद अहमद, शिक्षक जगन्नाथ राम और मनोज कुमार तिवारी सहित अन्य लोग उपस्थित थे।




Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

#3
देर रात लूट की वारदात का पुलिस ने किया खुलासा, तीन गिरफ्तार, दो फरार

location_on गढ़वा
access_time 13-Jun-25, 03:40 PM

#4
गढ़वा में अवैध हथियार के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार, दो देसी कट्टा बरामद

location_on गढ़वा
access_time 18-Jun-25, 03:42 PM

#5
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM


Latest News

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

पंडित हर्ष द्विवेदी कला मंच ने पूरे किए 21 वर्ष, 22वें वर्ष में प्रवेश — कला, संस्कृति और समाज सेवा का सतत अभियान जारी

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 06:58 PM

जिज्ञासा, तार्किक चिंतन और आत्मविशास को बढ़ाती हैं विज्ञान, कला और शिल्प प्रदर्शनी : अजय कुमार वर्मा

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 10:51 AM

सुसंस्कारित समाज का आधार है संयुक्त परिवार : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 09-Jan-26, 02:30 PM

हनुमान जी की आराधना कलयुग में सबसे सरल और विशेष फलदायी है : डॉ. टी पीयूष

location_on गढ़वा
access_time 30-Dec-25, 09:58 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play