whatshotDeveloped by : O2OSELL.COM
💗 27167043
Loading...


हाई ब्लड प्रेशर और डायबिटीज के मरीजों को लकवा का अधिक खतरा : डॉ पी के वर्मा

location_on गढ़वा access_time 01-Jul-24, 06:15 PM visibility 674
Share



हाई ब्लड प्रेशर और डायबिटीज के मरीजों को लकवा का अधिक खतरा : डॉ पी के वर्मा


संजय कुमार यादव check_circle
संवाददाता



चौधरी जेनरल हॉस्पिटल में दिया गया विभिन्न बीमारियों का सुझाव गढ़वा : पटना के सुप्रसिद्ध हृदय, मधुमेह, नस एवं लकवा रोग विशेषज्ञ डॉ पी के वर्मा ने 40 मरीजों को परामर्श दिया और बताया कि पैरालिसिस जिसे सामान्य भाषा में लकवा कहा जाता है। यह तेजी से बढ़ती बीमारी है जिसके होने का प्रमुख कारण बीपी, शुगर, दिल की बीमारियां और कोलेस्ट्रॉल का बढ़ना है। इन बीमारियों से ग्रसित मरीजों को पैरालिसिस से बचने के लिए विशेष सावधानी रखने की जरूरत है। जो मरीज उच्च रक्तचाप (हाई ब्लड प्रेशर) और डायबिटीज (ब्लड शुगर) से पीड़ित हैं, अक्सर उन्हें लकवा का खतरा हमेशा बना रहता है। खून गाढ़ा हो जाने के कारण ब्लड प्रेशर की समस्या बढ़ जाती है, जिससे पैरालिसिस के खतरा बढ़ जाता है।
पैरालिसिस सबसे अधिक ब्लड प्रेशर, ब्लड शुगर और दिल की बीमारी के मरीजों को होता है। जरूरी है कि अपने दिनचर्या और खान-पान में सुधार लाएं। प्रतिदिन व्यायाम कर ऐसी बीमारियों से बचा जा सकता है। पैरालिसिस के लक्षण नजर आते ही 3 घंटे के भीतर यदि योग्य चिकित्सक को दिखाया जाए तो पैरालिसिस को ठीक किया जा सकता है। डॉ वर्मा ने बताया कि लकवा में शरीर के एक हिस्से में कमजोरी आना, चलने में लडखडाना और ठीक से शब्दों को नहीं बोल पाना, आंखों में धुंधलापन होना, चीजें दो-दो नजर आना, हाथों और पैरों का सुन्न रहना, चेहरे का टेढ़ा हो जाना आदि लक्षण हो सकते हैं। लकवा के मरीजों का आहार में हरी सब्जियां खाएं, सप्ताह में दो बार मछली खाएं, साबुत अनाज और दालें खानी चाहिए।
दो से तीन बार ताजे फलों का सेवन करें, ब्लड प्रेशर और शुगर को नियंत्रित रखें। मोटापा कम करें। प्रतिदिन कम से कम आधा घंटा टहलें। शराब का अधिक सेवन न करें, धूम्रपान न करें। कोलेस्ट्रॉल बढ़ने वाली चीज जैसे समौसा, पकौड़ी, बर्गर, मोमोज, चाउमिन, पिज़्ज़ा आदि खाने से बचें। पंचकर्म की भी हुई शुरुआत : प्राचीन पद्धति आयुर्वेद के काफी प्रभावशाली चिकित्सा पंचकर्म की भी शुरुआत कर दी गई है। इसके विशेषज्ञ दिल्ली से अर्जुन सिंह और माही ने योगदान दिया है वे काफी अनुभवी हैं जो विशेषकर कमर में दर्द, घुटनों और जोड़ों में दर्द, लम्बर स्पॉन्डिलाइटिस, सरवाइकल स्पॉन्डिलाइटिस, सिर दर्द में तुरंत लाभ पहुंचता है। मौके पर हॉस्पिटल के चेयरमैन डॉ कुलदेव चौधरी, अधिवक्ता सह मैनेजर बचनदेव चौधरी, फार्मासिस्ट राहुल चौधरी, फैयाज अंसारी, रिसेप्शनिस्ट बॉबी कुमारी, निशा कुमारी, लैब टेक्नीशियन पंकज कुमार गुप्ता, काजल कुमारी, राहुल चौधरी आदि उपस्थित थे।




Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

#3
देर रात लूट की वारदात का पुलिस ने किया खुलासा, तीन गिरफ्तार, दो फरार

location_on गढ़वा
access_time 13-Jun-25, 03:40 PM

#4
गढ़वा में अवैध हथियार के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार, दो देसी कट्टा बरामद

location_on गढ़वा
access_time 18-Jun-25, 03:42 PM

#5
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM


Latest News

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

पंडित हर्ष द्विवेदी कला मंच ने पूरे किए 21 वर्ष, 22वें वर्ष में प्रवेश — कला, संस्कृति और समाज सेवा का सतत अभियान जारी

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 06:58 PM

जिज्ञासा, तार्किक चिंतन और आत्मविशास को बढ़ाती हैं विज्ञान, कला और शिल्प प्रदर्शनी : अजय कुमार वर्मा

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 10:51 AM

सुसंस्कारित समाज का आधार है संयुक्त परिवार : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 09-Jan-26, 02:30 PM

हनुमान जी की आराधना कलयुग में सबसे सरल और विशेष फलदायी है : डॉ. टी पीयूष

location_on गढ़वा
access_time 30-Dec-25, 09:58 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play