whatshot Developed by O2OSELL.COM favorite 28163722 readers visited
Loading...

Advertisement

चुनाव पूर्व की घोषणाएं सिर्फ सरकारी दस्तावेजों और खंभो में लगे विज्ञापनों तक ही सीमित : चंपा देवी

location_on गढ़वा access_time 03-Jul-24, 05:44 PM visibility 706
Share



चुनाव पूर्व की घोषणाएं सिर्फ सरकारी दस्तावेजों और खंभो में लगे विज्ञापनों तक ही सीमित : चंपा देवी


संजय कुमार यादव check_circle
संवाददाता



गढ़वा : गढ़वा विधानसभा क्षेत्र के डंडा प्रखंड कार्यालय पर प्रखंड समिति की ओर से हल्ला बोल कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता रंजीत मेहता और संचालन विजय दास ने किया। हल्ला बोल कार्यक्रम के मध्ययम से जनता की मूलभूत मांग को उचित मंच तक पहुंचाने के लिए राज्य में व्याप्त भ्रष्टाचार जनता के प्रति पदाधिकारियों का उदासीन रवैया और तानाशाह पदाधिकारी के खिलाफ कार्यक्रम किया गया। कार्यक्रम के उपरांत डंडा प्रखंड विकास पदाधिकारी को 11 सूत्री मांग पत्र सौपा गया। जो इस प्रकार से निम्नलिखित है : जमीन दाखिल खारिज के आवेदनों का निष्पादन, पंजी टू में दर्ज जीरो प्लॉट पर आवश्यक कार्रवाई, अबुआ आवास के लाभुकों के चयन में पारदर्शिता, मनरेगा योजनाओं को वर्षा से पूर्व पूरा कर मजदूरी भुगतान करने, गरीब छात्र-छात्राओं को प्रमाण पत्र शीघ्रता से बनवा कर छात्रवृत्ति देने, किसानों को ससमय खाद-बीज देने, प्रखंडों में 24 घंटे बिजली आपूर्ति करने, प्रखंड व अंचल कार्यालय में ग्रामीणों का कार्य शीघ्रता से करने, सरकारी योजनाओं में झारखंड आंदोलनकारी के परिजनों व आश्रितों को प्राथमिकता देने, पेंशनधारियों को ससमय पेंशन देने, कार्डधारियों को समुचित राशन देने, खराब पड़े चापाकलों को जल्द ठीक करने की की मांग रखी गई।
Advertisement
हल्ला बोल कार्यक्रम में मुख्य अतिथि जिला अध्यक्ष दीपक शर्मा ने कहा कि सरकार में बैठे लोग सत्ता के नशे में चूर हैं। राज्य सरकार को जनता के दुख दर्द से कोई मतलब नहीं है। सरकार जनता की सेवा करने की जगह भ्रष्टाचार को बढ़ावा और भ्रष्टाचारियों को संरक्षण देने में व्यस्त है। केंद्रीय सचिव चंपा देवी ने कहा कि सरकार चुनाव पूर्व किए गए घोषणाएं केवल सरकारी दस्तावेजों अखबारों और खंभो में लगे विज्ञापनों तक ही सीमित है। डंडा प्रखंड प्रभारी केंद्रीय सदस्य इश्तियाक राजा ने कहा कि धरातल की सच्चाई से सरकार का कोई वास्ता नहीं है। सरकार की गलत नीति-निर्धारण के चलते राज्य की आम जनता परेशान है। केंद्रीय सचिव शंकर प्रताप विश्वकर्मा ने कहा कि आज राज्य में राशन पेंशन सड़क शिक्षा और स्वास्थ्य जैसे मूलभुत महिलाओं के लिए राज्य की जनता तरस रही है।
Advertisement
जिला प्रधान सचिव त्रिपुरारी सिंह ने कहा कि डंडा प्रखंड कार्यालय में बीडीओ दो महीने में एक दिन बैठते हैं। इससे जनता का कोई भी काम नहीं हो पा रहा है। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से विजय दास, गोपाल चौधरी, इनामुल हक, जगतु महतो, पंकज साह, धर्मेंद्र राम, जगदीश महतो, पनपत्ति देवी, कौशल्या देवी, सतवंती देवी, प्रमिला देवी उपस्थित थे।
Advertisement
Advertisement


Advertisement
Advertisement


Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
पर्यावरण हितैषी सामग्रियों से ही बनें पूजा की प्रतिमाएँ : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 21-Sep-26, 11:43 AM

#3
51वें साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा-पाठ में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

location_on गढ़वा
access_time 23-Sep-26, 04:22 PM

#4
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM

#5
सफलता पाने के लिए मेहनत, धैर्य और समर्पण की होती है आवश्यकता : छाया

location_on गढ़वा
access_time 28-Apr-25, 05:01 PM


Latest News

51वें साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा-पाठ में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

location_on गढ़वा
access_time 23-Sep-26, 04:22 PM

श्रीजानकी बाग में आज होगा 51वाँ श्रीहनुमान चालीसा-पाठ और आध्यात्मिक-सांस्कृतिक चर्चा भी

location_on गढ़वा
access_time 22-Sep-26, 03:57 PM

पर्यावरण हितैषी सामग्रियों से ही बनें पूजा की प्रतिमाएँ : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 21-Sep-26, 11:43 AM

प्रथम भारतीय स्वाधीनता संग्राम के अमर बलिदानियों को सादर समर्पित तिलक करो इस मिट्टी से... कार्यक्रम सम्पन्न

location_on गढ़वा
access_time 13-May-26, 11:02 AM

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play