whatshotDeveloped by : O2OSELL.COM
💗 27161289
Loading...


बराज का फाटक खोलने से खेतों में भर गया पानी

location_on कांडी access_time 02-Jul-24, 07:50 PM visibility 773
Share



बराज का फाटक खोलने से खेतों में भर गया पानी
खेत में भरा पानी


कांडी check_circle
संवाददाता



कांडी : भीम बराज की बायीं मुख्य नहर में पानी आते ही नहर का बांध टूटने से दो गावों का 22 एकड़ खेत डूबा था। ऊपर से फाटक खोलकर और पानी छोड़ दिया गया। जिसका नतीजा हुआ कि और अधिक खेतों में पानी भर गया। एक अनुमान के अनुसार भंडरिया गांव के 4 एकड़ एवं मोरबे गांव के और 3 एकड़ खेतों में पानी भर गया। इस प्रकार करीब 29 एकड़ खेत जलमग्न हो गया है। किसानों ने कहा कि उनके लिए यह भारी विपत्ति आ गई है। धान का बीज डालने का समय निकला जा रहा है। दो गांव के खेत में पानी भरने से बीज नहीं डाला जा सकता है। जबकि भंडरिया से नीचे दर्जन भर गांव है जहां इसी नहर से पटवन करके खेती होती है। लेकिन शुरू में ही करीब 3 किलोमीटर में नहर साफ नहीं होने और बांध टूट जाने के कारण पानी आगे नहीं जा रहा है।
जिससे उन गांवों में भी धान का बीज डालना पूरी तरह बाधित हो गया है। इन गांवों में मोखापी, कोर्गाई, जयनगरा, भुड़वा, खरौंधा, बबुरा, कोइरियाडीह, कसनप और सुंडीपुर आदि का नाम शामिल है। भंडरिया एवं मोरबे के किसान रामयश सिंह, प्रवेश सिंह, महेन्द्र सिंह, राजेंद्र सिंह, प्रभू सिंह, मंगरू रजवार, नंदलाल रजवार, नंदलाल रजवार, बिरजू रजवार, मनोज रजवार, महेंद्र सिंह, सुरेश प्रसाद सिंह, राजेंद्र सिंह, रमेश सिंह सहित अन्य कई किसानों का भी खेत डूब गया है। इनके पास धान का बीज डालने के लिए भी जमीन नहीं बची है। सुंडीपुर जाने वाली बराज की बायीं मुख्य नहर टूट जाने से करीब 22 एकड़ खेत जलमग्न हुआ था। बाद मे पानी छोड़ने से और 7 एकड़ डूब गया। शनिवार को कोयल नदी के भीम बराज में पानी आया।
रविवार को बायीं मुख्य नहर में पानी छोड़ा गया। लेकिन जीरो से लेकर 3 किलो मीटर तक निर्माणाधीन नहर में कार्य नहीं होने के कारण कहीं कहीं झाड़ियां जंगल हो चुकी हैं। साथ ही सूखे घास व झलांस लगने के कारण नहर जाम हो गया है। नतीजा हुआ कि बराज का नहर में गेट खुलने के कुछ ही घंटे के भीतर लगभग दस फीट की लंबाई में नहर का बांध टूट कर बह गया। इस कारण कांडी प्रखंड क्षेत्र का भंडरिया गांव का करीब 22 एकड़ और मझिआंव प्रखंड क्षेत्र के मोरबे गांव का 7 एकड़ खेत डूब गया। नहर निर्माण कार्य चार वर्षों से जारी है। लेकिन अभी तक अधूरा पड़ा है। जिस कारण भंडरिया से सुंडीपुर तक के किसानों को इस तरह की समस्याओं से जूझना पड़ रहा है। सरकार, सिंचाई विभाग व संवेदक की लापरवाही के कारण अभी तक नहर निर्माण एवं साइफन निर्माण कार्य पूरा नहीं हो पाया।
लोगों ने कहा कि अगर साइफन और नहर बन गया होता तो आज ऐसी नौबत नहीं आती। तीन दिन बीत जाने के बाद भी टूटे हुए बांध की मरम्मति एवं जाम पड़े नहर की सफाई की दिशा में कोई कार्रवाई शुरू भी नहीं की गई है।




Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

#3
देर रात लूट की वारदात का पुलिस ने किया खुलासा, तीन गिरफ्तार, दो फरार

location_on गढ़वा
access_time 13-Jun-25, 03:40 PM

#4
गढ़वा में अवैध हथियार के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार, दो देसी कट्टा बरामद

location_on गढ़वा
access_time 18-Jun-25, 03:42 PM

#5
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM


Latest News

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

पंडित हर्ष द्विवेदी कला मंच ने पूरे किए 21 वर्ष, 22वें वर्ष में प्रवेश — कला, संस्कृति और समाज सेवा का सतत अभियान जारी

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 06:58 PM

जिज्ञासा, तार्किक चिंतन और आत्मविशास को बढ़ाती हैं विज्ञान, कला और शिल्प प्रदर्शनी : अजय कुमार वर्मा

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 10:51 AM

सुसंस्कारित समाज का आधार है संयुक्त परिवार : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 09-Jan-26, 02:30 PM

हनुमान जी की आराधना कलयुग में सबसे सरल और विशेष फलदायी है : डॉ. टी पीयूष

location_on गढ़वा
access_time 30-Dec-25, 09:58 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play