whatshotDeveloped by : O2OSELL.COM
💗 27169666
Loading...


नहर टूट जाने से 22 बिघा जमीन जलमग्न

location_on कांडी access_time 01-Jul-24, 08:10 PM visibility 684
Share



नहर टूट जाने से 22 बिघा जमीन जलमग्न
जलमग्न जमीन


कांडी check_circle
संवाददाता



कांडी : भीम बराज से सुंडीपुर जाने वाली बांई मुख्य नहर टूट जाने से लगभग 22 बिघा जमीन जलमग्न हो गया। जानकारी के अनुसार शनिवार को कोयल नदी भीम बराज में पानी आया और पानी जमाव होने के बाद किसानों में खुशी देखी गई। रविवार को बांई मुख्य नहर में पानी भी छोड़ा गया। ताकि किसान धान का बीज बो सकें। जिससे कांडी क्षेत्र के किसान में दोगुना खुशी हुई। प्राप्त जानकारी के अनुसार जिरो से लेकर 3 किलोमीटर तक निर्माणाधीन नहर में कार्य नहीं होने के कारण कहीं कहीं का काफी झाड़ी हो चुका है। और सुखे सथान (झलांस) लगने के कारण नहर जाम हो गया। और नहर के गेट खुलने के महज कुछ ही घंटे के बाद रविवार के रात्रि में भीम बराज से लगभग दो सौ मीटर की दूरी पर लगभग दस फीट की दुरी में नहर टुट गया।
कांडी प्रखंड क्षेत्र के भंडरिया गांव के लगभग 18 बिघा और मझिआंव प्रखंड क्षेत्र के मोरबे गांव के लगभग 4 बिघा जमीन डूब कर जलमग्न हो गया। जानकारी के अनुसार नहर निर्माण कार्य लगभग चार वर्षों से किया जा रहा है लेकिन अभी तक अधुरा है। जिस कारण भंडरिया से सुंडीपुर तक के किसानों को इस तरह के समस्याओं से निरंतर जुझना पड़ रहा है। भंडरिया एवं मोरबे के किसान रामयश सिंह, प्रवेश सिंह, महेन्द्र सिंह, राजेंद्र सिंह,प्रभु सिंह,मंगरू रजवार, नंदलाल रजवार सहित अन्य किसानों एवं बटईदारों ने कहा कि नहर निर्माण कार्य अधुरा रहने और साइफन नहीं बनने के कारण प्रत्येक वर्ष हम सभी किसानों को काफी नुकसान हो रहा है। पिछले दो वर्ष पूर्व भी नहर टुटने और पिछले वर्ष भी वर्षा के पानी का जल जमाव होने के कारण धान का फसल डुब चुका था।
जिससे काफी फसल का नुकसान हो गया था। लोगों ने कहा कि अगर साइफन और नहर बन गया होता तो आज यह नौबत नहीं होता। नहर टुट जाने से भंडरिया से सुंडीपुर तक के किसानों को पानी मिलने का उम्मीद नहीं दिख रहा है। इस संबंध में पूछे जाने पर नहर विभाग के कनीय अभियंता हेमंत कुमार ने बताया कि नहर टुटने की जानकारी मिली है और जल्द ही उसे रिपेयर किया जाएगा।




Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

#3
देर रात लूट की वारदात का पुलिस ने किया खुलासा, तीन गिरफ्तार, दो फरार

location_on गढ़वा
access_time 13-Jun-25, 03:40 PM

#4
गढ़वा में अवैध हथियार के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार, दो देसी कट्टा बरामद

location_on गढ़वा
access_time 18-Jun-25, 03:42 PM

#5
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM


Latest News

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

पंडित हर्ष द्विवेदी कला मंच ने पूरे किए 21 वर्ष, 22वें वर्ष में प्रवेश — कला, संस्कृति और समाज सेवा का सतत अभियान जारी

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 06:58 PM

जिज्ञासा, तार्किक चिंतन और आत्मविशास को बढ़ाती हैं विज्ञान, कला और शिल्प प्रदर्शनी : अजय कुमार वर्मा

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 10:51 AM

सुसंस्कारित समाज का आधार है संयुक्त परिवार : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 09-Jan-26, 02:30 PM

हनुमान जी की आराधना कलयुग में सबसे सरल और विशेष फलदायी है : डॉ. टी पीयूष

location_on गढ़वा
access_time 30-Dec-25, 09:58 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play