धुरकी : धुरकी प्रखंड के टाटीदीरी पंचायत के तेनआही, पनघटवा गांव मे नेहरू युवा केंद्र क्लब का गठन प्रखंड समन्वयक रेनू कुमारी के द्वारा किया गया। इस दौरान प्रखंड समन्वयक ने बताया की क्लब का गठन करने के बाद क्लब के सदस्य अपने-अपने गांव व टोले मे किसी भी खेल के खिलाडी के अंदर की छिपी हुई प्रतिभा को शत प्रतिशत पहचान दिलाना। उन्होंने कहा की नेहरू युवा केन्द्र खेल मंत्रालय भारत सरकार के द्वारा मान्यता प्राप्त संस्था है जो मूल रूप से खिलाडियों को समय-समय पर प्रोत्साहित करना और उन्हें अपने अंदर छिपा हुआ प्रतिभा को एक नई उचाई दिलाना। उन्होंने कहा की नेहरू युवा केन्द्र खेल के अलावे सभी तरह के सामाजिक और सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं के प्रति लोगों मे जागरूकता का संदेश देना।