whatshotDeveloped by : O2OSELL.COM
💗 26493939
Loading...


उपायुक्त द्वारा प्रखंड और अंचल कार्यालय बरडीहा का विधिवत निरीक्षण

location_on गढ़वा access_time 03-Jul-24, 06:02 PM visibility 834
Share



उपायुक्त द्वारा प्रखंड और अंचल कार्यालय बरडीहा का विधिवत निरीक्षण
निरीक्षण करते उपायुक्त


संजय कुमार यादव check_circle
संवाददाता



गढ़वा : उपायुक्त शेखर जमुआर द्वारा प्रखंड सह अंचल कार्यालय बरडीहा का विधिवत निरीक्षण किया गया। सर्वप्रथम प्रखंड कार्यालय बरडीहा का निरीक्षण किया गया, जिसके दौरान आगत पंजी निर्गत पंजी, कार्यालय में कर्मचारियों की कुल पद उपलब्धता एवं रिक्ति के साथ-साथ सभी प्रकार के रोकड़ पंजी का जांच किया गया। प्रखंड कार्यालय द्वारा संचालित सभी प्रकार की योजनाएं तथा मनरेगा के तहत बिरसा सिंचाई कूप, टीसीबी, डोभा, आम बागवानी, दीदी बाड़ी योजना से संबंधित योजना पंजी, रिकॉर्ड, अभिश्रव आदि का गहनता से जांच किया गया। प्रधानमंत्री आवास योजना, अबूआ आवास योजना, 15वें वित्त द्वारा संचालित योजना, खाद्यान्न वितरण, साइकिल वितरण, सावित्रीबाई फुले किशोरी समृद्धि योजना के अभिलेख का निरीक्षण किया गया।
निरीक्षण के दौरान विजय कुमार अनुमंडल पदाधिकारी गढ़वा, रवीश राज सिंह भूमि सुधार उप समाहर्ता गढ़वा एवं प्रखंड विकास अधिकारी प्रखंड कार्यालय बरडीहा, अन्य पदाधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे। निरीक्षण के दौरान कुछ पंजियों आदि में कुछ कमी पाई गई, जिसे एक सप्ताह के अंदर अद्यतन करते हुए सुधार कर प्रतिवेदित करने का निर्देश दिया गया। उपायुक्त द्वारा बताया गया कि बारी-बारी से इसी प्रकार गढ़वा जिला के सभी प्रखंड एवं अंचल कार्यालय का निरीक्षण किया जाएगा। प्रखंड कार्यालय के निरीक्षण के बाद अंचल कार्यालय बरडीहा का निरीक्षण किया गया, जिसमे अंचल कार्यालय में उपलब्ध कर्मियों की संख्या राजस्व कर्मचारियों की संख्या, हल्कावार लंबित म्यूटेशन, जाति, आवासीय प्रमाण पत्र, आय प्रमाण पत्र सहित अन्य प्रकार के प्रमाण पत्रों की अद्यतन स्थिति की समीक्षा की गई, जिसमें निष्पादित किए गए और लंबित मामलों पर जानकारी लिया गया।




Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
देर रात लूट की वारदात का पुलिस ने किया खुलासा, तीन गिरफ्तार, दो फरार

location_on गढ़वा
access_time 13-Jun-25, 03:40 PM

#3
गढ़वा में दो गैस गोदाम शहरी क्षेत्र से अलग हुए शिफ्ट, एक पर कार्रवाई की तैयारी

location_on गढ़वा
access_time 10-Apr-25, 05:38 PM

#4
गढ़वा में अवैध हथियार के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार, दो देसी कट्टा बरामद

location_on गढ़वा
access_time 18-Jun-25, 03:42 PM

#5
सुखबाना गांव में गर्भवती नीलगाय की संदिग्ध मौत, वन विभाग जांच में जुटा

location_on गढ़वा
access_time 19-Jun-25, 12:20 PM


Latest News

पंडित हर्ष द्विवेदी कला मंच ने पूरे किए 21 वर्ष, 22वें वर्ष में प्रवेश — कला, संस्कृति और समाज सेवा का सतत अभियान जारी

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 06:58 PM

जिज्ञासा, तार्किक चिंतन और आत्मविशास को बढ़ाती हैं विज्ञान, कला और शिल्प प्रदर्शनी : अजय कुमार वर्मा

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 10:51 AM

सुसंस्कारित समाज का आधार है संयुक्त परिवार : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 09-Jan-26, 02:30 PM

हनुमान जी की आराधना कलयुग में सबसे सरल और विशेष फलदायी है : डॉ. टी पीयूष

location_on गढ़वा
access_time 30-Dec-25, 09:58 PM

महर्षि वाल्मीकि और गोस्वामी तुलसीदास की परम्परा के वाहक थे रामानन्द सागर

location_on गढ़वा
access_time 30-Dec-25, 10:26 AM

एसडीएम ने राजनीतिक दलों के साथ की बैठक

location_on गढ़वा
access_time 29-Dec-25, 06:13 PM

गोवावल प्रीमियर लीग का भव्य शुभारंभ

location_on गढ़वा
access_time 27-Dec-25, 07:45 PM

नवोदित रचनाकारों को समर्पित “काव्यानुरागी” कार्यक्रम का आयोजन 4 जनवरी को गढ़वा में

location_on गढ़वा
access_time 27-Dec-25, 09:37 AM

नवोदित रचनाकारों को समर्पित “काव्यानुरागी” कार्यक्रम का आयोजन 4 जनवरी को गढ़वा में

location_on गढ़वा
access_time 27-Dec-25, 09:33 AM

गढ़वा जिला वालीबॉल लीग का भव्य समापन, खिलाड़ियों को किया गया सम्मानित

location_on गढ़वा
access_time 27-Dec-25, 09:28 AM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play