whatshotDeveloped by : O2OSELL.COM
💗 26479670
Loading...


राज्य में व्याप्त भ्रष्टाचार व अनियमितता को लेकर गढ़वा में हल्ला बोल कार्यक्रम आयोजित

location_on गढ़वा access_time 04-Jul-24, 05:47 PM visibility 682
Share



राज्य में व्याप्त भ्रष्टाचार व अनियमितता को लेकर गढ़वा में हल्ला बोल कार्यक्रम आयोजित


संजय कुमार यादव check_circle
संवाददाता



गढ़वा : राज्य में व्याप्त भ्रष्टाचार व अनियमितता को लेकर चल रहे राज्य व्यापी आंदोलन के नौवें दिन गढ़वा जिले के नगर ऊंटरी, रामना, एवं बिशनपुरा प्रखंड कार्यालय में प्रखंड समिति द्वारा हल्ला बोल कार्यक्रम आयोजित किया गया। नगर ऊंटरी प्रखंड कार्यालय पर कार्यक्रम की अध्यक्षता बिट्टू जायसवाल ने की और संचालन रोहित मेहता ने किया। रमुना प्रखंड कार्यालय में कार्यक्रम की अध्यक्षता संजय पासवान और संचालन विजय कुमार ने किया। विशुनपुरा प्रखंड में कार्यक्रम की अध्यक्षता राजू प्रसाद और संचालन पंकज पासवान ने किया। उक्त तीनों प्रखंड के हल्ला बोल कार्यक्रम में पार्टी के जिला अध्यक्ष दीपक शर्मा, केंद्रीय सचिव शंकर प्रताप विश्वकर्मा, केंद्रीय सचिव चंपा देवी, और केंद्रीय सचिव जयराम पासवान मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित हुए।
दीपक शर्मा ने अपने संबोधन में कहा कि झारखंड में इंडिया गठबंधन की सरकार में कोई भी व्यक्ति सुरक्षित नहीं है। जिला और प्रखंड कार्यालयों में पदाधिकारी बेलगाम हो गए हैं और अफसरशाही सर चढ़कर बोल रही है। केंद्रीय सचिव जयराम पासवान ने कहा कि नगर ऊंटरी और रमना प्रखंड कार्यालयों में भ्रष्टाचार चरम पर है। बिना पैसे के कोई भी काम नहीं होता है और पदाधिकारी समय पर कार्यालय नहीं आते हैं, जिससे जनता को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। केंद्रीय सचिव शंकर प्रताप विश्वकर्मा ने झामुमो सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि राज्य में खनन को ऐसे लूटा जा रहा है जैसे वह उनकी निजी संपत्ति हो। बिशनपुरा प्रखंड प्रभारी चंपा देवी ने कहा कि बरसात का मौसम आ गया है लेकिन किसानों को अभी तक बीज उपलब्ध नहीं हो पाया है।
बीडीओ कार्यालय में बैठते नहीं हैं और बाकी पदाधिकारी कार्यालय में बैठकर मोबाइल चलाते हैं, जबकि जनता का काम रुका हुआ है। इस अवसर पर अभिषेक जयसवाल, बबलू कुमार, अजय राम, विकास कुमार, उमेश कुमार रजक, प्रभु ठाकुर, चिंता देवी, सविता देवी, संध्या देवी, देवंती देवी, आनंद देव ठाकुर, राजेंद्र सिंह, महेंद्र सिंह, गोरख सिंह, जोगनी देवी, रामावत देवी, रामचंद्र यादव, कृष्ण यादव, शिव सिंह, अवधेश सिंह, तेजू सिंह, बच्चन देव सिंह सहित कई लोग उपस्थित थे।




Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
देर रात लूट की वारदात का पुलिस ने किया खुलासा, तीन गिरफ्तार, दो फरार

location_on गढ़वा
access_time 13-Jun-25, 03:40 PM

#3
गढ़वा में दो गैस गोदाम शहरी क्षेत्र से अलग हुए शिफ्ट, एक पर कार्रवाई की तैयारी

location_on गढ़वा
access_time 10-Apr-25, 05:38 PM

#4
गढ़वा में अवैध हथियार के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार, दो देसी कट्टा बरामद

location_on गढ़वा
access_time 18-Jun-25, 03:42 PM

#5
सुखबाना गांव में गर्भवती नीलगाय की संदिग्ध मौत, वन विभाग जांच में जुटा

location_on गढ़वा
access_time 19-Jun-25, 12:20 PM


Latest News

पंडित हर्ष द्विवेदी कला मंच ने पूरे किए 21 वर्ष, 22वें वर्ष में प्रवेश — कला, संस्कृति और समाज सेवा का सतत अभियान जारी

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 06:58 PM

जिज्ञासा, तार्किक चिंतन और आत्मविशास को बढ़ाती हैं विज्ञान, कला और शिल्प प्रदर्शनी : अजय कुमार वर्मा

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 10:51 AM

सुसंस्कारित समाज का आधार है संयुक्त परिवार : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 09-Jan-26, 02:30 PM

हनुमान जी की आराधना कलयुग में सबसे सरल और विशेष फलदायी है : डॉ. टी पीयूष

location_on गढ़वा
access_time 30-Dec-25, 09:58 PM

महर्षि वाल्मीकि और गोस्वामी तुलसीदास की परम्परा के वाहक थे रामानन्द सागर

location_on गढ़वा
access_time 30-Dec-25, 10:26 AM

एसडीएम ने राजनीतिक दलों के साथ की बैठक

location_on गढ़वा
access_time 29-Dec-25, 06:13 PM

गोवावल प्रीमियर लीग का भव्य शुभारंभ

location_on गढ़वा
access_time 27-Dec-25, 07:45 PM

नवोदित रचनाकारों को समर्पित “काव्यानुरागी” कार्यक्रम का आयोजन 4 जनवरी को गढ़वा में

location_on गढ़वा
access_time 27-Dec-25, 09:37 AM

नवोदित रचनाकारों को समर्पित “काव्यानुरागी” कार्यक्रम का आयोजन 4 जनवरी को गढ़वा में

location_on गढ़वा
access_time 27-Dec-25, 09:33 AM

गढ़वा जिला वालीबॉल लीग का भव्य समापन, खिलाड़ियों को किया गया सम्मानित

location_on गढ़वा
access_time 27-Dec-25, 09:28 AM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play