whatshotDeveloped by : O2OSELL.COM
💗 27161258
Loading...


सांढ़ पर हमले की अफवाह का सच आया सामने : पुलिस अधीक्षक ने दी चेतावनी

location_on गढ़वा access_time 02-Jul-24, 04:43 PM visibility 704
Share



सांढ़ पर हमले की अफवाह का सच आया सामने : पुलिस अधीक्षक ने दी चेतावनी
पत्रकार वार्ता के दौरान पुलिस अधीक्षक दीपक कुमार पांडेय


संजय कुमार यादव check_circle
संवाददाता



गढ़वा : गढ़वा में सांढ़ को घायल करने की घटना को लेकर सोशल मीडिया पर अफवाह फैलाने वालों को चेतावनी दी गई है। पुलिस अधीक्षक दीपक कुमार पांडेय ने आज पत्रकार वार्ता में बताया कि सांढ़ को घायल करने की घटना का पुलिस अनुसंधान के दौरान खुलासा हुआ है। श्री पांडेय ने बताया कि अनुसंधान से पता चला है कि अशोक सिनेमा हॉल के सामने जुलूस में शामिल एक व्यक्ति और अन्य लोगों के बीच झगड़े के कारण करण कुमार के द्वारा सांढ़ को घायल करने की प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी। हालांकि, जांच में यह सामने आया कि उक्त सांढ़ गढ़देवी मोड़ पर किसी दूसरे पालतू पशु से लड़ने के दौरान घायल हुआ था। डॉक्टर की रिपोर्ट के अनुसार, वह सांढ़ जुलूस के दिन से 30-34 घंटे पहले घायल हुआ था।
श्री पांडेय ने कहा कि सोशल मीडिया पर इस घटना को बढ़ा-चढ़ाकर पोस्ट किया जा रहा है, जिससे सामाजिक विद्वेष फैलने का खतरा है। उन्होंने ऐसे लोगों को चेतावनी देते हुए कहा कि यदि वे इस तरह का प्रयास करते रहे, तो उन पर कठोरतम कार्रवाई की जाएगी। विदित हो कि अशोक सिनेमा हॉल के पास 30 जून की रात खास समुदाय के लोगों द्वारा सांढ़ को घायल करने की अफवाह तेजी से फैल रही थी, जिससे शहर में सौहार्द बिगड़ रहा था। पुलिस ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए अनुसंधान किया और यह दावा किया कि उक्त घटना पूरी तरह से अफवाह है।




Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

#3
देर रात लूट की वारदात का पुलिस ने किया खुलासा, तीन गिरफ्तार, दो फरार

location_on गढ़वा
access_time 13-Jun-25, 03:40 PM

#4
गढ़वा में अवैध हथियार के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार, दो देसी कट्टा बरामद

location_on गढ़वा
access_time 18-Jun-25, 03:42 PM

#5
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM


Latest News

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

पंडित हर्ष द्विवेदी कला मंच ने पूरे किए 21 वर्ष, 22वें वर्ष में प्रवेश — कला, संस्कृति और समाज सेवा का सतत अभियान जारी

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 06:58 PM

जिज्ञासा, तार्किक चिंतन और आत्मविशास को बढ़ाती हैं विज्ञान, कला और शिल्प प्रदर्शनी : अजय कुमार वर्मा

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 10:51 AM

सुसंस्कारित समाज का आधार है संयुक्त परिवार : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 09-Jan-26, 02:30 PM

हनुमान जी की आराधना कलयुग में सबसे सरल और विशेष फलदायी है : डॉ. टी पीयूष

location_on गढ़वा
access_time 30-Dec-25, 09:58 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play